1
00:00:02,000 --> 00:00:07,000
Downloaded from
YTS.MX

2
00:00:08,000 --> 00:00:13,000
Official YIFY movies site:
YTS.MX

3
00:00:10,291 --> 00:00:11,958
<i>कला मेरे खून में है।</i>

4
00:00:14,750 --> 00:00:17,541
<i>मेरी नानी ने अपने सपने
साबुन के पत्थर पर तराशे थे।</i>

5
00:00:26,666 --> 00:00:28,666
<i>जिन्हें मेरी माँ कभी समझ न पाईं।</i>

6
00:00:29,875 --> 00:00:32,000
<i>कोई कलाकार क्यों बनता है?</i>

7
00:00:33,750 --> 00:00:36,541
<i>क्या वह आज़ादी थी
जिसकी मेरी नानी को हमेशा तलाश थी</i>

8
00:00:36,750 --> 00:00:41,000
<i>जिसके चलते कठिनाई और निराशा का
सामना करना पड़ता, जिससे मेरी माँ डरती थीं?</i>

9
00:00:50,041 --> 00:00:52,458
ब्रूना विएरा की
रचना पर आधारित

10
00:00:54,208 --> 00:00:59,125
अन्फ़र्गेटबल यीअर - स्प्रिंग

11
00:01:08,625 --> 00:01:12,458
<i>यह जानते हुए कि हमें अफ़सोस होगा,
हम कुछ काम क्यों करते है?</i>

12
00:01:13,416 --> 00:01:18,166
<i>यह जानते हुए कि हम पूरी लगन से
जो भी बनाएँगे, वो सब बिखर सकता है?</i>

13
00:01:18,583 --> 00:01:19,750
<i>मुझे यह नहीं पता था,</i>

14
00:01:20,125 --> 00:01:22,833
<i>पर गणित की परीक्षा में उस चित्रकारी ने</i>

15
00:01:22,916 --> 00:01:24,375
{\an8}<i>मेरी ज़िंदगी बदल डाली।</i>

16
00:01:24,458 --> 00:01:25,416
{\an8}गणित परीक्षा

17
00:01:26,250 --> 00:01:27,625
<i>मेरी नानी कहा करती थीं,</i>

18
00:01:27,708 --> 00:01:30,958
<i>"कभी-कभी थोड़ा सा अक्खड़पन अच्छा होता है।</i>

19
00:01:31,041 --> 00:01:32,375
<i>"बारिश की तरह।</i>

20
00:01:32,500 --> 00:01:35,958
<i>"वह बाधा बन सकती है।
पर उसके बिना, कुछ नहीं उगता।"</i>

21
00:01:38,250 --> 00:01:41,291
समय पूरा हुआ! हो गया!

22
00:01:41,791 --> 00:01:43,750
अगर तुमने किया, तो कर लिया। पर्चा दो।

23
00:01:43,833 --> 00:01:45,166
हो गया!

24
00:01:45,250 --> 00:01:48,875
- तुम्हारा पर्चा?
- एक मिनट, सर! बस हो गया!

25
00:01:48,958 --> 00:01:51,583
एक मिनट बहुत होता है। एक मिनट में,

26
00:01:51,666 --> 00:01:54,541
एंटार्टिका में
3,00,000 लीटर बर्फ़ पिघल जाती है,

27
00:01:54,625 --> 00:01:58,958
धरती पर 6,000 बार बिजली गिर सकती है,
और तुम, जोकि मानवता का भविष्य हो,

28
00:01:59,041 --> 00:02:02,375
तुमसे एक समीकरण हल नहीं होता?
दुनिया खत्म हो गई है। पर्चा दो।

29
00:02:02,458 --> 00:02:06,083
- बस एक मिनट, सर।
- यह रहा मेरा पर्चा, मिस्टर काहवाल्यो।

30
00:02:06,166 --> 00:02:10,166
यह बात गलत है कि कुछ लोगों को
औरों से ज़्यादा समय मिलता है।

31
00:02:19,625 --> 00:02:22,958
अरे, डेज़ी... रोज़? कैमिलिया?

32
00:02:23,041 --> 00:02:24,416
जैसमिन।

33
00:02:24,500 --> 00:02:26,000
इस साल फेल होना है?

34
00:02:26,708 --> 00:02:30,875
तुमने साल का हर एक दिन बर्बाद कर डाला।

35
00:02:31,291 --> 00:02:34,166
- पास तो हो जाओगी न?
- फ़िक्र मत कीजिए!

36
00:02:34,250 --> 00:02:36,458
अगर मुझे फ़िक्र नहीं, तो आप भी मत कीजिए।

37
00:02:37,791 --> 00:02:39,083
सच में फ़िक्र हो रही है।

38
00:02:39,166 --> 00:02:40,708
मुझे भी होती।

39
00:02:40,791 --> 00:02:43,083
सर सीनियर बच्चों को फेल करते हैं।

40
00:02:43,166 --> 00:02:44,125
शुक्रिया। वाह।

41
00:02:44,208 --> 00:02:47,833
पहले सवाल का जवाब,
एक्स का मान 1.5 से अधिक या कम है।

42
00:02:47,916 --> 00:02:49,500
{\an8}कलाकार प्रशिक्षण
कार्यक्रम

43
00:02:49,583 --> 00:02:51,208
{\an8}...तीन सौ अठाईस बटा तीन।

44
00:02:51,291 --> 00:02:54,708
वह लड़की बर्दाश्त नहीं है।
उसे लगता है कि सारे जवाब आते हैं।

45
00:02:54,791 --> 00:02:57,625
हमेशा तुमसे ज़्यादा जीपीए
हासिल करना चाहती है।

46
00:02:57,708 --> 00:03:00,666
- तुम्हारे अंक उससे बेहतर हैं।
- सिवाय गणित के।

47
00:03:00,750 --> 00:03:01,583
सिवाय गणित के।

48
00:03:01,666 --> 00:03:06,625
- मल्टिपल चॉयस के लिए तो पक्का ए है।
- डी। उत्तर डी है।

49
00:03:07,791 --> 00:03:10,333
- नहीं, यार। मैं पक्का फेल होऊँगी।
- घबराओ नहीं!

50
00:03:10,416 --> 00:03:12,875
- तुम्हारा सही निकला?
- सी पर अंदाज़ा लगाया।

51
00:03:13,000 --> 00:03:15,833
पुराने दिनों में
"डिवाइन" वाला डी चुना जाता,

52
00:03:16,541 --> 00:03:20,416
पर यह पीढ़ी तो नास्तिक लगती है।

53
00:03:21,000 --> 00:03:22,250
चलो, मिन।

54
00:03:25,541 --> 00:03:28,916
नहीं, भगवान के लिए!
किसी तरह से अपने नंबर सुधारो।

55
00:03:29,000 --> 00:03:32,875
वरना ऐलिस वैलडिक्टोरियन बनेगी।
इसका मतलब जानती हो।

56
00:03:32,958 --> 00:03:34,500
उससे बुरा और कुछ नहीं है!

57
00:03:35,000 --> 00:03:38,625
वह प्रॉम के लिए
कीबोर्ड एडसन को बुलाना चाहती है।

58
00:03:38,708 --> 00:03:41,500
- नीना, घबराओ नहीं।
- यह गलत है।

59
00:03:42,083 --> 00:03:44,833
लाइटनिंग रॉड भाईचारा को
बचाने में मदद करें।

60
00:03:44,916 --> 00:03:48,916
- मेरे दिमाग में एक खयाल है। मेरे साथ चलो।
- तुम बहन-संघ में रहोगी।

61
00:03:49,000 --> 00:03:50,583
लाइटनिंग रॉड को बचाओ!

62
00:03:50,666 --> 00:03:53,291
आज हम मुसीबत में हैं,
शायद कल तुम्हारी बारी हो!

63
00:03:53,375 --> 00:03:57,125
तुम उस बैंड में हो न?
छिलका समेत अंडा भुर्जी?

64
00:03:57,208 --> 00:03:59,375
मिलकर अच्छा लगा, मैं नीना हूँ।

65
00:03:59,458 --> 00:04:02,916
हमें कोई चाहिए
जो हमारी ग्रैजुएशन पार्टी में बजाए।

66
00:04:03,000 --> 00:04:06,458
मिलकर अच्छा लगा!
सर ग्रेगरी। दोस्तों के लिए, ग्रेग।

67
00:04:06,541 --> 00:04:07,958
- ग्रेग, चलो।
- रुको, यार!

68
00:04:08,041 --> 00:04:10,541
मैं एक बात पक्की कर रहा हूँ,
बदतमीज़ी मत करो!

69
00:04:14,333 --> 00:04:15,333
मेरी गलती है!

70
00:04:15,750 --> 00:04:16,750
कोई बात नहीं।

71
00:04:37,041 --> 00:04:38,125
यह कौन सा गाना है?

72
00:04:39,333 --> 00:04:41,541
पुराना है। काफ़ी मशहूर है।

73
00:04:44,083 --> 00:04:45,083
वह मेरे पापा हैं।

74
00:04:47,583 --> 00:04:49,291
- हैलो, पापा।
- कैसी हो?

75
00:04:49,416 --> 00:04:50,541
- हैलो, सर।
- हैलो, बेटा।

76
00:04:50,625 --> 00:04:51,458
बाय!

77
00:05:27,750 --> 00:05:28,750
सच?

78
00:05:30,416 --> 00:05:32,375
- तुम्हारा छुट्टा।
- शुक्रिया।

79
00:05:32,458 --> 00:05:34,875
- आपका दिन अच्छा हो!
- मिलकर अच्छा लगा!

80
00:05:35,208 --> 00:05:37,000
गणित की परीक्षा कैसी थी?

81
00:05:38,291 --> 00:05:41,250
पता नहीं, माँ।
पूरी क्लास फेल होगी, ठीक है?

82
00:05:41,916 --> 00:05:46,375
मेरी बेटी पूरी क्लास से अलग है।
जहाँ तक मुझे पता है, वह सबसे अच्छी है।

83
00:05:46,458 --> 00:05:47,750
माँ, आप पागल हैं।

84
00:05:48,416 --> 00:05:51,125
पर मार्लीन ने कहा था
कि अगर 50 प्रतिशत भी मिल जाएँ,

85
00:05:51,250 --> 00:05:53,708
तो क्लास में सबसे अच्छा जीपीए होगा।

86
00:05:53,791 --> 00:05:56,041
वैलडिक्टोरियन बनोगी!

87
00:05:56,333 --> 00:05:58,375
कम से कम 50 प्रतिशत तो मिले न?

88
00:05:58,458 --> 00:06:00,708
माँ, मुझे वैलडिक्टोरियन बनने से मतलब नहीं।

89
00:06:01,541 --> 00:06:04,083
- लिएंड्रो, बेटी की बातें सुनीं?
- घबराओ नहीं।

90
00:06:04,166 --> 00:06:08,250
तुम्हारी उम्र में, मैं घर चलाती थी।
मेरी माँ खर्चे नहीं उठा पाती थीं।

91
00:06:08,333 --> 00:06:10,958
नानी कलाकार थीं।
किसी ने उनकी कद्र नहीं जानी।

92
00:06:11,041 --> 00:06:12,958
बेटा, यही दुनिया है।

93
00:06:13,583 --> 00:06:16,791
हम जो करना चाहते हैं,
लोग उसकी तारीफ़ नहीं करते।

94
00:06:16,916 --> 00:06:18,666
जैसे, मुझे नाचना अच्छा लगता है।

95
00:06:18,750 --> 00:06:21,875
- मैं चाहती हूँ कि लोग तारीफ़ करें।
- मैं करता हूँ।

96
00:06:25,041 --> 00:06:27,250
देखो, कितना खूबसूरत बनकर तैयार हो रहा है।

97
00:06:27,750 --> 00:06:28,750
देखो,

98
00:06:29,208 --> 00:06:30,875
यहाँ हम शेल्फ़ लगाएँगे।

99
00:06:31,458 --> 00:06:33,041
वहाँ, नकद पेटी होगी।

100
00:06:33,125 --> 00:06:36,708
और यहाँ पर हम फूल सजाएँगे।

101
00:06:37,083 --> 00:06:39,458
जान। इसे दिखाना चाहती हो?

102
00:06:39,541 --> 00:06:40,791
यहाँ आओ।

103
00:06:42,708 --> 00:06:45,375
यह तुम्हारा दफ़्तर होगा, बेटा।

104
00:06:48,000 --> 00:06:52,875
बिज़नेस स्कूल से पास होने वाले
हर किसी को नौकरी नहीं मिलती।

105
00:06:54,541 --> 00:06:57,791
और यह नौकरी से बढ़कर है।
यह कारोबार तुम्हारा भी है।

106
00:06:59,291 --> 00:07:02,333
एक कॉलेज प्रवेश परीक्षा के लिए
तुम्हारा नाम लिखवाया है।

107
00:07:02,416 --> 00:07:04,291
तुम्हें देर हो जाती।

108
00:07:04,375 --> 00:07:06,000
आप लोगों का शुक्रिया।

109
00:07:07,208 --> 00:07:08,875
- चलो!
- चलो।

110
00:07:37,750 --> 00:07:40,708
अपने माँ-बाप को कब बताओगी
कि बिज़नेस की पढ़ाई के बजाय

111
00:07:40,791 --> 00:07:42,625
ललित कला की पढ़ाई करना चाहती हो?

112
00:07:42,708 --> 00:07:46,083
वहाँ होड़ सी लगी है।
और फिर मेरे माँ-बाप, दुकान...

113
00:07:46,166 --> 00:07:48,000
- नहीं, वह मेरे लिए नहीं है।
- तुम भी।

114
00:07:48,083 --> 00:07:49,791
नीना, सुनो।

115
00:07:49,875 --> 00:07:51,750
सोचो मेरी माँ का चेहरा कैसा होगा

116
00:07:51,833 --> 00:07:55,416
जब उन्हें कहूँगी कि कॉलेज की जगह
संग्रहालय का कोई कोर्स करना है?

117
00:07:55,500 --> 00:07:59,583
वह कहेंगी कि मैं आगे चलकर
किसी छोटे शहर में मनके बेचूँगी।

118
00:08:37,000 --> 00:08:38,625
एलेक्सा, गुड मॉर्निंग।

119
00:08:38,708 --> 00:08:41,791
<i>गुड मॉर्निंग! आज स्प्रिंग इक्विनॉक्स है।</i>

120
00:08:42,291 --> 00:08:46,958
<i>फूलों का मौसम। पुनर्जन्म,
क्रांतियों और विकास का समय।</i>

121
00:08:48,875 --> 00:08:52,541
ललित कला संग्रहालय के लिए
कोशिश करने में कोई हर्ज नहीं है।

122
00:08:52,625 --> 00:08:54,083
समय लगता है, नीना।

123
00:08:54,166 --> 00:08:55,500
- "समय लगता है।"
- देखो!

124
00:08:56,000 --> 00:08:58,458
- क्या?
- तुम्हारे रॉकस्टार का दोस्त।

125
00:08:59,000 --> 00:09:00,541
वही गाना सुन रहा है क्या?

126
00:09:01,041 --> 00:09:03,458
दिमाग में बैठ गया है
और नहीं पता कि क्या है।

127
00:09:04,458 --> 00:09:07,791
नज़रें मिलीं। घबराओ नहीं। सहज रहो।

128
00:09:08,750 --> 00:09:10,333
- मुश्किल चढ़ाई है न?
- क्या?

129
00:09:10,708 --> 00:09:13,250
- मुश्किल चढ़ाई है न?
- यह शहर कमाल का है।

130
00:09:13,333 --> 00:09:16,166
- तुम गणित कॉलेज में दाखिला लोगे, है न?
- क्यों?

131
00:09:16,875 --> 00:09:19,791
- मैं पढ़ाकू लगता हूँ क्या?
- नहीं। ज़रा सोचो।

132
00:09:20,041 --> 00:09:21,000
बस अंदाज़ा लगाया।

133
00:09:23,500 --> 00:09:26,125
- सच में इस चढ़ाई पर चढ़ना चाहते हो?
- क्यों?

134
00:09:26,208 --> 00:09:28,708
क्योंकि कम ढलान वाली
सड़कों से भी जा सकते हो।

135
00:09:28,791 --> 00:09:32,166
दो जगहों में सबसे छोटा फ़ासला
सीधी रेखा होती है।

136
00:09:32,250 --> 00:09:34,750
आओरो प्रीटो में ऐसा नहीं होता।

137
00:09:34,833 --> 00:09:37,625
गणित सटीक विज्ञान है।
जगह से फ़र्क नहीं पड़ता।

138
00:09:39,125 --> 00:09:40,916
"गणित सटीक विज्ञान है..."

139
00:09:46,416 --> 00:09:48,458
आओरो प्रीटो प्रयोगशाला स्कूल

140
00:09:49,958 --> 00:09:51,083
यह रही आपकी कॉफ़ी।

141
00:09:51,541 --> 00:09:52,375
शुक्रिया।

142
00:09:52,458 --> 00:09:53,916
- शक्कर?
- माँ?

143
00:09:55,416 --> 00:09:57,791
दरवाज़ा बंद कर दो और आकर बैठो, जैसमिन।

144
00:10:08,750 --> 00:10:10,500
हम यह कैसे करें, सर?

145
00:10:11,541 --> 00:10:14,416
आप बताइए। आपकी बेटी है।

146
00:10:14,500 --> 00:10:16,041
सर मज़ाक कर रहे हैं।

147
00:10:16,541 --> 00:10:18,458
तो आप कह रहे हैं कि यह फेल हो जाएगी?

148
00:10:18,541 --> 00:10:21,166
माँ, घबराइए मत।
अभी भी दो परीक्षाएँ बाकी हैं।

149
00:10:21,250 --> 00:10:24,125
एक! स्कूल का यह साल खत्म होने तक
बस एक बाकी है।

150
00:10:24,833 --> 00:10:27,708
हायड्रेंजिया को पास होने के लिए
पूरे-पूरे अंक चाहिए।

151
00:10:27,791 --> 00:10:31,916
मेरे बाकी के विषय एकदम ठीक हैं।
सबसे अच्छे छात्रों में से हूँ।

152
00:10:32,000 --> 00:10:34,125
गणित जाने बिना बेहतरीन नहीं हो सकती।

153
00:10:34,625 --> 00:10:38,375
इसी वजह से पुल टूट रहे हैं,
रॉकेट फट रहे हैं...

154
00:10:38,458 --> 00:10:41,708
तुम जैसों के चलते,
जो सोचते हैं कि मानविकी काफ़ी है।

155
00:10:41,791 --> 00:10:44,875
ज़िंदा रहने के लिए,
इंसानों की एक चयन प्रक्रिया

156
00:10:44,958 --> 00:10:46,958
होनी चाहिए, सच में...

157
00:10:47,041 --> 00:10:48,708
- मज़ाक कर रहे हैं।
- नहीं कर रहा!

158
00:10:49,666 --> 00:10:53,041
शून्य पाने वाले को
पूरे अंक कैसे मिल सकते हैं?

159
00:10:53,125 --> 00:10:57,291
यह काफ़ी मुश्किल होगा।
अपने-आप मंज़ूरी नहीं मिलेगी।

160
00:10:57,375 --> 00:10:58,875
आखिरी साल में भी नहीं।

161
00:11:07,083 --> 00:11:08,500
मेरा दिल बहुत बड़ा है,

162
00:11:08,625 --> 00:11:14,083
इसलिए मैं इतना कर सकता हूँ कि अपने
कीमती समय में से थोड़ा वक्त निकालकर

163
00:11:14,750 --> 00:11:17,500
वायलेट को गणित सिखा सकता हूँ।

164
00:11:17,708 --> 00:11:18,625
जैसमिन।

165
00:11:18,708 --> 00:11:20,541
प्रिंसिपल के दरख्वास्त करने पर,

166
00:11:20,625 --> 00:11:24,208
मैं अपना थोड़ा समय निकालकर
इसकी मदद कर सकता हूँ।

167
00:11:24,291 --> 00:11:25,250
क्या?

168
00:11:25,333 --> 00:11:27,708
इसे मुश्किल सवाल समझने का समय मिलेगा?

169
00:11:27,791 --> 00:11:31,083
- जी, हाँ।
- वो मुश्किलें मुसीबत बन जाएँगी।

170
00:11:31,500 --> 00:11:32,750
शून्य, जैसमिन।

171
00:11:32,833 --> 00:11:35,916
तुम्हें शून्य मिला!
तुम इसका मतलब समझती हो?

172
00:11:36,708 --> 00:11:39,083
अगर दुकान के किसी पौधे को
परीक्षा देने को कहो

173
00:11:39,166 --> 00:11:42,833
- तो उसे तुम्हारे जितने अंक मिलेंगे!
- इतना बुरा बनने की ज़रूरत नहीं।

174
00:11:42,916 --> 00:11:47,291
आखिरी साल में फेल नहीं होऊँगी।
और अगर हो गई, तो हो गई। क्या कर सकती हूँ?

175
00:11:47,583 --> 00:11:50,041
बेटा, तुम यह क्या कह रही हो?

176
00:11:50,500 --> 00:11:53,750
हम तुम्हारा पूरा खर्च उठाते हैं।
तुम्हें बस पढ़ाई करनी है!

177
00:11:53,916 --> 00:11:57,416
अगर अपना काम नहीं करोगी,
तो स्कूल और बाकी सब का खर्च खुद से...

178
00:11:57,500 --> 00:11:58,541
ठीक है, माँ!

179
00:11:59,625 --> 00:12:02,583
मैं बेवकूफ़ नहीं हूँ!
तुम्हें और कुछ नहीं मिलेगा।

180
00:12:02,666 --> 00:12:05,583
अगर कुछ न भी हुआ
तो नानी की तरह अपनी कला बेचूँगी।

181
00:12:31,333 --> 00:12:35,000
{\an8}दिलचस्प बात है। मैंने कभी इस किताब को
इस तरह पढ़ने का नहीं सोचा था।

182
00:12:38,333 --> 00:12:39,375
हैलो, मैं डावी हूँ।

183
00:12:40,875 --> 00:12:41,791
जैसमिन, है न?

184
00:12:42,000 --> 00:12:45,083
- मेरा पीछा कर रहे हो?
- गणित में पूरे-पूरे नंबर चाहिए?

185
00:12:45,750 --> 00:12:47,291
तुम मुझे सिखाओगे?

186
00:12:47,375 --> 00:12:50,458
- और काहवाल्यो?
- तुम आ गई।

187
00:12:50,541 --> 00:12:54,791
मानविकी को पूरी तबाही से
रोकने के लिए मेरे पास

188
00:12:54,875 --> 00:12:56,916
ग्रैंडियोस आकलन है।

189
00:12:57,000 --> 00:13:01,041
उसी के चलते
मैंने अपने सबसे बेहतरीन छात्र को

190
00:13:01,125 --> 00:13:04,958
तुम्हें पढ़ाने का शर्मनाक काम सौंपा।

191
00:13:05,041 --> 00:13:07,500
- हैलो, मैं ही वह छात्र हूँ।
- निराश मत करना।

192
00:13:07,583 --> 00:13:10,541
पूरी लगन से पढ़ाना। वरना...

193
00:13:11,083 --> 00:13:13,166
हे भगवान, यह फेल हो जाएगी।

194
00:13:15,208 --> 00:13:16,666
सब अच्छा होगा, ठीक है?

195
00:13:17,083 --> 00:13:18,958
पिछले साल, मैं सीनियर था।

196
00:13:19,208 --> 00:13:21,708
तुम्हें गणित के सिद्धांत
याद दिलाना आसान होगा।

197
00:13:21,958 --> 00:13:24,166
जब सीखे ही नहीं तो याद कैसे करूँ?

198
00:13:24,958 --> 00:13:29,083
जिन सवालों में ज़्यादा मुश्किल होती है,
उन्हीं से शुरुआत कर सकते हैं।

199
00:13:29,958 --> 00:13:31,833
मुझे यह पर्चा दोबारा नहीं देखना।

200
00:13:32,000 --> 00:13:34,333
मैंने ही सर के लिए यह पर्चा तैयार किया था।

201
00:13:35,916 --> 00:13:37,291
चित्रकारी बहुत अच्छी लगी।

202
00:13:38,125 --> 00:13:40,458
आज तक इतना खूबसूरत पर्चा नहीं देखा।

203
00:13:41,708 --> 00:13:43,500
इसे फ़्रेम में लगाना चाहिए।

204
00:13:46,083 --> 00:13:47,583
पढ़ाई का कार्यक्रम बना लें?

205
00:13:49,375 --> 00:13:51,291
मंगलवार और गुरुवार, शाम 4:00 बजे।

206
00:13:51,708 --> 00:13:53,041
सोमवार को शाम 4:30 बजे।

207
00:13:53,125 --> 00:13:56,000
बुधवार का बाद में बताऊँगा।
शुक्रवार को हम...

208
00:13:56,083 --> 00:13:57,583
पूरा हफ़्ता?

209
00:13:58,166 --> 00:14:00,875
मुझे लगा,
ज़्यादा से ज़्यादा हफ़्ते में दो बार।

210
00:14:00,958 --> 00:14:02,875
और भी काम हैं, मेरी एक ज़िंदगी है।

211
00:14:02,958 --> 00:14:06,333
कॉलेज से वज़ीफ़ा मिला है
और मुझे यह इंटर्नशिप चाहिए।

212
00:14:06,416 --> 00:14:10,458
तुम्हें आखिरी साल पास करना होगा।
शायद गैरज़रूरी चीज़ें छोड़नी पड़ें।

213
00:14:10,666 --> 00:14:13,375
- तो अब मेरी सब ज़रूरतें भी तुम ही तय करोगे?
- नहीं।

214
00:14:15,041 --> 00:14:17,375
सर से कह दूँगा कि मुझसे नहीं हो पाएगा।

215
00:14:17,541 --> 00:14:20,416
तुम्हें दूसरे काम हैं,
कोई और सिखाने वाला चाहिए।

216
00:14:20,750 --> 00:14:21,625
कोई बात नहीं।

217
00:14:22,041 --> 00:14:24,625
<i>तुम में एक हुनर है, यार। एक खास हुनर।</i>

218
00:14:24,708 --> 00:14:28,291
तुम अपना हुनर हाई स्कूल के छात्रों पर
बर्बाद करना चाहते हो?

219
00:14:28,750 --> 00:14:31,083
ज़्यादातर इस विषय को समझेंगे ही नहीं।

220
00:14:31,583 --> 00:14:33,916
गणित और गणित पढ़ाने वालों से
नफ़रत करते हैं।

221
00:14:34,000 --> 00:14:36,750
- यह कैसा नज़रिया है?
- नज़रिया नहीं। सच है।

222
00:14:36,833 --> 00:14:40,250
- और बहुत ही अफ़सोसनाक है, ठीक है?
- नहीं!

223
00:14:40,458 --> 00:14:42,208
हे भगवान, यह अच्छा नहीं है।

224
00:14:42,291 --> 00:14:46,166
प्रिज़मा लैब में घुसने की चुनौती वाला
काम कर रहा हूँ। अकेला छोड़ दो।

225
00:14:46,250 --> 00:14:48,125
सिखाने के चलते ध्यान नहीं लग रहा।

226
00:14:48,208 --> 00:14:51,000
तुम्हारी वजह से नहीं लग रहा!
मेरे बिस्तर से उठो।

227
00:14:51,083 --> 00:14:55,291
सच में, ग्रेग। यहाँ रहने के लिए
स्कूल का यह काम हर हाल में चाहिए।

228
00:14:55,375 --> 00:14:59,500
किसी को तो खर्चा उठाना ही पड़ेगा!
क्योंकि बैंड काफ़ी समय से ठंडा पड़ा है।

229
00:14:59,625 --> 00:15:01,750
हम कुछ नया करने के लिए छुट्टी पर हैं।

230
00:15:01,833 --> 00:15:04,625
- नया करने के लिए?
- हम बहुत जल्द कुछ करेंगे।

231
00:15:04,708 --> 00:15:07,083
इस साल के अंत में कमाल का शो करेंगे।

232
00:15:07,166 --> 00:15:10,458
जैसे रॉक इन रियो लिसबोआ,
सिर्फ़ आओरो प्रीटो में।

233
00:15:10,541 --> 00:15:13,291
- तुम ग्रैजुएशन की बात कर रहे हो?
- हाँ।

234
00:15:40,541 --> 00:15:42,333
जियोवाना, मैं सोच रही थी...

235
00:15:42,416 --> 00:15:47,375
न्योता मखमल पर छपा होना चाहिए।
सजीला, आलीशान, खूबसूरत।

236
00:15:47,458 --> 00:15:51,625
यार, मुझे भी यही लगता है।
औपनिवेशिक महल के पर्दों से मेल खाता।

237
00:15:51,708 --> 00:15:54,291
और हम कीबोर्ड एडसन को बुलाएँगे।

238
00:15:54,375 --> 00:15:55,625
यह हुई न बात, जी!

239
00:15:55,708 --> 00:15:58,166
रुको, अभी यह तय करना बाकी है।

240
00:15:58,250 --> 00:16:01,375
कला से जुड़े फ़ैसलों के लिए एक अलग टीम है।

241
00:16:01,625 --> 00:16:04,250
हाँ, जार्डिम बॉक्सीटा, जो नहीं है।

242
00:16:06,958 --> 00:16:08,750
वहाँ तुम्हारा कुछ खो गया क्या?

243
00:16:08,833 --> 00:16:11,375
- नहीं।
- तुम्हें हाई स्कूल की सनक है, हाँ?

244
00:16:11,708 --> 00:16:13,541
- चलो भी!
- संभलकर।

245
00:16:13,708 --> 00:16:16,750
यार, मुझे लगता है
कि इस रिबन डांस को बदलना चाहिए।

246
00:16:17,208 --> 00:16:20,500
- कुछ नया करना चाहिए...
- पागलों जैसी हरकतें छोड़ो, नीना!

247
00:16:20,583 --> 00:16:21,541
देखो!

248
00:16:22,375 --> 00:16:25,958
सुंदरता। वह या तो होती है
या नहीं होती, है न, जी?

249
00:16:26,041 --> 00:16:30,916
ऐलिस, तुम्हें नहीं लगता
कि छोटे बच्चों की तरह चिढ़ा रही हो?

250
00:16:31,041 --> 00:16:34,208
यार, तुम्हें चीज़ ऑमलेट नामक
कोई बैंड चाहिए,

251
00:16:34,291 --> 00:16:37,250
जबकि मुझे तड़क-भड़क,
मखमल, कुछ औपचारिक चाहिए...

252
00:16:37,333 --> 00:16:41,750
- पसंद की बात नहीं है।
- सही नाम है, छिलका समेत अंडा भुर्जी, समझी?

253
00:16:41,833 --> 00:16:45,708
यकीन करोगी कि मैं ऐलिस से सहमत हूँ?
पसंद की बात नहीं है।

254
00:16:45,791 --> 00:16:49,666
तुम्हें एक भद्दी पार्टी चाहिए,
पर हमें मज़ेदार पार्टी चाहिए।

255
00:16:49,750 --> 00:16:53,875
- मुश्किल फ़ैसला है, है न?
- है न?

256
00:16:58,500 --> 00:16:59,541
जैसमिन?

257
00:17:00,458 --> 00:17:01,375
जी!

258
00:17:03,541 --> 00:17:07,458
- अभी तक पढ़ रही हो, बेटा?
- हाँ। बस दुहरा रही हूँ।

259
00:17:09,291 --> 00:17:12,958
- एक्सट्रा क्लास कैसी चल रही है?
- बहुत अच्छी। सब ठीक है।

260
00:17:16,750 --> 00:17:18,291
मुझे खुलकर बता सकती हो।

261
00:17:19,041 --> 00:17:20,958
हमें जो चाहे बता सकती हो, ठीक है?

262
00:17:26,125 --> 00:17:27,041
अरे, पापा।

263
00:17:27,916 --> 00:17:31,708
आज आपकी जो ज़िंदगी है,
मेरी उम्र में आपको यह ऐसी ही चाहिए थी?

264
00:17:32,916 --> 00:17:34,458
शायद, बेटा।

265
00:17:36,291 --> 00:17:38,375
अपने परिवार को लेकर बहुत खुश हूँ।

266
00:17:38,916 --> 00:17:42,125
- अपनी कामयाबियों के लिए भी।
- आपने फूल बेचने का सपना देखा था?

267
00:17:42,666 --> 00:17:45,666
अगर तुम किशोर लिएंड्रो से पूछती,

268
00:17:46,375 --> 00:17:49,583
तो उसका सपना
फ़ार्मूला वन ड्राइवर बनने का था।

269
00:17:49,666 --> 00:17:52,375
- पापा, छोड़िए भी!
- देखा?

270
00:17:52,833 --> 00:17:56,625
सब ने यही प्रतिक्रिया दिखाई!
लोग मुझ पर हँसे।

271
00:17:57,125 --> 00:18:00,833
जब सब कहें कि तुम अपने सपने को
हासिल नहीं कर पाओगे, तब लगता है

272
00:18:01,666 --> 00:18:04,416
कि जो आपके बस में है,
उसी को लेकर आगे बढ़ना है।

273
00:18:06,125 --> 00:18:09,250
- समझ गई।
- पर मुझे एक बात की तसल्ली है।

274
00:18:10,083 --> 00:18:11,333
वह यह कि मेरे काम के चलते

275
00:18:11,458 --> 00:18:15,000
मेरी बेटी वह सब हासिल कर पाएगी,
जो उसके माँ-बाप नहीं कर पाए।

276
00:18:15,666 --> 00:18:18,333
मेरी गाड़ी
60 किलोमीटर प्रति घंटा से तेज़ नहीं चलती,

277
00:18:19,541 --> 00:18:23,083
पर मैं अपने चाहने वालों के साथ
काम करता हूँ। इसलिए...

278
00:18:24,000 --> 00:18:24,958
हड़बड़ी किस बात की?

279
00:18:28,708 --> 00:18:31,666
छात्रों को उनके जीपीए के हिसाब से
बुलाया जाएगा।

280
00:18:31,750 --> 00:18:33,833
सोच रही हूँ, सबको इसी क्रम में बिठाऊँ।

281
00:18:34,333 --> 00:18:36,916
सबसे बेहतरीन छात्र एकदम आगे।

282
00:18:37,000 --> 00:18:40,708
ऐलिस, छात्रों को
जीपीए के हिसाब से क्यों बुलाया जाएगा?

283
00:18:40,791 --> 00:18:43,458
उनकी शैक्षिक योग्यता को
मान्यता देने के लिए।

284
00:18:43,541 --> 00:18:46,416
हमारे ग्रैजुएशन को
प्रतियोगिता में बदलना पागलपन है।

285
00:18:46,583 --> 00:18:48,625
सब अच्छा होगा। मतलब...

286
00:18:49,375 --> 00:18:53,833
अगर गणित में अच्छा करती,
तो तुम वैलडिक्टोरियन होती।

287
00:18:53,916 --> 00:18:57,666
मुझे अव्वल आने की नहीं पड़ी।
वैलडिक्टोरियन तो दूर की बात है।

288
00:18:58,416 --> 00:19:00,625
- मुझे खुशी है कि मुझे पड़ी है।
- सच में!

289
00:19:00,708 --> 00:19:02,500
पिछले साल से तैयारी कर रही है।

290
00:19:02,583 --> 00:19:04,333
- सच?
- सच!

291
00:19:04,416 --> 00:19:07,250
कितनी प्यारी हो। ज़रा दिखाओ तो कैसे बोलोगी?

292
00:19:07,333 --> 00:19:09,708
मैं ग्रैजुएशन के दिन तक नहीं रुक सकती।

293
00:19:10,583 --> 00:19:11,791
ज़रूर!

294
00:19:11,875 --> 00:19:14,458
"हमें बहुतों में एक नहीं बनना।

295
00:19:15,250 --> 00:19:18,125
"बल्कि, बहुतों में कोई खास बनना है।"

296
00:19:18,208 --> 00:19:20,875
बड़ी गहरी बात कही! <i>द लिटिल प्रिंस</i> से है?

297
00:19:42,083 --> 00:19:43,208
हो गया।

298
00:19:44,666 --> 00:19:48,333
बहुत खूबसूरत है! उत्तम रचना है।

299
00:19:48,416 --> 00:19:52,375
सच कहा, पर मुझे यह और नहीं करना।
मुझे खुद से पढ़ाई करनी है।

300
00:19:53,958 --> 00:19:57,500
डावी जो गाना सुन रहा था,
तुम्हें उसका नाम पता चला?

301
00:19:57,583 --> 00:20:02,000
नहीं। मुझे पूछने में शर्म आ रही थी।
वह गाना दिमाग में एकदम बैठ गया था।

302
00:20:02,083 --> 00:20:05,916
ए, अच्छी बात सोचो,
अब तुम मेरे साथ रह सकती हो।

303
00:20:06,000 --> 00:20:09,333
बहुत जल्द, मैं फ़ैशन की पढ़ाई करने
न्यू यॉर्क जाऊँगी।

304
00:20:09,416 --> 00:20:11,625
और तुम्हें मेरी याद आएगी।

305
00:20:11,708 --> 00:20:13,541
- मौका रहने तक फ़ायदा उठाओ।
- बस करो।

306
00:20:13,625 --> 00:20:18,791
कभी सोचा है, हमारी जो यह दुनिया है,
वह खत्म हो रही है?

307
00:20:19,625 --> 00:20:22,041
हाँ, शायद मुझे एक साल और लगाना होगा।

308
00:20:22,125 --> 00:20:23,625
चलो भी, जैसमिन।

309
00:20:27,875 --> 00:20:29,000
अच्छा, बच्चो।

310
00:20:29,083 --> 00:20:32,583
तो, अगर एक्स का मान एक है, वाई का मान...

311
00:20:34,333 --> 00:20:35,416
कोई और?

312
00:20:35,625 --> 00:20:36,625
मैं!

313
00:20:37,291 --> 00:20:38,416
कोई नहीं?

314
00:20:41,500 --> 00:20:42,916
कोई भी...

315
00:20:43,000 --> 00:20:44,250
तुम।

316
00:20:46,083 --> 00:20:47,583
शायद... 100 है?

317
00:20:49,416 --> 00:20:51,541
- एक नंबर गया।
- एक नंबर गया।

318
00:21:30,708 --> 00:21:32,125
मुझे तुम्हारी मदद चाहिए।

319
00:21:41,791 --> 00:21:44,666
तो, अगर तीन की घात दो हो,

320
00:21:44,750 --> 00:21:48,083
और उसकी घात वाई हो,
तो घातांक कैसे हल करेंगे?

321
00:21:49,000 --> 00:21:50,083
हमें जोड़ना होगा।

322
00:21:50,791 --> 00:21:52,500
नहीं, रुको। थोड़ा पीछे आते हैं।

323
00:21:52,583 --> 00:21:56,166
डावी, माफ़ करना। तुम्हारी नहीं,
मेरी गलती है। मैं नहीं कर पा रही।

324
00:21:56,250 --> 00:21:57,458
जैसमिन, घबराओ नहीं।

325
00:21:58,041 --> 00:22:02,375
- आखिरी साल में कोई फेल नहीं होना चाहिए।
- यह देखकर लगता है कि यह सही है।

326
00:22:05,291 --> 00:22:06,250
मुझे माफ़ करना,

327
00:22:06,333 --> 00:22:10,166
पर मैं ललित कला संग्रहालय में
दाखिला लेने की कोशिश करना चाहती थी।

328
00:22:10,250 --> 00:22:13,125
अंतिम तारीख इसी हफ़्ते है।
नाम भी दर्ज नहीं कराया।

329
00:22:13,833 --> 00:22:16,291
पता है कि लाखों में एक को मौका मिलता है,

330
00:22:16,416 --> 00:22:18,583
पर मैं कोशिश ज़रूर करना चाहती थी।

331
00:22:19,041 --> 00:22:21,416
मैं समझता हूँ।

332
00:22:23,041 --> 00:22:26,041
कई महीनों से
गणित की एक चुनौती हल करने में लगा हूँ।

333
00:22:26,583 --> 00:22:28,083
काफ़ी होड़ लगी है।

334
00:22:28,500 --> 00:22:32,500
लैटिन अमेरिका की सबसे शानदार
गणित और प्रौद्योगिकी लैब है।

335
00:22:34,625 --> 00:22:37,625
ऐसा करते हैं।
हमारे पास 20 मिनट और बचे हैं।

336
00:22:38,250 --> 00:22:39,500
अपने चित्र पर ध्यान लगाओ।

337
00:22:39,583 --> 00:22:42,041
ठीक करने के लिए
तुम्हारी नोट बुक ले जाऊँगा।

338
00:22:42,125 --> 00:22:45,000
अगली कक्षा से, पूरा ध्यान गणित पर देना।

339
00:22:45,083 --> 00:22:45,916
वादा?

340
00:22:47,416 --> 00:22:48,291
वादा करती हूँ।

341
00:22:49,625 --> 00:22:50,500
पक्का।

342
00:23:46,541 --> 00:23:47,583
डावी?

343
00:23:48,291 --> 00:23:51,375
भित्ति-चित्र बर्बाद हो गया।
ठीक करने की कोशिश की, पर...

344
00:23:57,291 --> 00:24:01,166
लाइटनिंग रॉड
भाईचारा

345
00:24:03,583 --> 00:24:05,250
इसका तो काफ़ी बुरा हाल है।

346
00:24:05,958 --> 00:24:07,708
कम से कम मैंने देर नहीं की।

347
00:24:08,333 --> 00:24:10,166
इसे ठीक किया जा सकता है?

348
00:24:12,250 --> 00:24:13,916
भाईचारा

349
00:24:16,666 --> 00:24:18,250
{\an8}लाइटनिंग रॉड

350
00:25:16,750 --> 00:25:18,500
किसी को प्यार हो गया है क्या?

351
00:25:19,583 --> 00:25:21,333
किसे? मुझे?

352
00:25:22,041 --> 00:25:24,375
पागल हो क्या, ग्रेग? यह नहीं होगा।

353
00:25:24,625 --> 00:25:27,916
किसी के लिए अपना वज़ीफ़ा
या नौकरी जोखिम में नहीं डालूँगा।

354
00:25:28,625 --> 00:25:30,833
भले ही वह इंसान समझदार,

355
00:25:31,583 --> 00:25:33,791
हुनरमंद, पक्के इरादे वाला...

356
00:25:34,750 --> 00:25:35,833
खूबसूरत हो।

357
00:25:38,500 --> 00:25:39,583
समझ गया।

358
00:25:43,041 --> 00:25:45,541
लाइटनिंग रॉड
भाईचारा

359
00:25:50,750 --> 00:25:51,583
तो?

360
00:25:52,583 --> 00:25:54,041
किसी सपने जैसा लगता है।

361
00:25:57,833 --> 00:26:01,750
- पता है कि इसका खयाल कहाँ से आया?
- यह नहीं कहोगे कि इसमें गणित है?

362
00:26:02,833 --> 00:26:06,833
शायद प्रेरणा उन चीजों का परिणाम है
जिन्हें हमने अनुभव किया।

363
00:26:06,916 --> 00:26:08,583
तुमने बिना खाके के बनाया, है न?

364
00:26:09,166 --> 00:26:10,291
जैसा जीवन में होता है।

365
00:27:42,791 --> 00:27:46,458
<i>हैलो! आज कहीं और चलकर पढ़ाई करें?</i>

366
00:27:52,208 --> 00:27:53,500
चलो भी, डावी!

367
00:27:55,208 --> 00:27:57,708
तुम्हें रंगे हुए बालों से ताकत मिली?

368
00:28:03,458 --> 00:28:05,250
थोड़ा और। देखा?

369
00:28:05,416 --> 00:28:07,125
बार-बार "थोड़ा और" कह रही हो।

370
00:28:07,208 --> 00:28:09,750
हम एक घंटे से चल रहे हैं और कुछ नहीं दिखा।

371
00:28:15,333 --> 00:28:18,666
जैसमिन! हम इस बाहर वाली
क्लास को छोड़ सकते हैं?

372
00:28:18,750 --> 00:28:20,250
मुझे सुनाई नहीं दे रहा।

373
00:28:25,250 --> 00:28:27,000
आओ, डावी। गुनगुना है!

374
00:28:27,666 --> 00:28:28,875
आओ भी!

375
00:28:29,791 --> 00:28:31,458
अंदर आ जाओ, उतना ठंडा नहीं है!

376
00:28:52,250 --> 00:28:54,000
तुमने कहा था कि ठंडा नहीं है।

377
00:28:54,291 --> 00:28:56,875
और तुमने कहा था कि गणित आसान है।

378
00:28:56,958 --> 00:28:57,958
और वह नहीं है।

379
00:28:58,416 --> 00:28:59,791
- तुमने देखा है।
- हाँ।

380
00:29:02,416 --> 00:29:07,416
सच में, तुम गणित का हिसाब लगाती रही।
जब तुम अंदर कूदी,

381
00:29:07,500 --> 00:29:11,166
पहाड़ी की ढलान पर चढ़ने के बजाय,
जब तुम बगल की सड़कों से गई,

382
00:29:11,250 --> 00:29:14,541
और जब तुमने
अपने गणित के पर्चे पर चित्र बनाया।

383
00:29:15,541 --> 00:29:18,625
गणित को इतना मुश्किल क्यों बना रही हो?

384
00:29:19,291 --> 00:29:22,250
मैं रूढ़िवादी तरीके से नहीं पढ़ाना चाहता।

385
00:29:22,458 --> 00:29:23,750
पर तुम ऐसा कर सकते हो।

386
00:29:23,833 --> 00:29:27,625
जब मैं वैज्ञानिक कहूँ,
तो तुम्हारे दिमाग में क्या छवि बनती है?

387
00:29:27,708 --> 00:29:29,458
एक बूढ़ा गोरा आदमी।

388
00:29:31,333 --> 00:29:35,250
यह समझना ज़रूरी है कि वे हमें
कैसी जगह देना चाहते हैं, ताकि हम तय करें

389
00:29:35,333 --> 00:29:37,625
कि हमें कहाँ और कैसे रहना है।

390
00:29:38,458 --> 00:29:39,666
तुमने तय किया?

391
00:29:40,541 --> 00:29:43,583
मैं चाहती थी...
मैं एक कलाकार बनना चाहती हूँ।

392
00:29:44,041 --> 00:29:45,916
वह तो तुम हो।

393
00:29:46,791 --> 00:29:50,375
पता है, मेरे माँ-बाप
मेरी ज़िंदगी तय कर चुके हैं?

394
00:29:50,750 --> 00:29:54,041
जब कॉलेज गया, मेरे माँ-बाप
समझ नहीं पाए कि क्या कर रहा था।

395
00:29:54,125 --> 00:29:56,041
सब से कहा कि मैं डॉक्टर बनूँगा।

396
00:30:20,291 --> 00:30:22,291
- क्या?
- कुछ नहीं।

397
00:30:22,375 --> 00:30:24,541
तुम्हें सवालों के हल निकालने हैं।

398
00:30:24,625 --> 00:30:26,500
- निकाल लिए।
- ज़रा देखूँ।

399
00:30:33,250 --> 00:30:34,541
मुझे यह अच्छी लगी!

400
00:30:34,666 --> 00:30:35,791
मैं इसे रख लूँ?

401
00:30:36,375 --> 00:30:39,958
ऐसा करते हैं। अगर आखिरी साल में
पास हो गई, तो तोहफ़े में दूँगी।

402
00:30:40,500 --> 00:30:43,916
अच्छा, मुझे इस पर दस्तखत चाहिए।
एक दिन इसकी काफ़ी कीमत होगी।

403
00:30:48,541 --> 00:30:50,583
इस अभ्यास में एक सवाल है।

404
00:30:53,875 --> 00:30:57,875
- देखा? ऐसी क्लास कहीं ज़्यादा अच्छी है।
- अलग है, है न?

405
00:30:57,958 --> 00:31:01,458
लाइब्रेरी से बेहतर है।
अब से झरने पर ही पढ़ाई होगी।

406
00:31:02,333 --> 00:31:03,708
सोचूँगा।

407
00:31:04,291 --> 00:31:05,125
यहाँ।

408
00:31:05,208 --> 00:31:06,375
अच्छी जगह है।

409
00:31:09,750 --> 00:31:10,958
तुम्हारा घर आ गया।

410
00:31:24,750 --> 00:31:26,333
जैसमिन, मैं...

411
00:31:27,750 --> 00:31:30,250
- मुझे तुमसे कुछ कहना है।
- मुझे भी।

412
00:31:31,375 --> 00:31:32,625
बात यह है कि...

413
00:31:34,125 --> 00:31:35,041
वह...

414
00:31:37,625 --> 00:31:42,250
हमें फ़ंक्शन्स वाले अभ्यास
वर्कबुक में फिर से करने चाहिए, ठीक है?

415
00:31:42,541 --> 00:31:45,791
अच्छा। अगली क्लास में करेंगे।

416
00:32:01,375 --> 00:32:02,875
- मिन?
- हैलो, माँ।

417
00:32:07,416 --> 00:32:10,208
- जैसमिन, वह क्या है?
- क्या, माँ?

418
00:32:10,291 --> 00:32:13,625
मुझे बताए बिना ही इंद्रधनुष जैसी बन गई।

419
00:32:14,041 --> 00:32:17,791
- यहाँ आओ, ज़रा देखूँ।
- बाल फिर से बढ़ जाएँगे, ठीक है?

420
00:32:18,083 --> 00:32:21,500
वह बात नहीं है।
तुमने मुझे इस बारे में बताया नहीं।

421
00:32:22,416 --> 00:32:25,375
- हम सहेलियाँ हुआ करती थीं, याद है?
- अभी भी हैं...

422
00:32:25,958 --> 00:32:29,208
इस गणित परीक्षा को लेकर
थोड़ी सी घबराहट हो रही है।

423
00:32:30,416 --> 00:32:32,375
- सच?
- सच में।

424
00:32:33,708 --> 00:32:35,000
और ये बाल?

425
00:32:35,708 --> 00:32:37,875
बुढ़िया के बाल जैसे।

426
00:32:37,958 --> 00:32:41,541
- किसका ध्यान खींचना चाहती थी?
- किसी का नहीं।

427
00:32:42,583 --> 00:32:44,416
बताइए, आपको अच्छे नहीं लगे?

428
00:32:44,916 --> 00:32:47,208
आप कह सकती हैं। आपको अच्छे लगे!

429
00:32:48,500 --> 00:32:51,083
बस करो। तुम्हारी बात ही अलग है!

430
00:32:51,166 --> 00:32:53,458
अब मैं आपके किसी फूल जैसी लगती हूँ।

431
00:32:53,541 --> 00:32:55,458
जिसे संभालना सबसे मुश्किल है!

432
00:32:56,083 --> 00:32:58,291
पर जो सबसे ज़्यादा खुशी देती है।

433
00:32:59,250 --> 00:33:00,958
मेरे बगीचे को पूरा करती है।

434
00:33:21,958 --> 00:33:25,083
अरे, वाह! यह लड़की कौन है?

435
00:33:25,166 --> 00:33:27,291
- अच्छे लगे?
- नहीं, बहुत अच्छे लगे!

436
00:33:29,416 --> 00:33:32,625
तुम और भी अच्छी लग रही हो।
पता नहीं कैसे, पर लग रही हो।

437
00:33:32,708 --> 00:33:35,208
शुक्रिया। नीना,
तुम्हें कुछ बताना है। बैठो।

438
00:33:35,375 --> 00:33:37,833
रुको। गपशप? बड़ा मज़ा आता है!

439
00:33:37,916 --> 00:33:40,875
- किसी से मत कहना।
- मैं बताती हूँ! तुम और डावी...

440
00:33:40,958 --> 00:33:42,250
- नीना!
- कमाल की बात है।

441
00:33:42,791 --> 00:33:44,250
पर ऐसा नहीं है, यार।

442
00:33:44,333 --> 00:33:48,166
हमारे बीच दोस्ती है, उसके अलावा कुछ नहीं।
देखती हूँ आज क्या होता है।

443
00:33:48,625 --> 00:33:50,875
मुझे यह जोड़ी अच्छी लग रही है!

444
00:33:50,958 --> 00:33:54,625
- तुम्हारे नाम का गाना भी है!
- जिसका मुझे कुछ नहीं पता।

445
00:33:54,750 --> 00:33:57,000
नीना पता लगा लेगी। रुको।

446
00:33:57,958 --> 00:33:59,708
यह बहुत ज़रूरी है।

447
00:34:00,625 --> 00:34:01,750
चुइंग गम लो, यार।

448
00:34:01,833 --> 00:34:04,166
नीना, मैंने कहा न कि यह नहीं हो सकता।

449
00:34:04,250 --> 00:34:07,750
यार, कुछ नहीं कह सकते!
तैयार रहना अच्छा है।

450
00:34:11,500 --> 00:34:12,625
<i>हैलो, जैसमिन।</i>

451
00:34:12,708 --> 00:34:16,166
<i>आज मैं बताऊँगा
कि क्लास कहाँ होगी। तैयार हो?</i>

452
00:34:56,750 --> 00:34:58,583
{\an8}कलाकार प्रशिक्षण कार्यक्रम
पंजीकरण

453
00:34:58,666 --> 00:34:59,958
{\an8}मुझे यकीन नहीं होता।

454
00:35:00,583 --> 00:35:03,958
तुम देर कर रही थी। अंतिम तारीख निकल जाती।

455
00:35:04,041 --> 00:35:06,583
यकीन करोगे,
मुझे कारोबार में शामिल करते समय,

456
00:35:06,666 --> 00:35:08,625
माँ ने यही कहा था?

457
00:35:10,875 --> 00:35:12,708
पर अब मैं सच में खुश हूँ।

458
00:35:18,500 --> 00:35:20,291
मेरा नाम दर्ज हो गया!

459
00:35:20,375 --> 00:35:24,583
अब मुझे यह सब भरना है,
बोर्ड के लिए प्रेज़ेंटेशन तैयार करनी है...

460
00:35:24,666 --> 00:35:28,250
- और ग्रैजुएट होना है, है न?
- सोचो, ऐसी जगह में पढ़ना कैसा होगा।

461
00:35:28,333 --> 00:35:30,416
<i>मैं कुछ-एक बार यहाँ आई हूँ, पर...</i>

462
00:35:30,500 --> 00:35:33,916
अब सब सच लग रहा है। अब भ्रम नहीं लगता।

463
00:35:34,083 --> 00:35:37,416
लोगों ने हमेशा मुझे यकीन दिलाया
कि कला औरों के लिए है।

464
00:35:37,500 --> 00:35:39,458
अमीर, चुने गए लोगों के लिए।

465
00:35:39,541 --> 00:35:42,833
एक तरह से, गणित में नाकाम होकर
और आज यहाँ आकर मैंने समझा

466
00:35:42,916 --> 00:35:45,125
कि मुझे ज़िंदगी में क्या चाहिए।

467
00:35:46,083 --> 00:35:49,458
- एक चुनौती दूसरी को जन्म देती है।
- मैं उत्सुक हो रही हूँ।

468
00:35:51,041 --> 00:35:52,083
तो...

469
00:35:53,083 --> 00:35:55,833
अब अलविदा, गणित,

470
00:35:55,916 --> 00:35:57,958
अलविदा, डावी, अलविदा, बिज़नेस स्कूल।

471
00:35:58,041 --> 00:35:59,000
हैलो, ललित कला!

472
00:35:59,125 --> 00:36:03,875
देखो, गणित, मैं तुम्हें ठीक से जानती नहीं,
पर सराहना ज़रूरत करती हूँ।

473
00:36:06,166 --> 00:36:07,416
एक दोस्त को शुक्रिया।

474
00:36:12,625 --> 00:36:14,000
थोड़ी पढ़ाई कर लें?

475
00:36:16,375 --> 00:36:17,291
अच्छा।

476
00:36:20,000 --> 00:36:23,333
तो, एक्स और वाई
समकोण त्रिभुज की दो भुजाएँ हैं।

477
00:36:23,416 --> 00:36:25,833
- हाँ! एक और, चलो।
- अच्छा।

478
00:36:25,916 --> 00:36:27,583
यह वाला...

479
00:36:27,666 --> 00:36:29,208
एक्स का मान तीन है?

480
00:36:30,250 --> 00:36:31,125
नहीं...

481
00:36:32,500 --> 00:36:34,041
जैसमिन, घबराओ नहीं।

482
00:36:34,583 --> 00:36:36,375
हर दिन सुधार आ रहा है।

483
00:36:36,458 --> 00:36:40,458
अगर मेरे सभी सवाल सही न हुए,
तो मैं आखिरी साल में फेल हो जाऊँगी।

484
00:36:40,833 --> 00:36:43,500
और अब तो मुझे पास होना ही होगा।

485
00:36:43,583 --> 00:36:46,625
पता है, पर उसके लिए
थोड़ा और धीरज से काम लेना होगा।

486
00:36:46,708 --> 00:36:48,000
कहना आसान है।

487
00:36:49,041 --> 00:36:52,041
नहीं, आसान नहीं है।
मेरे जैसा उतावला और कोई नहीं होगा।

488
00:36:52,500 --> 00:36:55,041
और तुम किसी खास चीज़ को लेकर उतावले हो?

489
00:36:55,958 --> 00:36:56,833
हाँ।

490
00:36:58,083 --> 00:36:59,000
जैसे?

491
00:37:01,416 --> 00:37:04,250
मिसाल के तौर पर,
प्रिज़मा लैब की चुनौती हल करना।

492
00:37:05,125 --> 00:37:06,250
और क्या?

493
00:37:25,375 --> 00:37:26,208
मिन!

494
00:37:28,291 --> 00:37:29,916
यार!

495
00:37:30,000 --> 00:37:32,458
- तुम्हें कुछ बताना है।
- मुझे भी!

496
00:37:32,541 --> 00:37:33,833
मैं... पहले तुम।

497
00:37:33,916 --> 00:37:36,583
मेरा यूएस वीज़ा मंज़ूर हो गया!

498
00:37:37,625 --> 00:37:41,250
मैंने कलाकार
प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अर्ज़ी दे दी!

499
00:37:41,333 --> 00:37:44,916
वाह! बहुत बढ़िया!
तुम्हें दाखिला ज़रूर मिलेगा।

500
00:37:45,000 --> 00:37:46,666
रुको! मुझे वह सच में चाहिए।

501
00:37:46,750 --> 00:37:50,375
पर अभी भी बोर्ड को प्रेज़ेंटेशन दिखानी है।
कड़ा मुकाबला है!

502
00:37:51,166 --> 00:37:52,000
लो।

503
00:37:52,625 --> 00:37:53,500
क्या हुआ?

504
00:37:54,833 --> 00:37:56,416
मेरा नन्हा फौजी!

505
00:37:58,875 --> 00:38:00,416
- चलो!
- चलो।

506
00:38:01,625 --> 00:38:03,833
- मैं बहुत खुश हूँ।
- मैं भी।

507
00:38:04,500 --> 00:38:05,333
देखो...

508
00:38:05,666 --> 00:38:07,208
मैं तुम्हारे साथ हूँ, ठीक है?

509
00:38:07,291 --> 00:38:09,500
तुम्हें कोई मॉडल चाहिए? मैं हूँ।

510
00:38:09,583 --> 00:38:13,666
चाहे मेरा सही इस्तेमाल करो
या गलत इस्तेमाल करो। मैं तुम्हारी हूँ!

511
00:38:14,791 --> 00:38:15,625
नमस्ते।

512
00:38:15,708 --> 00:38:18,541
नमस्ते!
जैसमिन फूलों की दुकान से सामान आया है।

513
00:38:18,625 --> 00:38:20,458
- शुक्रिया।
- आपका स्वागत है!

514
00:38:24,833 --> 00:38:27,083
मम्मी-पापा को बताया?

515
00:38:27,166 --> 00:38:28,958
नहीं, अभी नहीं! छोड़ो भी।

516
00:38:29,041 --> 00:38:31,333
चलो, मैं तुम्हारा हौसला बढ़ाऊँगी।

517
00:38:36,916 --> 00:38:38,583
यहाँ क्या हो रहा है?

518
00:38:38,666 --> 00:38:42,083
पर तुम्हें इसे ठीक करना होगा,
ताकि रंगाई करके दुकान खोल सकें।

519
00:38:42,166 --> 00:38:43,666
मुझे नुकसान हो रहा है!

520
00:38:43,750 --> 00:38:45,500
हैलो, माँ, आपके पास थोड़ा समय है?

521
00:38:45,583 --> 00:38:47,708
है तो नहीं, पर बोलो।

522
00:38:47,791 --> 00:38:50,750
- ब्रूमाजीन्यो का कला संग्रहालय पता है?
- हाँ।

523
00:38:50,833 --> 00:38:54,333
उनका एक कलाकार प्रशिक्षण कार्यक्रम है...

524
00:38:54,416 --> 00:38:57,125
कलाकार प्रशिक्षण... कोई कॉलेज है क्या?

525
00:38:57,375 --> 00:39:01,541
अरे, ए.सी. फिट करने का काम
देख लेना, ठीक है?

526
00:39:02,250 --> 00:39:05,208
बस... माँ, मैं आपको कुछ समझाती हूँ।

527
00:39:05,291 --> 00:39:08,833
वह कोई कॉलेज नहीं है,
पर बहुत ही नामी कोर्स है।

528
00:39:08,916 --> 00:39:12,541
तुम्हें सब पता है न?
वहाँ सिर्फ़ अमीर लोग आते हैं।

529
00:39:12,625 --> 00:39:16,125
वारिस, अमीर परिवार वाले...
अधिकांश में तो प्रतिभा भी नहीं होती।

530
00:39:16,208 --> 00:39:19,833
तुम नहीं, बेटा।
तुम्हारे पास कॉलेज जाने का मौका है।

531
00:39:19,958 --> 00:39:23,833
- मुझे और तुम्हारे पापा को नहीं मिला था।
- पर अगर वही मेरा पेशा हो तो?

532
00:39:24,958 --> 00:39:26,708
मतलब, विनाश का पेशा।

533
00:39:27,666 --> 00:39:29,500
तुमने नानी से कुछ नहीं सीखा।

534
00:39:29,583 --> 00:39:31,000
उनके बारे में ऐसा मत कहिए।

535
00:39:31,083 --> 00:39:34,166
मिन कह रही है कि वह खूब मेहनत करेगी...

536
00:39:34,250 --> 00:39:38,250
लड़कियो, लाखों में कोई एक ही
कलाकार के नाते सफल होगा,

537
00:39:38,333 --> 00:39:39,583
बाकी भूखे मरेंगे।

538
00:39:39,666 --> 00:39:42,583
या किसी और पर निर्भर होंगे,
जीवन भर चिढ़े रहेंगे।

539
00:39:42,666 --> 00:39:45,666
सड़कों पर मनके बेचने वाले लोग
कलाकार ही होते हैं।

540
00:39:45,916 --> 00:39:48,208
और लोग कहते हैं, "कला आज़ादी है।"

541
00:39:48,416 --> 00:39:50,500
बिना पैसों के कोई आज़ादी नहीं है!

542
00:39:50,958 --> 00:39:55,041
इसलिए, जैसमिन बिज़नेस स्कूल में जाएगी,
बात खत्म।

543
00:39:55,125 --> 00:39:56,666
- है न, नीना?
- बिल्कुल!

544
00:39:56,750 --> 00:39:59,000
इसलिए माफ़ करो, पैसे पेड़ों पर नहीं उगते।

545
00:39:59,083 --> 00:40:01,750
वैसे, हमारे उगते हैं।

546
00:40:04,666 --> 00:40:07,208
हौसला बढ़ाने का शुक्रिया।
तुमने बड़ी मदद की।

547
00:40:07,291 --> 00:40:08,250
यार...

548
00:40:08,958 --> 00:40:10,833
उनकी बातें सही लग रही थीं।

549
00:40:11,416 --> 00:40:14,500
वाकई हमारा हौसला तोड़ दिया!

550
00:40:14,583 --> 00:40:18,333
अब समझी कि उन्हें मनके बेचने के बारे में
क्यों नहीं बताना चाहती।

551
00:40:20,000 --> 00:40:21,541
रोने से अच्छा हंसना है, है न?

552
00:40:21,625 --> 00:40:25,125
इसे हटा देते हैं। यह बहुत ज़्यादा है।

553
00:40:25,541 --> 00:40:29,750
और शुरू में जो यह वाला है,
इसे आखिर में ले जाने को कहूँगा।

554
00:40:30,333 --> 00:40:33,208
और यह हमारा मुश्किल सवाल होगा।

555
00:40:33,291 --> 00:40:36,916
- ज़्यादा मुश्किल नहीं हो जाएगा?
- कहावत सुनी होगी। बिना कष्ट सहे...

556
00:40:37,000 --> 00:40:39,166
- फल नहीं मिलता?
- जाकर मानविकी पढ़ो।

557
00:40:41,625 --> 00:40:44,458
कुल मिलाकर सवाल अच्छे हैं।

558
00:40:45,291 --> 00:40:48,500
बहुत अच्छे से बनाया।
समीकरण सही संख्या में हैं।

559
00:40:48,583 --> 00:40:53,583
यह चित्र वाला भी, मुश्किल सवाल यहाँ होगा।

560
00:40:58,000 --> 00:41:00,500
ए! होश में आओ, जैसमिन।

561
00:41:02,208 --> 00:41:04,958
- हाँ।
- तुम्हें मुझे कुछ बताना था न?

562
00:41:08,291 --> 00:41:11,500
- नहीं!
- नीना, तुम किसी को नहीं बता सकती!

563
00:41:11,583 --> 00:41:13,708
- गुड मॉर्निंग, बच्चो!
- गुड मॉर्निंग!

564
00:41:13,791 --> 00:41:15,041
यह है...

565
00:41:16,291 --> 00:41:18,458
- डग्लस।
- डावी!

566
00:41:23,875 --> 00:41:24,833
चुप हो जाओ!

567
00:41:25,166 --> 00:41:26,208
खैर, मेरा छात्र है।

568
00:41:26,291 --> 00:41:31,041
यह तुम्हारे पर्चे के सवाल तैयार कर रहा है।
किसी को कुछ पूछना हो तो इससे बात करो।

569
00:41:31,333 --> 00:41:32,958
शुक्रिया। जल्दी मिलूँगा।

570
00:41:33,916 --> 00:41:36,375
वापस कल वाला सवाल देखते हैं।

571
00:41:36,583 --> 00:41:39,708
अगर एन 40 से कम पाँच के गुणज से बने सेट के

572
00:41:39,833 --> 00:41:44,708
खाली सबसेट को दर्शाता है,

573
00:41:44,791 --> 00:41:47,416
तो एन का मान क्या होगा?

574
00:41:47,500 --> 00:41:48,958
एक सौ पच्चीस।

575
00:41:49,458 --> 00:41:50,333
नहीं।

576
00:41:52,208 --> 00:41:53,083
एक सौ सत्ताईस?

577
00:41:54,250 --> 00:41:57,416
सही कहा। एक सौ सत्ताईस!

578
00:41:58,291 --> 00:42:00,458
अच्छा, बच्चो। इतना ही।

579
00:42:00,541 --> 00:42:03,291
अपनी किताबों में पन्ना...

580
00:42:04,083 --> 00:42:07,000
एक सौ बयासी खोलते हैं।

581
00:42:20,291 --> 00:42:21,208
क्या बात है?

582
00:42:22,625 --> 00:42:26,458
- हमें बात करनी है।
- पता है कि कुछ तो गड़बड़ है। बताओ।

583
00:42:27,083 --> 00:42:28,750
जैसमिन, तुम मुझे अच्छी लगती हो।

584
00:42:30,750 --> 00:42:32,666
तुम सच में मुझे अच्छी लगती हो,

585
00:42:33,333 --> 00:42:35,000
पर सब कुछ बहुत उलझा हुआ है।

586
00:42:35,083 --> 00:42:38,041
कुछ नियम हैं, प्रिज़मा लैब है
और मिस्टर काहवाल्यो हैं।

587
00:42:39,000 --> 00:42:42,166
जब से हम मिले हैं,
अपनी चुनौती पर ध्यान नहीं लगा पा रहा।

588
00:42:42,250 --> 00:42:44,125
- तो यह मेरी गलती है?
- नहीं।

589
00:42:44,541 --> 00:42:46,208
इसके लिए मैं ज़िम्मेदार हूँ।

590
00:42:46,291 --> 00:42:49,833
बात को यहाँ तक बढ़ने नहीं देना था।
पहले ही खत्म करना चाहिए था।

591
00:42:49,916 --> 00:42:52,458
अच्छा। तुम ठीक कह रहे हो।

592
00:42:52,541 --> 00:42:55,041
हमें और ज़रूरी चीज़ों पर ध्यान लगाना है।

593
00:42:56,291 --> 00:42:58,250
एक-दूसरे से दूर ही रहना चाहिए।

594
00:42:59,500 --> 00:43:02,000
- हाँ।
- मैं खुद संभाल लूँगी।

595
00:44:30,291 --> 00:44:31,666
{\an8}जैसमिन
फूलों की दुकान

596
00:44:32,166 --> 00:44:33,791
- गुड मॉर्निंग।
- यह दुकान नई है?

597
00:44:33,875 --> 00:44:34,791
हाँ।

598
00:44:36,500 --> 00:44:38,375
- कैसी लगी?
- बहुत खूबसूरत है!

599
00:44:38,916 --> 00:44:40,000
दोबारा आइएगा।

600
00:45:12,875 --> 00:45:14,125
गुड मॉर्निंग, बेटा।

601
00:45:17,000 --> 00:45:20,791
तुम्हारी माँ जल्दी दुकान पर चली गई,
पर तुम्हारे लिए ये फूल छोड़ गई।

602
00:45:21,250 --> 00:45:24,166
बोली कि इससे
आज की परीक्षा के लिए प्रेरणा मिलेगी।

603
00:45:24,250 --> 00:45:25,416
तुम अच्छा करोगी।

604
00:45:28,458 --> 00:45:29,416
पापा।

605
00:45:30,083 --> 00:45:31,875
मुझे आपसे कुछ कहना है।

606
00:45:31,958 --> 00:45:34,833
पर आपको वादा करना होगा
कि माँ से नहीं कहेंगे।

607
00:45:35,416 --> 00:45:37,791
मैं उन्हें बताऊँगी।
यह परीक्षा पास करते ही।

608
00:45:37,875 --> 00:45:39,166
बोलो, बेटा।

609
00:45:41,875 --> 00:45:45,625
ललित कला संग्रहालय के कलाकार
प्रशिक्षण कार्यक्रम में नाम लिखवाया है।

610
00:45:45,708 --> 00:45:48,666
हे भगवान। कैसा प्रशिक्षण है?

611
00:45:48,750 --> 00:45:50,958
- कलाकार प्रशिक्षण?
- कोई डिग्री नहीं है,

612
00:45:51,041 --> 00:45:53,708
पर वे कलाकारों को अच्छी जगह
नौकरियाँ दिलाते हैं।

613
00:45:53,791 --> 00:45:56,250
तुम्हारी माँ को यह अच्छा नहीं लगेगा।

614
00:45:57,416 --> 00:46:00,291
कभी-कभी लगता है कि वह मुझे समझती ही नहीं।

615
00:46:00,375 --> 00:46:04,000
मिन, तुम्हें समझना होगा
कि हमने कितनी मुश्किलें झेली हैं।

616
00:46:04,916 --> 00:46:06,458
हर कोई कॉलेज नहीं जा पाता!

617
00:46:07,208 --> 00:46:09,833
तुम्हारी नानी के चलते
माँ ने तकलीफ़ें सहीं।

618
00:46:10,541 --> 00:46:14,875
उसने बचपन में जो मुश्किलें सहीं,
उनसे उसे बहुत तकलीफ़ हुई।

619
00:46:14,958 --> 00:46:17,250
- पता है, पापा।
- मिस अलेला...

620
00:46:18,208 --> 00:46:20,166
बहुत हुनरमंद शिल्पी थीं,

621
00:46:22,125 --> 00:46:24,375
पर उन्हें कभी सम्मान नहीं मिला।

622
00:46:24,958 --> 00:46:29,666
- पर ज़रूरी नहीं कि ऐसा दोबारा होगा।
- पता है, बेटा।

623
00:46:30,541 --> 00:46:32,291
पर शायद तुम्हारी माँ को पता नहीं।

624
00:46:33,875 --> 00:46:35,833
और शायद वह डर रही है।

625
00:46:41,291 --> 00:46:44,500
परीक्षा

626
00:46:59,208 --> 00:47:00,333
शुभकामनाएँ!

627
00:47:08,458 --> 00:47:09,791
हौसला है न, बच्चे?

628
00:47:10,291 --> 00:47:12,125
जितना हो सके, उतना है।

629
00:47:12,208 --> 00:47:16,083
डर ही वह कारण है
जिसके चलते इंसानियत खत्म हो रही है।

630
00:47:18,041 --> 00:47:19,083
शुरू करो!

631
00:47:41,708 --> 00:47:44,500
<i>जब कोई सवाल ज़्यादा आसान लगे,
तो सावधानी से करना।</i>

632
00:47:44,791 --> 00:47:45,958
<i>कोई चालाकी हो सकती है।</i>

633
00:47:46,416 --> 00:47:49,250
<i>सही अनुक्रम ही फ़र्क लाता है।</i>

634
00:47:49,458 --> 00:47:52,750
क्रम अनुसार, पहले तुम्हें गुणा करना चाहिए।

635
00:48:08,208 --> 00:48:09,708
<i>पेड़ की ऊँचाई नापने के लिए</i>

636
00:48:09,791 --> 00:48:12,750
सीढ़ी की ज़रूरत नहीं है।
उसकी परछाई काफ़ी है।

637
00:48:12,958 --> 00:48:16,791
अगर सवाल में परिमाणों में
प्रत्यक्ष अनुपात दिया हो,

638
00:48:16,875 --> 00:48:18,666
तो तीन का नियम इस्तेमाल करो।

639
00:48:30,458 --> 00:48:35,291
लॉगरिदम को हल करना आसान है। एक्स को
बराबर करो, फिर सब कुछ एक ही बेस पर छोड़ो।

640
00:48:56,291 --> 00:48:59,500
{\an8}खत्म! समय पूरा हुआ! अपने पर्चे दे दो।

641
00:49:00,166 --> 00:49:02,916
{\an8}ए, समय पूरा हुआ। पूरा हो गया।

642
00:49:03,666 --> 00:49:05,291
माफ़ करना।

643
00:49:06,458 --> 00:49:07,291
तुम्हारा पर्चा?

644
00:49:09,083 --> 00:49:10,416
तो?

645
00:49:18,208 --> 00:49:21,208
<i>हैलो, तुम्हारे...
परीक्षा के बारे में ही सोच रहा हूँ।</i>

646
00:49:21,291 --> 00:49:24,166
<i>जानना चाहता था कि कैसी रही।
मुझे बताना, ठीक है?</i>

647
00:49:25,458 --> 00:49:28,541
आठ नंबर सवाल का जवाब एन बराबर 200 है।

648
00:49:29,625 --> 00:49:32,416
मल्टिपल चॉयस वाला जवाब...

649
00:49:32,500 --> 00:49:33,625
बी है।

650
00:49:34,416 --> 00:49:35,250
बी!

651
00:49:36,208 --> 00:49:38,333
मुश्किल सवाल का जवाब आठ है।

652
00:49:38,416 --> 00:49:40,333
- नौ है।
- नहीं।

653
00:49:40,541 --> 00:49:41,916
पक्का नौ ही है।

654
00:49:43,291 --> 00:49:44,208
नहीं।

655
00:49:44,291 --> 00:49:47,583
जैसमिन को गणित में पूरे-पूरे नंबर मिलेंगे!

656
00:49:47,666 --> 00:49:49,041
पूरे।

657
00:49:49,708 --> 00:49:50,958
मैं बहुत खुश हूँ!

658
00:49:51,041 --> 00:49:54,083
तुम मिस इनग्रिड को सब सच बताओगी?

659
00:49:54,166 --> 00:49:58,125
बताऊँगी। पर पहले, मुझे इस जीत को
किसी और के साथ बाँटना है।

660
00:49:59,166 --> 00:50:00,250
जियोवाना?

661
00:50:01,833 --> 00:50:03,791
जैसमिन किसी को डेट कर रही है?

662
00:50:05,708 --> 00:50:09,750
यार, मुझे नहीं पता,
पर उसका स्टाइल अच्छा लग रहा है, सच में!

663
00:50:09,833 --> 00:50:12,458
उसके बाल, उसके कपड़े... कमाल है, है न?

664
00:50:13,708 --> 00:50:14,583
है न?

665
00:50:26,541 --> 00:50:28,875
- तो?
- शायद मैंने सब सही किया।

666
00:50:28,958 --> 00:50:30,875
- मुश्किल सवाल भी?
- नौ?

667
00:50:34,250 --> 00:50:38,041
- तुमने बहुत मुश्किल सवाल डाले, है न?
- डर था कि तुम गलत कर दोगी।

668
00:50:42,875 --> 00:50:44,208
मदद के लिए शुक्रिया।

669
00:50:46,875 --> 00:50:49,958
<i>मानती हूँ, वह देखकर मुझे बहुत गुस्सा आया।</i>

670
00:50:50,041 --> 00:50:51,958
मैं अपनी बात नहीं कर रही।

671
00:50:52,041 --> 00:50:55,875
अगर जैसमिन के पास कोई ऐसी जानकारी थी,
जो बाकियों के पास नहीं थी,

672
00:50:55,958 --> 00:50:58,333
तो वह गलत होगा न? सही नहीं होगा।

673
00:50:58,916 --> 00:51:00,833
और फिर उनका चक्कर भी चल रहा है।

674
00:51:00,916 --> 00:51:03,333
कुछ तो गड़बड़ है।

675
00:51:03,416 --> 00:51:06,541
यह कैसे हो सकता है कि मेरा यह छात्र...

676
00:51:07,041 --> 00:51:08,791
- डावी?
- ...इतना समझदार छात्र

677
00:51:08,875 --> 00:51:12,250
ऐसी हरकत के लिए सब खतरे में डालेगा?

678
00:51:12,333 --> 00:51:13,875
प्यार में बहुत कुछ होता है।

679
00:51:13,958 --> 00:51:16,791
प्यार एक रहस्य है।

680
00:51:16,875 --> 00:51:18,958
प्यार अंधा होता है, मैडम।

681
00:51:19,041 --> 00:51:21,791
काम की बात करें?

682
00:51:22,291 --> 00:51:24,958
इससे पहले कि बात का बतंगड़ बने,

683
00:51:25,291 --> 00:51:28,291
मैं अभी कुछ करती हूँ।

684
00:51:29,916 --> 00:51:30,958
शुक्रिया।

685
00:51:38,875 --> 00:51:41,083
पता है उसे क्या कहते हैं?

686
00:51:41,625 --> 00:51:43,166
मुखबिर।

687
00:51:43,625 --> 00:51:47,958
मुझे पता था
कि हमारा ग्रैजुएशन साथ में होगा।

688
00:51:48,041 --> 00:51:51,333
इसके लिए तैयार होने से बड़ी
और कोई चीज़ नहीं!

689
00:51:51,416 --> 00:51:53,333
इस पार्टी को और सजीला बनाते हैं।

690
00:51:53,416 --> 00:51:55,416
तुम्हारे लिए एक सरप्राइज़ है।

691
00:51:55,833 --> 00:51:57,416
यह क्या है?

692
00:51:59,041 --> 00:52:01,291
- यार, इसकी ज़रूरत नहीं थी।
- हाँ, थी।

693
00:52:01,458 --> 00:52:02,500
हाँ, ज़रूरत थी।

694
00:52:08,333 --> 00:52:09,500
यार...

695
00:52:10,458 --> 00:52:12,958
हमारी यह दुनिया खत्म होने वाली है,

696
00:52:13,041 --> 00:52:16,958
पर मैं चाहती थी कि तुम इसका एक हिस्सा
अपने पास रखो। और मेरी यादें भी।

697
00:52:23,291 --> 00:52:24,208
देखो।

698
00:52:28,875 --> 00:52:29,916
हैलो?

699
00:52:31,416 --> 00:52:32,500
हाँ, मैं हूँ।

700
00:52:33,416 --> 00:52:34,916
कल?

701
00:52:35,000 --> 00:52:36,291
दोपहर को?

702
00:52:36,375 --> 00:52:37,916
हाँ, ज़रूर!

703
00:52:39,333 --> 00:52:40,458
शुक्रिया!

704
00:52:40,958 --> 00:52:42,458
"हाँ, ज़रूर"?

705
00:52:42,541 --> 00:52:44,291
मुझे इंटरव्यू के लिए चुना गया!

706
00:52:44,375 --> 00:52:45,625
- नहीं।
- हाँ!

707
00:52:45,708 --> 00:52:46,958
यार!

708
00:52:47,916 --> 00:52:49,250
कमाल की बात है!

709
00:52:58,833 --> 00:53:01,458
- समझ नहीं आता कि मैं क्या कहूँ।
- मुझे भी नहीं।

710
00:53:02,000 --> 00:53:06,458
तुम ऐसे धोखा कैसे खा सकते हो?
मुझे लगा था कि तुम समझदार हो।

711
00:53:06,541 --> 00:53:08,958
- कुछ नहीं हुआ!
- कुछ नहीं हुआ?

712
00:53:09,041 --> 00:53:11,916
- मुझे प्यार हुआ, काहवाल्यो।
- "मुझे प्यार हुआ..."

713
00:53:12,041 --> 00:53:14,666
मुझे प्यार हुआ,
पर मैंने उससे मुँह फेर लिया।

714
00:53:14,750 --> 00:53:18,541
प्यार बस एक जोश है
जो हमारे होश उड़ा देता है।

715
00:53:18,625 --> 00:53:20,041
उसे पूरे नंबर मिले।

716
00:53:20,583 --> 00:53:21,958
हम यही चाहते थे न?

717
00:53:22,291 --> 00:53:25,291
गणित में कमज़ोर बच्चों को सिखाने का
एक तरीका निकाला।

718
00:53:25,375 --> 00:53:27,458
चलो भी। तुम्हें सच में लगता है

719
00:53:27,541 --> 00:53:30,166
कि वह शून्य के बाद पूरे नंबर पा सकती है?

720
00:53:30,250 --> 00:53:31,750
मैंने उसे कुछ नहीं दिखाया।

721
00:53:31,833 --> 00:53:36,625
तुम शिक्षक बनना चाहते हो, पर बहुत भोले हो।

722
00:53:37,500 --> 00:53:42,333
भले ही तुमने उसे कुछ नहीं दिखाया,
उसका यह मतलब नहीं कि उसने नहीं देखा।

723
00:53:48,250 --> 00:53:49,208
अच्छा।

724
00:53:50,541 --> 00:53:52,458
वह आ गई। शुक्रिया।

725
00:53:53,708 --> 00:53:54,625
हैलो, माँ।

726
00:53:57,833 --> 00:54:00,375
- मुझे आपसे कुछ कहना है।
- तुम कहाँ थी?

727
00:54:00,458 --> 00:54:03,416
वह ललित कला कार्यक्रम याद है
जिसका ज़िक्र किया था?

728
00:54:04,916 --> 00:54:06,000
मैंने अर्ज़ी दी थी।

729
00:54:06,625 --> 00:54:08,041
ललित कला?

730
00:54:08,125 --> 00:54:10,041
स्कूल में जो हो रहा है, उसके बावजूद?

731
00:54:10,875 --> 00:54:11,916
क्या मतलब?

732
00:54:13,250 --> 00:54:14,791
मुझसे झूठ मत कहो, जैसमिन।

733
00:54:15,208 --> 00:54:16,041
प्लीज़!

734
00:54:17,500 --> 00:54:21,458
झूठ? मैं झूठ नहीं कह रही।
मैं खुलकर आपसे बात कर रही हूँ।

735
00:54:22,000 --> 00:54:26,833
परीक्षा पास करने में जो मेहनत की, उससे
अपना सपना पूरा करने का हौसला मिला।

736
00:54:26,916 --> 00:54:28,291
कौन सी मेहनत, जैसमिन?

737
00:54:28,875 --> 00:54:31,208
मुझे लगा कि तुम पढ़ाई कर रही हो!

738
00:54:31,291 --> 00:54:34,750
पर तुम उस सलाहकार के साथ थी
जो मिस्टर काहवाल्यो ने दिया।

739
00:54:35,333 --> 00:54:36,750
उसके साथ घूम रही थी?

740
00:54:36,833 --> 00:54:38,833
- उत्तर शीट देख रही थी?
- क्या?

741
00:54:38,916 --> 00:54:41,750
मुझे लगा था
कि तुम्हें संस्कार, ईमानदारी सिखाई।

742
00:54:41,833 --> 00:54:44,291
मैंने किसी परीक्षा में
बेईमानी नहीं की, माँ।

743
00:54:44,500 --> 00:54:47,416
मैंने पढ़ाई की। और मैंने खुद से सब सीखा!

744
00:54:48,041 --> 00:54:48,875
ठीक है!

745
00:54:49,458 --> 00:54:51,458
कल स्कूल में बुलाया है।

746
00:54:52,291 --> 00:54:55,041
कल? पर कल तो संग्रहालय का इंटरव्यू है!

747
00:54:55,125 --> 00:54:57,416
जैसमिन, होश में आओ!

748
00:54:57,500 --> 00:54:59,000
संग्रहालय को भूल जाओ!

749
00:55:00,125 --> 00:55:03,208
धोखा करने के चलते इस साल तुम फेल होगी!

750
00:55:03,958 --> 00:55:06,375
मार्लीन ने कहा कि जो भी हुआ, उसका सबूत है।

751
00:55:06,541 --> 00:55:08,750
और डावी को निकाल दिया जाएगा।

752
00:55:11,000 --> 00:55:12,291
हे भगवान!

753
00:55:12,958 --> 00:55:14,333
बेचारा डावी।

754
00:55:16,375 --> 00:55:19,125
माँ, यह सरासर नाइंसाफ़ी है!

755
00:55:20,708 --> 00:55:23,333
जैसमिन। वापस आओ, जैसमिन!

756
00:55:42,166 --> 00:55:43,125
डावी!

757
00:55:43,541 --> 00:55:44,916
डावी, घर पर हो?

758
00:55:45,000 --> 00:55:46,166
डावी!

759
00:55:48,291 --> 00:55:49,541
हैलो, ग्रेग। डावी है?

760
00:55:49,625 --> 00:55:51,833
- मुझे उससे बात करनी है।
- चली जाओ।

761
00:55:52,916 --> 00:55:56,458
- कम से कम उससे बात कर सकती हूँ?
- नहीं कर सकती। ठीक है?

762
00:55:59,208 --> 00:56:01,500
- तुम्हें पता नहीं?
- क्या?

763
00:56:01,583 --> 00:56:04,208
डावी को
स्कूल मानीटर के पद से हटा दिया गया।

764
00:56:04,500 --> 00:56:07,125
- और उसका वज़ीफ़ा भी नहीं रहा।
- वह भी?

765
00:56:07,208 --> 00:56:10,083
अगर वे न रुके
तो प्रिज़मा लैब भी हाथ से जाएगी।

766
00:56:10,166 --> 00:56:11,708
ग्रेग, उसने कुछ नहीं किया।

767
00:56:11,791 --> 00:56:14,500
मुझे लगता है कि तुम्हें जाना चाहिए।
सच में, जैसमिन।

768
00:56:14,625 --> 00:56:16,750
डावी की खातिर। चली जाओ।

769
00:56:24,750 --> 00:56:25,625
डावी!

770
00:56:27,083 --> 00:56:28,208
डावी!

771
00:56:28,291 --> 00:56:32,166
डावी, प्लीज़!
हमें मिस्टर काहवाल्यो से बात करनी होगी।

772
00:56:32,250 --> 00:56:34,333
- समझाने की कोशिश करेंगे।
- क्या समझाएँगे?

773
00:56:34,416 --> 00:56:36,583
मुश्किल सवाल के बारे में क्या कहोगी?

774
00:56:36,666 --> 00:56:39,583
वह सिनूसोडियल ग्राफ़ था
जो तुम हर बार गलत करती थी।

775
00:56:39,666 --> 00:56:41,541
- तुमने मेरे पर्चे देखे थे?
- क्या?

776
00:56:41,750 --> 00:56:44,125
तुमने उत्तर वाला पेज देख लिया होगा।

777
00:56:44,416 --> 00:56:45,541
तुमने देखा था। कह दो।

778
00:56:46,375 --> 00:56:47,583
इल्ज़ाम लगा रहे हो?

779
00:56:48,250 --> 00:56:49,250
सच में?

780
00:56:49,333 --> 00:56:53,666
तुम्हें मुझ पर भरोसा नहीं, पर अपनी
सिखाने की क्षमता पर तो भरोसा करो।

781
00:56:53,750 --> 00:56:57,250
बजाय इसके कि डरकर ऐसी बेकार की बातें करो।

782
00:57:32,875 --> 00:57:35,291
क्या हो रहा है, बेटा? तुम क्या कर रही हो?

783
00:57:36,208 --> 00:57:37,666
जैसमिन, रुको!

784
00:57:38,458 --> 00:57:40,166
बस करो, जैसमिन!

785
00:57:42,416 --> 00:57:44,041
मैं रुक गई, माँ।

786
00:57:44,791 --> 00:57:45,791
मैं रुक गई।

787
00:57:47,208 --> 00:57:48,083
माफ़ कर दीजिए।

788
00:57:48,750 --> 00:57:50,208
मैंने सब गड़बड़ कर दिया।

789
00:57:51,708 --> 00:57:55,416
उस कल के खिलाफ़ जाने की कोशिश की
जो सब ने मेरे लिए तय किया।

790
00:57:56,125 --> 00:57:57,666
और देखिए क्या नतीजा निकला।

791
00:57:58,250 --> 00:58:01,458
जैसे इसका मकसद
आपकी कही हर बात को सही साबित करना था।

792
00:58:02,666 --> 00:58:04,250
सपने देखने का कोई फ़ायदा नहीं!

793
00:58:06,375 --> 00:58:08,458
ऐसी उम्मीद रखने का कोई फ़ायदा नहीं

794
00:58:08,583 --> 00:58:10,791
कि हालात बदलेंगे! नहीं बदलेंगे!

795
00:58:11,458 --> 00:58:13,291
ऐसा मत कहो, बेटा।

796
00:58:14,083 --> 00:58:17,291
आपने ठीक कहा!
हमें इसकी आदत डाल लेनी चाहिए।

797
00:58:18,625 --> 00:58:20,541
ताकि मेरा नानी जैसा हाल न हो।

798
00:58:20,625 --> 00:58:22,833
- या मेरे जैसा।
- ऐसा मत कहो, जैसमिन।

799
00:58:22,916 --> 00:58:25,500
प्लीज़, बेटा। देखो...

800
00:58:25,583 --> 00:58:27,375
हम कोई उपाय निकालेंगे, ठीक है?

801
00:58:27,458 --> 00:58:29,291
हम सब ठीक करेंगे।

802
00:58:29,375 --> 00:58:32,791
पर हमें यह साथ मिलकर करना होगा, बेटा।
साथ मिलकर करना होगा।

803
00:58:34,833 --> 00:58:37,166
ऐसा मत करो, मैं तुम्हारे साथ हूँ।

804
00:58:42,458 --> 00:58:44,333
<i>हमने बोर्ड की बैठक बुलाई</i>

805
00:58:44,416 --> 00:58:46,791
और जाँच करने के बाद
एक नतीजे पर पहुँचे हैं।

806
00:58:47,125 --> 00:58:50,500
अफ़सोस, जैसमिन,
तुम्हारी परीक्षा रद्द करने के अलावा

807
00:58:50,583 --> 00:58:52,208
हमारे पास और कोई चारा नहीं।

808
00:58:52,500 --> 00:58:55,625
पर मैं आपसे कह चुकी हूँ
कि डावी ने मुझे कुछ नहीं दिखाया!

809
00:58:55,708 --> 00:58:57,958
अगर कहती है कि बेईमानी नहीं की,
तो नहीं की।

810
00:58:58,041 --> 00:59:00,541
यह फेल नहीं हो सकती।
दोबारा परीक्षा नहीं ले सकते?

811
00:59:00,625 --> 00:59:03,625
वह सिर्फ़ अनुपस्थिति के लिए होती है,
धोखे के लिए नहीं।

812
00:59:03,958 --> 00:59:06,916
प्लीज़। हम सबसे सही उपाय
निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

813
00:59:07,083 --> 00:59:09,208
यह अपनी बेगुनाही साबित नहीं कर सकती?

814
00:59:09,291 --> 00:59:12,000
हमने मानीटर से बात की,

815
00:59:12,083 --> 00:59:13,625
हमारे पास सारे सबूत हैं,

816
00:59:13,708 --> 00:59:15,958
और कोई भी मुश्किल सवाल हल नहीं कर पाया।

817
00:59:16,041 --> 00:59:19,166
वह लड़की भी नहीं,
वह मेहनती लड़की, वह मुखबिर।

818
00:59:19,250 --> 00:59:20,333
मुझे समझ नहीं आ रहा।

819
00:59:20,416 --> 00:59:23,041
आप यह मान रही हैं कि मैंने बेईमानी की?

820
00:59:23,333 --> 00:59:26,166
आपके पास क्या सबूत है?

821
00:59:26,250 --> 00:59:27,500
भगवान के लिए!

822
00:59:27,583 --> 00:59:30,041
साबित करने दें
कि ऐसा करने की ज़रूरत नहीं थी!

823
00:59:30,125 --> 00:59:32,750
मिस्टर काहवाल्यो,
विषय के बारे में कुछ भी पूछिए।

824
00:59:32,833 --> 00:59:34,208
उसे हल करने का मौका दीजिए।

825
00:59:34,291 --> 00:59:38,208
- प्रिंसिपल साहिबा, यही होना चाहिए।
- मैं हमेशा से अच्छी छात्रा थी।

826
00:59:38,291 --> 00:59:39,458
उसकी कोई कीमत नहीं?

827
00:59:40,416 --> 00:59:41,291
यह सच है।

828
00:59:43,791 --> 00:59:44,875
प्रोफ़ेसर,

829
00:59:45,500 --> 00:59:49,791
इसे सही मायने में
बात को साफ़ करने का मौका मिलना चाहिए।

830
01:00:17,875 --> 01:00:20,000
<i>धोखा करने के चलते इस साल तुम फेल होगी!</i>

831
01:00:20,083 --> 01:00:23,166
<i>मुश्किल सवाल के बारे में क्या कहोगी?</i>

832
01:00:23,250 --> 01:00:26,083
<i>- मुझे दोषी ठहरा रहे हो?
- तुम्हें और कुछ नहीं मिलेगा।</i>

833
01:00:26,166 --> 01:00:28,958
<i>वह सिनूसोडियल ग्राफ़ था
जो तुम हर बार गलत करती थी!</i>

834
01:00:29,958 --> 01:00:32,333
<i>हर कोई कॉलेज नहीं जा पाता!</i>

835
01:00:32,416 --> 01:00:35,041
<i>आखिरी साल में सर बच्चों को फेल करते हैं।</i>

836
01:00:35,541 --> 01:00:38,250
<i>- ...आखिरी साल।
- पास तो हो जाओगी न?</i>

837
01:00:38,333 --> 01:00:40,250
<i>कोई चालाकी हो सकती है।</i>

838
01:00:40,333 --> 01:00:42,958
<i>गणित सटीक विज्ञान है।</i>

839
01:00:43,041 --> 01:00:45,416
<i>तुमने कहा था कि गणित आसान है।</i>

840
01:00:45,500 --> 01:00:47,875
<i>अब तो मुझे पास होना ही होगा।</i>

841
01:00:49,000 --> 01:00:50,875
<i>आखिरी साल कोई फेल नहीं होना चाहिए।</i>

842
01:00:50,958 --> 01:00:54,250
<i>डर ही वह कारण है
जिसके चलते इंसानियत खत्म हो रही है।</i>

843
01:00:59,250 --> 01:01:02,083
<i>यह समझना ज़रूरी है
कि वे हमें कैसी जगह देना चाहते हैं</i>

844
01:01:02,166 --> 01:01:04,666
<i>ताकि हम तय करें
कि हमें कहाँ और कैसे रहना है।</i>

845
01:01:41,791 --> 01:01:42,916
यह बिल्कुल सही है।

846
01:01:44,666 --> 01:01:45,708
बिल्कुल सही!

847
01:01:47,875 --> 01:01:52,708
मुझे तुम्हारी बुद्धि और नैतिकता पर
शक नहीं करना चाहिए था।

848
01:01:54,041 --> 01:01:57,708
यह पहली बार है जब मैंने किसी को
आखिरी साल में फेल नहीं किया,

849
01:01:57,791 --> 01:02:02,291
हालाँकि मुझे इस बात से सच में ऐसी खुशी
हो रही है, जिसे मैं बयान नहीं कर सकता।

850
01:02:02,375 --> 01:02:04,458
पर इस बार, मैं नाराज़ नहीं हूँ।

851
01:02:05,208 --> 01:02:09,875
और मैं चाहता हूँ कि तुम उदार बनो...

852
01:02:10,750 --> 01:02:11,833
और...

853
01:02:13,833 --> 01:02:15,083
मुझे माफ़ कर दो।

854
01:02:16,416 --> 01:02:20,333
देखिए, मैं आपको माफ़ कर सकती हूँ,
पर आपको वह करना होगा जो सही है।

855
01:02:21,000 --> 01:02:24,125
डावी का स्कूल में जो ओहदा है,
उसे लौटाना होगा।

856
01:02:24,583 --> 01:02:28,291
अफ़सोस, मेरा छात्र
रियो डी जेनेरो लौट गया है और...

857
01:02:28,375 --> 01:02:32,958
अगर मैं चाहूँ भी तो,
वह यहाँ वापस आकर काम नहीं कर सकता।

858
01:02:34,166 --> 01:02:35,083
अच्छा।

859
01:02:35,166 --> 01:02:37,791
बधाई हो, बच्चे!

860
01:02:38,375 --> 01:02:41,166
- मिस्टर काहवाल्यो, सब ठीक है?
- हाँ।

861
01:02:41,333 --> 01:02:44,375
मुझे बस पानी चाहिए और शांत होना है।

862
01:02:44,875 --> 01:02:45,708
प्यास लगी है।

863
01:02:54,250 --> 01:02:57,625
यार, वह ललित कला संग्रहालय वाला
इंटरव्यू नहीं देना?

864
01:02:57,708 --> 01:02:59,875
वह आज दोपहर में है। नहीं पहुँच पाऊँगी।

865
01:02:59,958 --> 01:03:02,750
बिल्कुल नहीं।
अगर दौड़कर जाओ तो पहुँच जाओगी।

866
01:03:02,833 --> 01:03:04,791
चलो, बेटा। मैं गाड़ी से ले चलूँगा।

867
01:03:04,875 --> 01:03:07,833
- कहाँ जा रहे हो?
- इसे इंटरव्यू के लिए ले जाऊँगा।

868
01:03:07,916 --> 01:03:10,750
कोई फ़ायदा नहीं, पापा।
मुझे कुछ तैयार करना चाहिए था।

869
01:03:11,083 --> 01:03:14,125
इस सब के बीच में, दिखाने लायक कुछ नहीं है।

870
01:03:14,458 --> 01:03:15,708
नहीं!

871
01:03:15,875 --> 01:03:18,291
नीना को पता है कि तुम क्या दिखाओगी।

872
01:03:25,916 --> 01:03:27,791
पापा, आप ड्राइवर बनना चाहते थे न?

873
01:03:27,875 --> 01:03:30,500
आपके पास गाड़ी तेज़ दौड़ाने का मौका है।

874
01:03:50,083 --> 01:03:51,166
यहीं है, बेटा?

875
01:04:03,958 --> 01:04:06,416
जाओ, बेटा। ईश्वर की कृपा हो। ठीक है?

876
01:04:13,833 --> 01:04:16,625
माफ़ कीजिए, देर हो गई! मैं जैसमिन हूँ!

877
01:04:17,750 --> 01:04:19,208
मुझे माफ़ करना,

878
01:04:19,291 --> 01:04:21,958
- पर सब खत्म हो चुका है।
- नहीं, प्लीज़।

879
01:04:26,083 --> 01:04:29,083
- अपना सामान लाई हो?
- मैं यह लाई हूँ।

880
01:04:43,916 --> 01:04:46,541
यह आओरो प्रीटो है, मेरी यादों में से,

881
01:04:46,625 --> 01:04:50,208
मेरा प्यार...
मेरे शहर में यही मेरी प्रेरणा है।

882
01:04:50,791 --> 01:04:55,208
<i>इन चीज़ों ने हमेशा मुझे हिम्मत दी
और सपने देखने में मदद की।</i>

883
01:04:56,375 --> 01:04:58,083
<i>वह सपना जो सिर्फ़ मेरा नहीं।</i>

884
01:04:59,250 --> 01:05:00,708
<i>वह जो मेरे परिवार में है,</i>

885
01:05:01,458 --> 01:05:03,250
<i>जिसे मुझे आगे ले जाना होगा।</i>

886
01:05:18,000 --> 01:05:19,625
तुम में प्रतिभा है,

887
01:05:19,708 --> 01:05:22,541
पर हमारे पास बहुत से
प्रतिभाशाली उम्मीदवार हैं।

888
01:05:23,125 --> 01:05:26,041
हमें किसी अलग चीज़ की तलाश है।

889
01:05:26,458 --> 01:05:28,708
हमें दिखाने के लिए और कुछ है?

890
01:05:29,166 --> 01:05:31,958
अफ़सोस, नहीं।

891
01:05:32,541 --> 01:05:33,458
दुख की बात है।

892
01:05:34,791 --> 01:05:36,083
- चलें?
- हाँ।

893
01:05:46,208 --> 01:05:47,541
चित्रकारी बहुत अच्छी लगी।

894
01:05:48,166 --> 01:05:52,416
आज तक इतना खूबसूरत पर्चा नहीं देखा।
इसे फ़्रेम में लगाना चाहिए।

895
01:05:53,208 --> 01:05:54,291
रुकिए।

896
01:05:55,083 --> 01:05:56,416
मेरे पास एक और चीज़ है!

897
01:06:08,500 --> 01:06:09,625
कैसा रहा?

898
01:06:12,083 --> 01:06:13,208
दाखिला मिल गया, माँ।

899
01:06:16,333 --> 01:06:17,291
बहुत अच्छे।

900
01:06:17,375 --> 01:06:20,583
माँ, मैं आपको निराश
बिल्कुल नहीं करना चाहती थी।

901
01:06:25,541 --> 01:06:26,791
यह देखो।

902
01:06:32,500 --> 01:06:35,333
{\an8}मेरी बचपन की चित्रकारी। आपने संभालकर रखीं।

903
01:06:37,916 --> 01:06:40,000
मैंने तुम्हें निराश किया।

904
01:06:41,916 --> 01:06:43,750
मैंने जो कुछ झेला...

905
01:06:44,500 --> 01:06:46,958
वे मुश्किलें एक छाप छोड़ गईं।

906
01:06:50,000 --> 01:06:52,708
तुम बिल्कुल अपनी नानी जैसी लगती हो।

907
01:06:55,708 --> 01:06:58,208
वह यह जाने बिना ही गुज़र गईं

908
01:06:58,291 --> 01:07:01,291
कि मुझे उन पर कितना नाज़ है।

909
01:07:07,291 --> 01:07:08,750
और तुम पर भी।

910
01:07:10,750 --> 01:07:13,500
अपने फ़ैसले से खुश रहो, मेरी गुड़िया।

911
01:07:14,875 --> 01:07:16,500
बधाई हो, बेटा।

912
01:07:17,250 --> 01:07:20,875
तुम्हारी खुशी में ही हमारी खुशी है, पागल!

913
01:07:26,541 --> 01:07:29,625
मुझे आपसे बहुत प्यार है। बहुत।

914
01:07:32,666 --> 01:07:33,791
मुझे तुमसे प्यार है।

915
01:07:33,916 --> 01:07:35,583
मेरा प्यारा सा फूल।

916
01:07:40,166 --> 01:07:43,875
- मखमल के पर्दों के लिए तैयार हो?
- और कीबोर्ड एडसन के लिए?

917
01:07:43,958 --> 01:07:45,833
- नहीं।
- हमने कोशिश की, है न?

918
01:07:45,916 --> 01:07:47,041
जैसमिन?

919
01:07:48,208 --> 01:07:51,666
- क्या चाहिए, ऐलिस?
- मुझे इससे बात करनी है। कर सकती हूँ?

920
01:07:53,708 --> 01:07:57,333
माफ़ करना। मुझे सच में लगा
कि तुमने उत्तर वाला पन्ना देखा था।

921
01:07:57,833 --> 01:07:59,000
पर मैं गलत थी।

922
01:07:59,625 --> 01:08:02,166
तुम्हें वैलडिक्टोरियन बनना चाहिए।

923
01:08:02,250 --> 01:08:04,958
- इसका हमेशा से हक था, है न?
- हैलो, लड़कियो!

924
01:08:05,041 --> 01:08:08,833
- जैसमिन, बाल अच्छे लग रहे हैं।
- शुक्रिया। तुम भी अच्छी लग रही हो।

925
01:08:08,916 --> 01:08:11,000
शुक्रिया। हम लोग चलकर बैठें?

926
01:08:12,333 --> 01:08:13,250
हाँ।

927
01:08:13,625 --> 01:08:14,958
अरे, ऐलिस।

928
01:08:15,041 --> 01:08:19,208
यह तुम्हारे लिए भी बहुत बड़ी बात है,
तो क्यों न हम साथ में भाषण दें?

929
01:08:20,000 --> 01:08:21,166
- सच?
- सच?

930
01:08:21,250 --> 01:08:22,083
हाँ।

931
01:08:23,833 --> 01:08:25,541
शुक्रिया, जैसमिन।

932
01:08:26,000 --> 01:08:27,041
एक शर्त पर।

933
01:08:28,500 --> 01:08:31,208
पार्टी में एक बैंड को शामिल कर सकते हैं?

934
01:08:31,291 --> 01:08:32,250
यकीन नहीं होता!

935
01:08:32,375 --> 01:08:36,416
- फिर से वह बेकार का बैंड।
- तुम्हें भाषण देना है या नहीं?

936
01:08:38,083 --> 01:08:40,500
हमें बहुतों में एक नहीं बनना।

937
01:08:40,708 --> 01:08:43,208
बल्कि, बहुतों में कोई खास बनना है।

938
01:08:44,875 --> 01:08:49,666
ऐसा नहीं कि हम पहले कुछ नहीं थे,
पर अब दुनिया को बदलने का समय है।

939
01:08:50,083 --> 01:08:54,416
हमने इस बारे में बहुत बात की
कि छात्रों को किस क्रम में बुलाना चाहिए।

940
01:08:54,541 --> 01:08:58,333
- अंकों के मुताबिक, वर्णानुक्रम से...
- और हमने एक फ़ैसला किया है।

941
01:08:59,083 --> 01:09:00,291
बिना किसी क्रम के!

942
01:09:00,500 --> 01:09:03,083
क्योंकि गणित के एक प्रोफ़ेसर ने
हमें सिखाया था

943
01:09:03,166 --> 01:09:05,291
कि ज़िंदगी में सब क्रम से नहीं होता।

944
01:09:07,708 --> 01:09:11,583
बिया, जिसमें एक कमाल का
मनोवैज्ञानिक बनने की सब खूबियाँ है!

945
01:09:11,750 --> 01:09:14,291
मार्सेलो, हमारी फ़ुटबॉल प्रतिभा।

946
01:09:14,416 --> 01:09:16,750
पैट्रिक, जो समुद्र विज्ञानी बनेगा।

947
01:09:16,875 --> 01:09:19,291
एलियाना, हमारी कंप्यूटर महारथी।

948
01:09:19,625 --> 01:09:22,333
रूबेन्स, जो खाना पकाना सीखेगा।

949
01:09:22,833 --> 01:09:25,750
कार्लोस, जो इतिहास
और दन्त विज्ञान में से तय करेगा।

950
01:09:25,875 --> 01:09:28,291
फ़ेलीपे, हमारा भावी कार्डियोलॉजिस्ट।

951
01:09:29,750 --> 01:09:32,958
नीना, हमारी कमाल की भावी स्टाइलिस्ट।

952
01:09:35,041 --> 01:09:37,458
न्यूयॉर्क जाकर हमें भूल मत जाना, नीना!

953
01:09:37,583 --> 01:09:38,625
नहीं भूलूँगी।

954
01:09:39,250 --> 01:09:42,916
जियोवाना, हमारी भावी सफल वकील।

955
01:09:46,958 --> 01:09:50,125
ऐलिस, हमारी भावी बायोमेडिकल इंजीनियर।

956
01:09:59,291 --> 01:10:02,458
जैसमिन, कक्षा की सबसे अच्छी छात्रा

957
01:10:02,958 --> 01:10:04,875
और एक कलाकार भी।

958
01:10:09,875 --> 01:10:10,875
बहुत बढ़िया!

959
01:10:12,791 --> 01:10:15,375
और अब, हमारे स्कूल के प्रतिनिधि की बारी!

960
01:10:15,833 --> 01:10:17,041
काहवाल्यो!

961
01:10:17,125 --> 01:10:22,458
काहवाल्यो!

962
01:10:31,041 --> 01:10:35,958
मैंने कोई भाषण तैयार नहीं किया
क्योंकि मुझे अक्सर ऐसा सम्मान नहीं मिलता।

963
01:10:36,041 --> 01:10:38,333
और मैं तुम्हें शुभकामनाएँ नहीं दूँगा,

964
01:10:38,416 --> 01:10:40,916
क्योंकि ज़िंदगी में सब क्रम में नहीं होता,

965
01:10:41,000 --> 01:10:43,666
जैसा कि हमारी प्यारी डेज़ी ने कहा।

966
01:10:43,750 --> 01:10:44,583
जैसमिन।

967
01:10:45,541 --> 01:10:47,333
मुझे हमेशा से जैसमिन नाम पता था।

968
01:10:49,500 --> 01:10:51,291
शुक्रिया, आखिरी साल के छात्रो।

969
01:10:51,375 --> 01:10:53,041
मैं तहे दिल से,

970
01:10:53,125 --> 01:10:54,625
चाहता हूँ कि तुम...

971
01:10:56,458 --> 01:10:57,500
खुश रहो।

972
01:11:00,416 --> 01:11:03,708
<i>मैं निकल पड़ी राह पर</i>

973
01:11:04,250 --> 01:11:07,041
<i>हम फिर किसी दिन मिलेंगे</i>

974
01:11:07,583 --> 01:11:12,708
<i>मुझे पता है कि कुछ भी पहले जैसा नहीं होगा,
कल</i>

975
01:11:15,291 --> 01:11:18,166
<i>वे मुझे अपने दोस्तों की क्या खबर देंगे?</i>

976
01:11:18,250 --> 01:11:19,875
कमाल के हैं, देखा?

977
01:11:20,500 --> 01:11:25,000
बहुत-बहुत शुक्रिया। ऐसी ग्रैजुएशन पार्टी
के बारे में सोच भी नहीं सकती।

978
01:11:26,208 --> 01:11:29,291
<i>कल या फिर परसों</i>

979
01:11:30,166 --> 01:11:34,416
<i>रात के मुँह में
सूरज का नशा रह जाता है</i>

980
01:11:34,500 --> 01:11:38,875
अपना मेकअप ठीक करके आती हूँ।
पांडा जैसी लग रही हूँ न? अभी आई।

981
01:11:42,250 --> 01:11:43,250
हैलो।

982
01:11:43,875 --> 01:11:46,583
- मुझे लगा कि तुम रियो में हो।
- था।

983
01:11:46,666 --> 01:11:50,166
प्रिज़मा लैब में इंटरव्यू के लिए गया था।
मुझे दाखिला मिल गया!

984
01:11:50,250 --> 01:11:51,291
बधाई हो!

985
01:11:51,833 --> 01:11:55,250
अपना सामान लेने आया हूँ।
मैं बस अड्डे जा रहा था, पर...

986
01:11:55,333 --> 01:11:57,750
ग्रेग ने बताया कि वह यहाँ मिलेगा और...

987
01:11:58,458 --> 01:11:59,625
अच्छा।

988
01:12:00,666 --> 01:12:03,958
जैसमिन, माफ़ करना।
मुझे तुम पर शक नहीं करना चाहिए था।

989
01:12:04,125 --> 01:12:05,500
मुझे यकीन है।

990
01:12:05,833 --> 01:12:07,916
तुम यहाँ सिर्फ़ माफ़ी माँगने आए हो?

991
01:12:08,000 --> 01:12:09,666
वह मेरे लिए ज़रूरी था।

992
01:12:10,000 --> 01:12:11,833
ललित कला कार्यक्रम में

993
01:12:11,916 --> 01:12:15,041
- दाखिला मिलने की बधाई भी देनी थी।
- नमस्ते!

994
01:12:18,416 --> 01:12:21,541
<i>उम्मीद है छिलका समेत अंडा भुर्जी
समारोह का मज़ा आ रहा है।</i>

995
01:12:21,625 --> 01:12:23,333
<i>हमारे लिए यह समारोह...</i>

996
01:12:23,958 --> 01:12:25,125
<i>समारोह जैसा है।</i>

997
01:12:25,875 --> 01:12:28,166
<i>और मैं तुम्हारी सहपाठी,</i>

998
01:12:28,250 --> 01:12:31,000
<i>शानदार नीना को बुलाना चाहूँगा!</i>

999
01:12:37,208 --> 01:12:39,333
<i>हैलो, दोस्तो। मैं वह गाना बजाऊँगी</i>

1000
01:12:39,416 --> 01:12:42,625
<i>जिसे उन दो
ज़िद्दी प्रमियों के नाम करना चाहूँगी,</i>

1001
01:12:42,791 --> 01:12:44,541
<i>जिनके दिल टूटे हुए हैं।</i>

1002
01:12:45,916 --> 01:12:47,750
<i>- शुरू करते हैं, ग्रेग?
- चलो।</i>

1003
01:12:48,166 --> 01:12:50,208
<i>एक, दो, तीन...</i>

1004
01:13:02,375 --> 01:13:05,208
<i>"तुमसे प्यार है" कहना</i>

1005
01:13:06,083 --> 01:13:11,333
<i>ये वो शब्द नहीं जो तुमसे सुनना चाहती हूँ</i>

1006
01:13:12,083 --> 01:13:13,083
<i>ऐसा नहीं कि मैं...</i>

1007
01:13:13,166 --> 01:13:14,166
उसने पता लगा लिया।

1008
01:13:14,250 --> 01:13:16,625
जब हम पहली बार मिले थे,
यही गाना चल रहा था।

1009
01:13:16,708 --> 01:13:19,666
मुझे तो बस
तुम्हारे पापा की गाड़ी का हॉर्न याद है।

1010
01:13:21,250 --> 01:13:22,291
मज़ाक कर रहा हूँ।

1011
01:13:23,541 --> 01:13:26,916
आँखें बंद करूँ,
तो उस दिन की हर बात साफ़ याद आती है।

1012
01:13:29,666 --> 01:13:31,166
तुम्हें सच में जाना है?

1013
01:13:32,750 --> 01:13:33,583
हाँ।

1014
01:13:36,541 --> 01:13:38,375
पर मेरे पास एक मिनट है।

1015
01:13:38,458 --> 01:13:40,666
एक मिनट काफ़ी लंबा समय होता है।

1016
01:13:42,208 --> 01:13:46,833
<i>फिर तुम्हें न कहना पड़ेगा</i>

1017
01:13:47,333 --> 01:13:50,000
<i>कि मुझसे प्यार करते हो</i>

1018
01:13:50,708 --> 01:13:56,416
<i>क्योंकि मुझे पता होगा</i>

1019
01:13:56,500 --> 01:13:59,083
मिस्टर काहवाल्यो! नाचें?

1020
01:13:59,625 --> 01:14:02,541
मुझे यह करीब आकर नाचना बर्दाश्त नहीं!

1021
01:14:02,625 --> 01:14:06,833
<i>अगर मेरे दिल के दो टुकड़े हुए होते?</i>

1022
01:14:06,916 --> 01:14:11,583
<i>शब्दों से ज़्यादा तुम्हें दिखाने के लिए</i>

1023
01:14:12,291 --> 01:14:16,916
<i>कि मेरे लिए तुम्हारा प्यार सच्चा है</i>

1024
01:14:17,458 --> 01:14:20,041
चित्र के चलते
प्रिज़मा लैब में दाखिला मिला।

1025
01:14:20,833 --> 01:14:24,000
तुम्हारे पर्चे के चलते
कार्यक्रम में दाखिला मिला।

1026
01:14:24,083 --> 01:14:27,166
<i>अगर मैं उन शब्दों को ले लूँ?</i>

1027
01:14:27,333 --> 01:14:31,458
<i>तो तुम चीज़ों को नए सिरे से न बना पाते</i>

1028
01:14:32,166 --> 01:14:35,916
<i>सिर्फ़ इतना कहकर</i>

1029
01:14:37,083 --> 01:14:39,875
<i>"तुमसे प्यार है"</i>

1030
01:14:46,166 --> 01:14:47,791
तुम्हें जाना है न?

1031
01:14:49,166 --> 01:14:50,125
हाँ।

1032
01:14:56,875 --> 01:15:00,041
<i>शब्दों से बढ़कर</i>

1033
01:15:07,333 --> 01:15:10,083
<i>शब्दों से बढ़कर</i>

1034
01:15:22,666 --> 01:15:23,791
यार...

1035
01:15:25,750 --> 01:15:26,750
सब खत्म हो गया।

1036
01:15:28,333 --> 01:15:29,541
पर वह बेकार नहीं था।

1037
01:15:48,125 --> 01:15:53,416
अगली वसंत

1038
01:15:57,500 --> 01:16:00,041
यह बहुत खूबसूरत है, जैसमिन।

1039
01:16:00,125 --> 01:16:01,500
शुक्रिया।

1040
01:16:01,583 --> 01:16:04,416
ये मोड़
आओरो प्रीटो के रास्तों से प्रेरित हैं।

1041
01:16:04,500 --> 01:16:08,541
जहाँ दो जगहों में सबसे छोटा फ़ासला
सीधी रेखा कभी नहीं होती।

1042
01:16:09,750 --> 01:16:10,583
तुम?

1043
01:16:11,041 --> 01:16:12,375
मैं अभी रियो से आया हूँ।

1044
01:16:12,875 --> 01:16:16,541
प्रिज़मा लैब ने आओरो प्रीटो के
एक कॉलेज में खोज के लिए भेजा है।

1045
01:16:16,875 --> 01:16:18,458
- आओरो प्रीटो?
- हाँ।

1046
01:16:19,166 --> 01:16:20,250
क्या संभावना है?

1047
01:16:21,083 --> 01:16:22,666
हिसाब लगाने की ज़रूरत है?

1048
01:16:31,208 --> 01:16:34,291
अन्फ़र्गेटबल यीअर - स्प्रिंग

1049
01:19:22,208 --> 01:19:24,208
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम

1050
01:19:24,333 --> 01:19:26,333
रचनात्मक पर्यवेक्षक जनक कविरत्न



