1
00:00:02,000 --> 00:00:07,000
Downloaded from
YTS.MX

2
00:00:08,000 --> 00:00:13,000
Official YIFY movies site:
YTS.MX

3
00:00:24,942 --> 00:00:31,240
यह फ़िल्म 1988 की वसंत के दौरान
एक हफ़्ते में घटती है

4
00:01:00,686 --> 00:01:01,895
तैयार हैं?

5
00:01:07,526 --> 00:01:10,112
मुझे अनुवादक दिखाई नहीं देता।

6
00:01:13,532 --> 00:01:15,826
माइक किस लिए है?

7
00:01:24,543 --> 00:01:26,837
मैं लगभग इस जगह में इशारे देता हूँ।

8
00:01:26,920 --> 00:01:28,046
हाँ, लगभग इस जगह में।

9
00:01:29,548 --> 00:01:32,134
लेकिन जब भावुक हो जाता हूँ,
तो काफ़ी हिलता हूँ।

10
00:01:40,475 --> 00:01:43,395
अगर चश्मा पहन लूँ तो शायद ठीक रहेगा।

11
00:01:44,021 --> 00:01:45,230
अच्छा।

12
00:01:49,193 --> 00:01:51,528
शायद इसके बिना ही ठीक हूँ।

13
00:01:51,612 --> 00:01:52,946
सब तैयार हैं?

14
00:01:53,655 --> 00:01:55,532
हाँ! आखिरकार!

15
00:01:56,158 --> 00:01:57,701
मुझे एक कहानी सुनानी है।

16
00:02:10,672 --> 00:02:15,344
गैल्यूडेट युनिवर्सिटी
वॉशिंग्टन, डी.सी.

17
00:02:17,095 --> 00:02:23,143
बधिरों के लिए दुनिया की इकलौती युनिवर्सिटी

18
00:02:36,031 --> 00:02:37,950
मैं अपनी गर्लफ़्रेंड के कमरे में था।

19
00:02:43,413 --> 00:02:46,917
रविवार

20
00:02:51,380 --> 00:02:53,006
अचानक से…

21
00:02:56,760 --> 00:02:58,679
बत्तियाँ टिमटिमाने लगीं…

22
00:03:01,473 --> 00:03:03,392
और मुझे कुछ काँपता हुआ महसूस हुआ।

23
00:03:04,017 --> 00:03:05,894
कोई दरवाज़े पर पैर मार रहा था…

24
00:03:07,646 --> 00:03:09,439
मतलब, "जल्दी करो!"

25
00:03:10,065 --> 00:03:11,483
तो मैं झट से दरवाज़े पर गया…

26
00:03:12,943 --> 00:03:15,571
और नीचे, कैंपस के प्रवेश पर गया।

27
00:03:22,327 --> 00:03:24,162
गैल्यूडेट युनिवर्सिटी से,
हम सीधा प्रसारण कर रहे हैं,

28
00:03:24,246 --> 00:03:25,581
जहाँ छात्र विरोध कर रहे हैं

29
00:03:25,664 --> 00:03:28,375
क्योंकि अपने कॉलेज के भविष्य को लेकर,
वे अपनी राय रखना चाहते हैं।

30
00:03:29,501 --> 00:03:30,878
एक नया अध्यक्ष चुना जाने वाला है

31
00:03:30,961 --> 00:03:33,297
और छात्र चाहते हैं
कि उनके जैसा ही कोई उस पद पर बैठे।

32
00:03:45,475 --> 00:03:48,228
मैं केएफ़सी से लौट रहा था।

33
00:03:49,188 --> 00:03:51,398
गाड़ी चलाते-चलाते, थैली में से खा रहा था।

34
00:03:52,816 --> 00:03:55,319
दूसरे हाथ से इशारे भी कर रहा था,

35
00:03:56,278 --> 00:04:00,365
पर मेरी जो गर्लफ़्रेंड थी,
उसमें श्रवण शक्ति थी और वह घबरा रही थी।

36
00:04:00,449 --> 00:04:04,453
बोली, "बधिर ड्राइवर, हे भगवान!
सामने देखो।"

37
00:04:04,536 --> 00:04:05,537
मैं बोला, "घबराओ मत।"

38
00:04:23,055 --> 00:04:24,681
जब मैं कैंपस पर पहुँचा…

39
00:04:26,433 --> 00:04:28,227
लोग मेरी गाड़ी के आगे वाले हिस्से पर

40
00:04:28,602 --> 00:04:30,395
ज़ोर-ज़ोर से मार रहे थे।

41
00:04:31,855 --> 00:04:34,775
यहाँ गैल्यूडेट युनिवर्सिटी के
दरवाज़े के बाहर,

42
00:04:34,858 --> 00:04:36,818
छात्र दिन भर विरोध करते रहे
और इंतज़ार करते रहे,

43
00:04:36,902 --> 00:04:39,238
जबकि अंदर
बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ की बैठक चल रही है।

44
00:04:39,321 --> 00:04:40,697
अगर छात्रों की बात मान ली गई,

45
00:04:40,781 --> 00:04:43,242
तो 124 सालों में पहली बार, युनिवर्सिटी को

46
00:04:43,325 --> 00:04:45,160
अपना पहला बधिर अध्यक्ष मिलेगा।

47
00:04:53,502 --> 00:04:57,923
तो मैं पहाड़ी से नीचे उतर रही थी,
और मैंने ढेरों लोग देखे।

48
00:05:00,759 --> 00:05:02,845
एकदम जोश से भरा माहौल था।

49
00:05:03,929 --> 00:05:06,974
और मुझे लगा, "वे किसी बधिर को ही चुनेंगे।"

50
00:05:08,308 --> 00:05:11,520
गैल्यूडेट बधिरों के लिए
दुनिया की इकलौती युनिवर्सिटी है,

51
00:05:11,603 --> 00:05:16,191
और 124 सालों के इतिहास में,
इसका कभी कोई बधिर अध्यक्ष नहीं रहा है।

52
00:05:17,067 --> 00:05:20,696
साल 1864 में,
एब्रहैम लिंकन ने एक कानून पर दस्तखत किए थे

53
00:05:20,779 --> 00:05:23,782
और बधिर छात्रों के लिए
दुनिया के पहले कॉलेज की स्थापना की।

54
00:05:23,866 --> 00:05:25,951
बधिर अध्यक्ष अभी!!

55
00:05:26,702 --> 00:05:28,704
यही सही वक्त है। चलो भी।

56
00:05:34,585 --> 00:05:36,962
कोई एक बक्सा लाया था।

57
00:05:41,758 --> 00:05:42,968
उसमें पैम्फ़लेट थे।

58
00:05:43,802 --> 00:05:45,429
किसी ने मुझे कागज़ का टुकड़ा दिया।

59
00:05:46,013 --> 00:05:47,431
मैंने कागज़ देखा…

60
00:05:48,473 --> 00:05:50,267
उसे उठाया, और पढ़ा।

61
00:06:06,366 --> 00:06:07,910
देखा, मैंने कहा था।

62
00:06:08,785 --> 00:06:10,412
श्रवण शक्ति वाले लोग।

63
00:06:11,496 --> 00:06:14,666
मैंने चारों तरफ़ देखा और अचानक से…

64
00:06:19,004 --> 00:06:22,466
आज शाम गैल्यूडेट युनिवर्सिटी में
एक तूफ़ान सा मचा है।

65
00:06:23,175 --> 00:06:24,760
कॉलेज के बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ ने

66
00:06:24,843 --> 00:06:27,804
कॉलेज की अध्यक्षता के लिए
दो बधिर उम्मीदवारों को नज़रअंदाज़ कर…

67
00:06:30,891 --> 00:06:33,143
ऐसी महिला को चुना है
जिसमें श्रवण शक्ति है।

68
00:06:35,229 --> 00:06:36,855
मैं यह नहीं मानता।

69
00:06:39,191 --> 00:06:41,235
अंतिम उम्मीदवारों में, दो बधिर मर्द,

70
00:06:41,318 --> 00:06:43,904
हार्वी कोर्सन और आई. किंग जॉर्डन,

71
00:06:43,987 --> 00:06:46,448
गैल्यूडेट्स कॉलेज ऑफ़
आर्ट्स एन्ड साइंसेंज़ के डीन।

72
00:06:46,532 --> 00:06:49,243
तीसरे उम्मीदवार को लेकर विवाद है,

73
00:06:49,326 --> 00:06:51,370
श्रवण शक्ति वाली एक महिला,
एलीसाबेथ ज़िंसर।

74
00:06:52,579 --> 00:06:56,375
बधिर की जगह, वे ऐसे किसी को चुनें
जिसमें श्रवण शक्ति हो, यह नामुमकिन था।

75
00:06:59,962 --> 00:07:01,255
आपको ये कागज़ मंज़ूर हैं?
रखने हैं?

76
00:07:01,338 --> 00:07:03,340
फेंक दें?
जला डालें? हाँ!!

77
00:07:04,258 --> 00:07:06,093
वे बहुत गुस्से में थे।

78
00:07:07,135 --> 00:07:08,887
उन्होंने अपमानित महसूस किया।

79
00:07:10,514 --> 00:07:12,015
वे हिंसा पैदा करना चाहते थे।

80
00:07:12,099 --> 00:07:14,476
मुझे सबसे पहले लगा, "शांति रखो।"

81
00:07:17,229 --> 00:07:20,941
वे पूरी तरह से बेकाबू थे, बस में नहीं थे।

82
00:07:25,404 --> 00:07:27,614
मैंने आपका तब का फ़ुटेज देखा,

83
00:07:28,407 --> 00:07:30,701
और आप कमाल के हैं।

84
00:07:32,744 --> 00:07:34,413
मैं तब काफ़ी दुबला था।

85
00:07:47,134 --> 00:07:50,554
तो मैं खड़ा हुआ और मैंने कहा,
"सुनो, सब बैठ जाओ।"

86
00:07:51,889 --> 00:07:53,223
और सब बैठ गए।

87
00:07:56,476 --> 00:07:58,228
दक्षिण अफ़्रीका में अपार्थीड है
यहाँ डेफ़ीड है

88
00:07:59,021 --> 00:08:03,775
मुझे भी उतना ही अपमानित महसूस होता है
जितना कि तुम लोगों को महसूस होता है

89
00:08:03,859 --> 00:08:05,736
जब वे हमसे कहते हैं कि बधिर लोग

90
00:08:05,819 --> 00:08:07,571
काबिल नहीं हैं!

91
00:08:09,198 --> 00:08:12,451
जेरी

92
00:08:15,537 --> 00:08:19,458
मुझे वह इंसान दिखाई देता है
जो बहुत ही भड़का हुआ है…

93
00:08:21,043 --> 00:08:23,212
और जो लड़ने के लिए तैयार है।

94
00:08:25,464 --> 00:08:27,508
आप शुरू से ही वैसे थे?

95
00:08:35,599 --> 00:08:37,351
बाकी लोगों के लिए,

96
00:08:37,433 --> 00:08:42,981
मैं एक मासूम सा फ़रिश्ता था,
पर मेरे माँ-बाप कहते थे, "नहीं।"

97
00:08:46,777 --> 00:08:48,946
मैं एक नंबर का शैतान हुआ करता था।

98
00:08:53,825 --> 00:08:56,286
तो एक बात बताइए,
आप फ़रिश्ता नहीं हैं?

99
00:08:57,621 --> 00:09:00,457
वैसे, मुझमें फ़रिश्तों वाली आभा है,

100
00:09:00,541 --> 00:09:02,543
लेकिन उस पर धूल पड़ गई है।

101
00:09:02,626 --> 00:09:05,087
एक परत सी चढ़ गई है।

102
00:09:10,175 --> 00:09:15,180
मेरे पिता बहुत ही बेहतरीन
डेंटल लैब टेकनीशियन हुआ करते थे।

103
00:09:16,515 --> 00:09:19,893
बहुत से लोग
मेरे पापा की वजह से वहाँ जाते थे,

104
00:09:19,977 --> 00:09:22,980
पर उन्हें बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं था
कि वह बधिर थे।

105
00:09:24,731 --> 00:09:26,859
लैब टेकनीशियन कहा करते थे,

106
00:09:26,942 --> 00:09:31,196
"अरे, इस बधिर इंसान का हमारे साथ काम करना
बड़े ही शर्म की बात है।"

107
00:09:32,281 --> 00:09:34,575
इसलिए उन्होंने
उन्हें बेसमेंट में भेज दिया।

108
00:09:35,993 --> 00:09:38,370
और वह हर रोज़ वहीं पर काम करते थे।

109
00:09:38,954 --> 00:09:41,456
उन्हें ऊपर जाकर बैठने की
कभी इजाज़त नहीं होती थी।

110
00:09:42,457 --> 00:09:44,126
उन्हें चिढ़ होती थी?

111
00:09:47,296 --> 00:09:49,506
तब बधिर लोगों को
इन सब चीज़ों की आदत थी।

112
00:09:51,175 --> 00:09:52,968
वे बस सह जाते थे।

113
00:09:54,636 --> 00:09:56,847
पर मैं वह नहीं मानने वाला।

114
00:09:59,516 --> 00:10:00,934
तुम लोग कितने नाराज़ हो?

115
00:10:03,270 --> 00:10:04,688
कितने नाराज़ हो?

116
00:10:06,815 --> 00:10:08,025
अब ठीक है।

117
00:10:08,692 --> 00:10:10,777
मेरे साथ ऐसा नहीं होगा।

118
00:10:12,529 --> 00:10:14,907
यह दुनिया हमें नहीं रोक सकती!

119
00:10:19,494 --> 00:10:21,914
इस विवाद की वजह से उन लोगों पर

120
00:10:21,997 --> 00:10:24,833
नज़र पड़ी है जो अब तक
किसी तरह के प्रचार के बिना ही

121
00:10:24,917 --> 00:10:26,752
अपना काम करने के आदी रहे हैं:

122
00:10:26,835 --> 00:10:29,838
गैल्यूडेट युनिवर्सिटी के
बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़।

123
00:10:29,922 --> 00:10:33,509
मैंने उनसे कहा
कि किसी एक को भेजकर हमें पूरी बात समझाएँ,

124
00:10:33,592 --> 00:10:35,761
और उन्होंने कहा, "हम काम में उलझे हैं।"

125
00:10:35,844 --> 00:10:37,012
बकवास!

126
00:10:37,095 --> 00:10:38,889
बोर्ड के सदस्य

127
00:10:38,972 --> 00:10:40,974
जनता के रूबरू नहीं होना चाहते थे,

128
00:10:41,975 --> 00:10:44,353
मतलब, उनके लिए हमारी कोई अहमियत नहीं है।

129
00:10:45,771 --> 00:10:46,772
बधिर अध्यक्ष अभी!

130
00:10:46,855 --> 00:10:48,106
उनका यह रवैया है।

131
00:10:48,190 --> 00:10:51,443
तो हमने कहा, "बोर्ड कहाँ है?
बोर्ड कहाँ पर है? कहाँ है?"

132
00:10:51,818 --> 00:10:53,570
हम वजह जानना चाहते हैं!

133
00:10:53,654 --> 00:10:55,489
हमें कारण बताना होगा!

134
00:10:56,031 --> 00:10:58,075
पर मुझे पता है
कि बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ कहाँ है।

135
00:11:00,827 --> 00:11:01,995
आज रात
एनई वॉशिंग्टन

136
00:11:02,079 --> 00:11:03,622
नाराज़ छात्र
पैदल मेफ़्लावर होटल गए

137
00:11:03,705 --> 00:11:06,083
जहाँ बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ के
कुछ सदस्यों को खाने पर मिलना था।

138
00:11:08,210 --> 00:11:09,503
मैं सामने था।

139
00:11:10,212 --> 00:11:11,630
मैंने सब का नेतृत्व किया।

140
00:11:12,339 --> 00:11:14,299
शायद छात्रों ने मुझे चुना।

141
00:11:15,717 --> 00:11:17,511
मैं छात्र संगठन का अध्यक्ष था

142
00:11:17,594 --> 00:11:20,639
लेकिन कुछ ही दिन पहले चुना गया था।

143
00:11:21,139 --> 00:11:24,226
ग्रेग

144
00:11:25,185 --> 00:11:28,146
हम ऐसा नहीं होने दे सकते!
नहीं होने दे सकते! नहीं!

145
00:11:28,939 --> 00:11:33,819
इसलिए तैरना सीखा भी नहीं था
कि मुझे पानी में धकेल दिया गया।

146
00:11:34,361 --> 00:11:36,905
यह हमारे मुँह पर तमाचा है।

147
00:11:37,781 --> 00:11:40,200
बहुत से लोग मेरे पास आने लगे।

148
00:11:41,994 --> 00:11:44,496
मानो मैं ज़िम्मेदार हूँ।

149
00:11:44,580 --> 00:11:50,085
अपना रहनुमा समझ रहे हैं और कह रहे हैं,
"मुझे रास्ता दिखाओ। आगे क्या करना है?"

150
00:11:51,587 --> 00:11:53,422
कौन ज़िम्मेदार था?

151
00:11:56,758 --> 00:11:57,801
मैं था।

152
00:12:08,145 --> 00:12:10,105
द मेफ़्लावर

153
00:12:10,189 --> 00:12:12,524
बोर्ड तीसरी मंज़िल पर है।

154
00:12:12,608 --> 00:12:14,443
आपको पता है, वे क्या कर रहे हैं?

155
00:12:15,777 --> 00:12:18,363
वे आराम से बैठकर खाना खा रहे हैं,

156
00:12:18,447 --> 00:12:19,907
छात्रों का मज़ाक उड़ा रहे हैं।

157
00:12:20,157 --> 00:12:23,619
हमें जवाब दिए बिना, बोर्ड को जाने मत देना।

158
00:12:29,458 --> 00:12:32,628
छात्रों की नज़र
अब बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ की चेयरमैन,

159
00:12:32,711 --> 00:12:34,213
जेन बैसेट स्पिलमन पर है।

160
00:12:38,967 --> 00:12:39,927
ओह, वह महिला।

161
00:12:41,220 --> 00:12:44,515
बहुत नाराज़गी है,
और हमें अभी भी समझ नहीं आता,

162
00:12:44,598 --> 00:12:48,060
और मुझे ऐसा लगता है
कि हमें एक बधिर अध्यक्ष को चुनना चाहिए था।

163
00:12:48,519 --> 00:12:52,814
उससे घमंड और दौलत की बू आती थी।

164
00:12:54,566 --> 00:12:57,402
फ़ौज वाले कपड़े पहने हुए।

165
00:12:57,861 --> 00:13:01,114
आप बधिर समुदाय की प्रतिनिधि हैं।

166
00:13:07,955 --> 00:13:10,040
काफ़ी अफ़रा-तफ़री थी।

167
00:13:10,916 --> 00:13:13,919
सब लोग एक साथ इशारे दे रहे थे।

168
00:13:16,463 --> 00:13:18,507
भीड़ को शांत करना ज़रूरी था।

169
00:13:32,646 --> 00:13:35,440
डीसी पुलिस के मुताबिक,
तुम्हें गिरफ़्तार किया जाएगा।

170
00:13:35,858 --> 00:13:37,109
तुम्हारी मर्ज़ी है।

171
00:13:37,609 --> 00:13:40,779
तो मैंने आगे आने का फ़ैसला किया।

172
00:13:43,031 --> 00:13:46,660
पुलिस को लगता है कि भीड़ बहुत नज़दीक है।

173
00:13:47,536 --> 00:13:50,998
ब्रिजेटा

174
00:13:51,623 --> 00:13:55,002
आपको हमें जगह देनी होगी।

175
00:14:00,090 --> 00:14:02,092
मुझे कुछ सुनाई नहीं देता।

176
00:14:02,509 --> 00:14:04,136
मैं पूरी तरह से बधिर हूँ…

177
00:14:06,430 --> 00:14:09,433
लेकिन मेरे अंदर एक ताल है।

178
00:14:10,559 --> 00:14:13,228
एक ताल के हिसाब से चलना आता है।

179
00:14:19,860 --> 00:14:23,655
आप संगीत को महसूस कर सकते हैं, इसलिए
हरकत कर सकते हैं और उसे समझ सकते हैं।

180
00:14:30,954 --> 00:14:33,373
मैं हाई स्कूल में
चीयरलीडर हुआ करती थी।

181
00:14:43,258 --> 00:14:45,385
हमारा एक पैक-मैन डांस हुआ करता था।

182
00:14:48,430 --> 00:14:50,849
हमारे समुदाय में एक चुटकुला है।

183
00:14:50,933 --> 00:14:54,561
गाड़ी में घुसने के बाद,
अगर आप रेडियो चलाएँ,

184
00:14:54,645 --> 00:14:56,480
तो हम कहते हैं, "हाँ, गाने, हाँ…"

185
00:14:57,147 --> 00:14:58,690
और वहाँ खबरें होती हैं।

186
00:15:02,486 --> 00:15:04,238
हरकत और ताल ही…

187
00:15:07,241 --> 00:15:08,575
सब कुछ है।

188
00:15:10,327 --> 00:15:14,039
स्पिलमन निकलो!

189
00:15:14,122 --> 00:15:15,958
स्पिलमन निकलो!

190
00:15:16,041 --> 00:15:18,544
मुझे अहसास हुआ कि सभी का

191
00:15:18,627 --> 00:15:21,463
एक जैसा जोश बनाए रखने के लिए,
हमें ताल की ज़रूरत थी।

192
00:15:21,839 --> 00:15:23,215
स्पिलमन निकलो!

193
00:15:40,566 --> 00:15:42,359
तुम लोग कामयाब हुए।

194
00:15:42,442 --> 00:15:45,445
अब बोर्ड तुम्हारी बात सुनेगा।

195
00:15:48,240 --> 00:15:50,784
तो स्पिलमन छात्रों से
बात करने के लिए राज़ी हुईं।

196
00:15:51,660 --> 00:15:54,538
और पुलिस ने कहा कि उनके आसपास रहेंगे,
उनकी हिफ़ाज़त करेंगे।

197
00:15:54,955 --> 00:15:58,542
मैं यह बताने आई हूँ
कि मेरा नाम जेन बैसेट स्पिलमन है।

198
00:15:58,625 --> 00:16:00,752
गैल्यूडेट के
बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ की चेयरमैन हूँ।

199
00:16:00,836 --> 00:16:02,379
माफ़ कीजिए, जेन।

200
00:16:02,462 --> 00:16:04,464
माफ़ कीजिए,
आपने हाल ही में जो फ़ैसला किया है,

201
00:16:04,548 --> 00:16:06,175
हमें उससे तसल्ली नहीं है।

202
00:16:06,258 --> 00:16:10,262
टिम

203
00:16:10,345 --> 00:16:12,598
अब, आपको इन्हें इसकी वजह बतानी होगी…

204
00:16:13,140 --> 00:16:16,101
जब मैं स्पिलमन से मिला,
मैं बहुत नाराज़ था।

205
00:16:16,727 --> 00:16:19,521
हमारे पास बधिर उम्मीदवार थे।
हम उसके लिए तैयार थे।

206
00:16:19,605 --> 00:16:21,940
वे अच्छे उम्मीदवार थे।

207
00:16:23,317 --> 00:16:24,735
हमारे दो और उनका एक।

208
00:16:24,818 --> 00:16:26,862
दो बधिर उम्मीदवार और एक श्रवण शक्ति वाला।

209
00:16:27,571 --> 00:16:31,241
मुझे लगता है
कि आपको इन्हें वजह बतानी होगी।

210
00:16:31,325 --> 00:16:33,911
अब, टिम, तुम यह चाहते थे

211
00:16:33,994 --> 00:16:36,955
कि मैं यहाँ आकर इन लोगों से बात करूँ।

212
00:16:37,039 --> 00:16:38,540
उनमें एक अलग ही नखरा था।

213
00:16:38,624 --> 00:16:40,459
चाहते थे कि छात्रों से बात करूँ।

214
00:16:40,542 --> 00:16:43,921
इंग्लैंड की किसी आम महिला के जैसी।

215
00:16:44,004 --> 00:16:45,547
जैसे…

216
00:16:45,631 --> 00:16:48,634
मानो आपकी कोई चाय पार्टी चल रही हो।

217
00:16:50,219 --> 00:16:52,137
एक काम करती हूँ।
पहले, एक मिनट बातें करते हैं

218
00:16:52,221 --> 00:16:56,099
और फिर देखेंगे
अगर इस बारे में बात कर सकते हैं, ठीक है?

219
00:16:57,184 --> 00:16:59,895
मुझे लगता है कि अब

220
00:16:59,978 --> 00:17:02,814
आप सब को शायद गैल्यूडेट लौट जाना चाहिए,

221
00:17:02,898 --> 00:17:04,273
और शांति से शाम बिताते हैं…

222
00:17:04,358 --> 00:17:05,733
बकवास!

223
00:17:09,655 --> 00:17:12,241
शांति रखो।

224
00:17:12,324 --> 00:17:15,327
मुझे एक सवाल पूछना है।

225
00:17:15,410 --> 00:17:17,329
आपको इशारे करने आते हैं?

226
00:17:17,412 --> 00:17:18,497
नहीं, मैं नहीं…

227
00:17:21,375 --> 00:17:23,417
उन्हें बधिर लोगों से जुड़ी

228
00:17:23,919 --> 00:17:26,672
किसी भी बात की कोई समझ नहीं थी।

229
00:17:26,755 --> 00:17:27,631
बिल्कुल भी नहीं।

230
00:17:28,464 --> 00:17:29,508
अच्छा।

231
00:17:29,591 --> 00:17:31,134
जेन, मुझे कुछ कहना है…

232
00:17:32,469 --> 00:17:35,514
तो मैंने पूछा, "क्यों?

233
00:17:36,849 --> 00:17:39,142
आपने ज़िंसर को नियुक्त क्यों किया?"

234
00:17:40,060 --> 00:17:41,645
और फिर उन्होंने कहा,

235
00:17:42,229 --> 00:17:46,191
"बधिर लोग उस दुनिया में
काम करने को तैयार नहीं हैं

236
00:17:46,275 --> 00:17:47,943
जिसमें श्रवण शक्ति वाले लोग हों।"

237
00:17:49,236 --> 00:17:50,445
क्या?

238
00:17:52,447 --> 00:17:54,491
उन्होंने सच में यह बात कही?

239
00:17:54,575 --> 00:17:55,868
उन्होंने ऐसा कहा?

240
00:17:55,951 --> 00:17:59,371
और अनुवादक ने कहा, "आपने ठीक सुना।"

241
00:18:04,126 --> 00:18:07,004
हमारा चिल्लाने का मन किया।

242
00:18:10,799 --> 00:18:12,885
पर हमारी भाषा में…

243
00:18:14,678 --> 00:18:16,096
आप कैसे चिल्ला सकते हैं?

244
00:18:17,931 --> 00:18:20,767
उनकी दुनिया में
सन्नाटा होगा, लेकिन आज रात

245
00:18:20,851 --> 00:18:22,436
उनका गुस्सा तेज़ है और साफ़ है।

246
00:18:23,061 --> 00:18:25,439
मुझे इतना गुस्सा आ रहा है कि हद ही हो गई।

247
00:18:26,565 --> 00:18:29,818
ग्रीन्सबोरो में
डॉ. ज़िंसर के घर से उनसे बात करते हैं।

248
00:18:31,028 --> 00:18:33,864
मैं उन्हें बताना चाहूँगी
कि उस महान युनिवर्सिटी की

249
00:18:33,947 --> 00:18:36,450
अध्यक्ष बनना, मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

250
00:18:37,576 --> 00:18:39,453
हमने 124 सालों तक इंतज़ार किया।

251
00:18:39,536 --> 00:18:41,705
क्यों? श्रवण शक्ति वाले क्यों?

252
00:18:42,289 --> 00:18:45,876
मेरे अंदर एक आग सी लग गई।

253
00:18:45,959 --> 00:18:47,211
जैसा कि आप मेरे पीछे देख रहे हैं,

254
00:18:47,294 --> 00:18:49,588
गैल्यूडेट के सैंकड़ों छात्र
कैंपस के जिम में

255
00:18:49,671 --> 00:18:52,007
इकट्ठा होने लगे हैं।

256
00:18:52,716 --> 00:18:55,260
इसके बावजूद, मुझे नहीं लगता

257
00:18:55,344 --> 00:18:57,513
कि कोई इंसान,
चाहे बधिर या श्रवण शक्ति वाला,

258
00:18:57,596 --> 00:18:58,764
उसकी कोई एक बात

259
00:18:58,847 --> 00:19:02,392
किसी ओहदे के लिए उसकी काबिलियत बन सकती है।

260
00:19:12,236 --> 00:19:13,737
हम सब मिलकर इकट्ठा हुए,

261
00:19:14,446 --> 00:19:18,200
एक छोटा सा घेरा बनाया और सोचने लगे,
"आगे क्या करें?"

262
00:19:19,368 --> 00:19:20,786
कुछ तो करना होगा,

263
00:19:21,203 --> 00:19:22,538
लेकिन क्या?

264
00:19:23,205 --> 00:19:25,666
कल एक जुलूस निकालें या नहीं?

265
00:19:25,999 --> 00:19:28,502
हमें यह करना चाहिए?
नहीं, हमें वह नहीं करना चाहिए।

266
00:19:29,503 --> 00:19:31,171
तो आपने क्या किया?

267
00:19:36,510 --> 00:19:38,554
बहुत से लोग हमसे नाराज़ होंगे।

268
00:19:56,905 --> 00:19:58,574
कौन सी दुकान?

269
00:19:59,741 --> 00:20:02,619
फ़्लोरीडा स्ट्रीट वाली पर जाओ।

270
00:20:03,787 --> 00:20:06,999
बात सिर्फ़ बधिर अध्यक्ष पाने की नहीं थी।

271
00:20:08,041 --> 00:20:09,585
उससे बढ़कर थी।

272
00:20:11,044 --> 00:20:13,797
श्रवण शक्ति वाले लोग
हमेशा हमें दबाकर रखते हैं।

273
00:20:16,550 --> 00:20:18,343
छात्रों का दावा है कि बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़

274
00:20:18,427 --> 00:20:20,846
बधिर लोगों के खिलाफ़ पक्षपात करता है।

275
00:20:21,597 --> 00:20:23,223
अब चलो!

276
00:20:24,141 --> 00:20:27,728
अब एक चिंगारी जलाने का समय था।

277
00:20:30,147 --> 00:20:31,648
लिंडा, जाने से पहले, एक सवाल है:

278
00:20:31,732 --> 00:20:33,650
क्या छात्रों के पास फ़ैसले को बदलने की

279
00:20:33,734 --> 00:20:35,360
ज़रा भी संभावना है?

280
00:20:35,444 --> 00:20:36,987
बोर्ड की अध्यक्ष स्पिलमन के मुताबिक,

281
00:20:37,779 --> 00:20:40,908
यह अंतिम फ़ैसला है।
वे अपना मन नहीं बदलेंगे।

282
00:20:42,618 --> 00:20:45,037
आग जल चुकी थी।

283
00:20:46,038 --> 00:20:48,373
अभी या कभी नहीं। हमें अभी चाहिए।

284
00:20:48,457 --> 00:20:50,626
हमें अभी एक बधिर अध्यक्ष चाहिए।

285
00:21:14,858 --> 00:21:16,735
मेरे नानाजी ने मुझे

286
00:21:16,818 --> 00:21:18,820
टीटीवाई पर कॉल किया।

287
00:21:18,904 --> 00:21:21,448
एक ऐसी मशीन जिस पर हम लोग फ़ोन करते हैं।

288
00:21:22,074 --> 00:21:24,910
हैलो दादाजी चलिए

289
00:21:24,993 --> 00:21:27,120
चलिए का मतलब है, "चलिए,

290
00:21:27,996 --> 00:21:30,290
अब टाइप करने की आपकी बारी है।"

291
00:21:31,124 --> 00:21:33,752
लेकिन वह उतनी जल्दी टाइप नहीं कर पाते।

292
00:21:36,547 --> 00:21:39,341
हमने खबरें देखीं

293
00:21:39,424 --> 00:21:41,343
मेरे नानाजी ने कहा…

294
00:21:45,639 --> 00:21:49,601
प्लीज़ अपने बड़ों की इज़्ज़त करो

295
00:21:50,853 --> 00:21:52,563
हे भगवान।

296
00:21:53,063 --> 00:21:56,942
उन्होंने कहा नहीं,
लेकिन मुझे पता था कि वह क्या सोच रहे थे।

297
00:21:57,860 --> 00:21:59,236
बस मान लो।

298
00:21:59,736 --> 00:22:01,321
अपना सिर झुका लो।

299
00:22:03,115 --> 00:22:06,201
जब मैं छह साल का था,
मेरे माँ-बाप का तलाक हो गया था।

300
00:22:08,537 --> 00:22:11,498
मेरे नानाजी ने मेरे पिता की जगह ली।

301
00:22:14,835 --> 00:22:18,422
उन्होंने 1930 के ज़माने में
कोलंबिया युनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी।

302
00:22:18,922 --> 00:22:20,757
कोई अनुवादक नहीं था।

303
00:22:21,091 --> 00:22:22,676
उन्हें होंठों से समझना पड़ता था,

304
00:22:22,759 --> 00:22:25,804
लेकिन उन्होंने तीन अलग-अलग
डिग्रियाँ लेकर ग्रैजुएशन पास की थी।

305
00:22:26,680 --> 00:22:29,808
इसलिए उन्हें मुझसे बहुत उम्मीदें थीं।

306
00:22:31,643 --> 00:22:35,272
अगर हम सरेआम इशारे कर रहे थे,
तो उन्हें यह अच्छा नहीं लगा।

307
00:22:37,191 --> 00:22:38,317
वह हमेशा मुझसे कहते थे,

308
00:22:38,901 --> 00:22:43,822
"18 इंच के दायरे में रहकर इशारा दो।
उससे बाहर नहीं।"

309
00:22:44,406 --> 00:22:47,326
और मैं कहता, "अच्छा, मैं धीरे से,

310
00:22:47,409 --> 00:22:50,162
थोड़ा-थोड़ा करके
इस दायरे से बाहर जाकर इशारे देता हूँ।"

311
00:22:51,163 --> 00:22:53,123
वह मौत की खाई में कूदने जैसा था।

312
00:22:54,750 --> 00:23:00,547
वह कहा करते थे, "श्रवण शक्ति वालों की
दुनिया का हिस्सा बनना बहुत ज़रूरी है।"

313
00:23:00,631 --> 00:23:02,382
मैं सोचा करता, "क्यों?

314
00:23:02,466 --> 00:23:04,801
श्रवण शक्ति वालों की दुनिया का
हिस्सा बनना ज़रूरी नहीं है।

315
00:23:04,885 --> 00:23:06,595
मेरी अपनी दुनिया है।"

316
00:23:21,652 --> 00:23:24,780
सोमवार

317
00:23:27,199 --> 00:23:30,118
ऐसा ज़माना जिसमें कभी-कभी नाराज़गी भरे,

318
00:23:30,202 --> 00:23:31,620
शोरगुल से भरे जुलूस होते हैं…

319
00:23:31,703 --> 00:23:33,497
बधिर अध्यक्ष के लिए हॉर्न बजाएँ

320
00:23:33,580 --> 00:23:35,749
…उनकी दुनिया की तरह, उनका विरोध भी

321
00:23:36,208 --> 00:23:38,043
भयानक सन्नाटे से भरा हुआ था।

322
00:23:38,126 --> 00:23:38,961
वक्त आ गया है

323
00:23:42,422 --> 00:23:46,760
बधिरों के लिए गैल्यूडेट
युनिवर्सिटी के छात्रों का आरोप है

324
00:23:46,844 --> 00:23:50,597
कि उनका कॉलेज प्रशासन
उनकी बातें नहीं सुनता।

325
00:23:51,849 --> 00:23:53,183
इसलिए छात्रों ने

326
00:23:53,976 --> 00:23:56,019
कॉलेज बंद कर दिया है।

327
00:23:59,648 --> 00:24:01,483
हमने सारे दरवाज़े बंद कर दिए।

328
00:24:03,902 --> 00:24:06,113
और छात्रों ने बसें खड़ी करके…

329
00:24:08,073 --> 00:24:10,534
कैंपस के सभी द्वार रोक दिए।

330
00:24:13,412 --> 00:24:15,247
तुम कौन हो? सिक्योरिटी हो?

331
00:24:15,330 --> 00:24:17,833
यहाँ काम करते हो? स्टाफ़ हो?

332
00:24:17,916 --> 00:24:22,337
जैसा फ़ौज में होता है,
पूरी तरह से तैनात होते हैं।

333
00:24:22,421 --> 00:24:23,547
अड्डा तैयार करते हैं।

334
00:24:24,464 --> 00:24:28,552
क्या छात्र आगे भी
द्वार रोके रखने के लिए तैयार हैं?

335
00:24:29,052 --> 00:24:31,555
इसमें कोई शक नहीं है।

336
00:24:31,638 --> 00:24:35,517
बधिर अध्यक्ष पाने के लिए, हम अपनी
आत्मा भी कुर्बान करने को तैयार हैं।

337
00:24:37,269 --> 00:24:39,897
हम ही वहाँ का कानून थे।

338
00:24:44,526 --> 00:24:46,653
छात्र खासकर युनिवर्सिटी के

339
00:24:46,737 --> 00:24:49,740
ट्रस्टीज़ की चेयरमैन
जेन बैसेट स्पिलमन से खफ़ा हैं…

340
00:24:49,823 --> 00:24:52,117
मैं स्पिलमन से बेहतर
इशारे समझता हूँ!

341
00:24:52,201 --> 00:24:55,746
…जिन्होंने ऐसी अध्यक्ष का समर्थन किया
जो इशारों की भाषा नहीं समझतीं और कहा,

342
00:24:55,829 --> 00:24:58,332
"बधिर लोग उस दुनिया में
काम करने को तैयार नहीं हैं

343
00:24:58,415 --> 00:25:00,167
जिसमें श्रवण शक्ति वाले लोग हों।"

344
00:25:00,250 --> 00:25:02,920
वह गलत बात, यह कहना…

345
00:25:03,003 --> 00:25:05,797
"बधिर लोग श्रवण शक्ति वालों की
दुनिया में काम नहीं कर सकते,"

346
00:25:05,881 --> 00:25:07,799
जो सरासर झूठ है।

347
00:25:07,883 --> 00:25:09,843
- आपने नहीं कहा?
- नहीं कहा।

348
00:25:09,927 --> 00:25:12,054
मेरी बात को गलत बताया गया, गलत समझाया गया।

349
00:25:12,137 --> 00:25:13,597
तो आपने क्या कहा था?

350
00:25:13,680 --> 00:25:16,225
हाँ, मेरी मदद के लिए एक अनुवादक थी।

351
00:25:16,308 --> 00:25:21,188
और वह… बहुत ही अलग हालात थे

352
00:25:21,271 --> 00:25:23,524
जहाँ ऊपर हेलीकॉप्टर थे

353
00:25:23,607 --> 00:25:26,568
और खिड़की से बाहर चीखते-चिल्लाते हुए

354
00:25:26,652 --> 00:25:27,986
हज़ारों छात्र थे।

355
00:25:28,070 --> 00:25:29,988
वहाँ खलबली मची हुई थी।

356
00:25:30,072 --> 00:25:31,740
इसलिए, मैंने जो कहा,

357
00:25:31,823 --> 00:25:35,452
मैं नहीं बता सकती कि मैंने क्या कहा,
क्योंकि उस सब के बीच में मुझे याद नहीं।

358
00:25:35,536 --> 00:25:38,747
- बैसेट, वर्जिनिया में आपका एक घर है।
- तीन हैं।

359
00:25:38,830 --> 00:25:40,749
भागकर जाने के लिए तीन घर थे,

360
00:25:40,832 --> 00:25:41,917
इस सब से छुपने के लिए।

361
00:25:42,000 --> 00:25:42,835
हाँ।

362
00:25:42,918 --> 00:25:45,629
आपको कभी लगा,
"कहीं और चली जाती हूँ"?

363
00:25:45,712 --> 00:25:46,713
एक बार भी नहीं।

364
00:25:47,589 --> 00:25:50,092
मैं उस तरह की इंसान हूँ जो यह मानती है…

365
00:25:51,885 --> 00:25:55,305
कि आप वही रास्ता बनाते हैं
जो आपको सही लगे…

366
00:25:56,598 --> 00:25:59,768
और चाहे आँधी आए, या तूफ़ान आए,
आप उसी पर डटे रहते हैं।

367
00:25:59,852 --> 00:26:03,605
जब तक बधिर अध्यक्ष नहीं मिलता…
हम हार नहीं मानेंगे

368
00:26:03,689 --> 00:26:06,859
हमें अभी बधिर अध्यक्ष चाहिए!

369
00:26:06,942 --> 00:26:09,778
हमें अभी बधिर अध्यक्ष चाहिए!

370
00:26:10,487 --> 00:26:14,241
बोर्ड खुशी से तुम लोगों से मिलेगा,

371
00:26:14,324 --> 00:26:18,203
पर सिर्फ़ एक शर्त पर,

372
00:26:19,162 --> 00:26:21,874
कि तुम कैंपस खोल दोगे।

373
00:26:21,957 --> 00:26:23,834
नहीं!

374
00:26:24,334 --> 00:26:27,254
पहले बधिर अध्यक्ष,
उसके बाद हम कैंपस खोलेंगे।

375
00:26:28,046 --> 00:26:29,965
तो बोर्ड ने कहा कि जब तक

376
00:26:30,048 --> 00:26:31,842
आप कैंपस नहीं खोलेंगे, वे नहीं मिलेंगे।

377
00:26:33,594 --> 00:26:35,679
हाँ, उन्होंने यही कहा।

378
00:26:36,513 --> 00:26:38,390
बात खत्म करूँ?

379
00:26:38,473 --> 00:26:39,308
नहीं।

380
00:26:39,391 --> 00:26:41,894
तो फिर कोई बात नहीं होगी। बाय।

381
00:26:42,728 --> 00:26:45,480
अगर तुम लोग समझौता नहीं करना चाहते…

382
00:26:45,564 --> 00:26:47,232
तो आपने क्या कहा?

383
00:26:49,484 --> 00:26:52,863
वे लोग इतना ही कह रहे हैं
कि उस बैठक के दौरान,

384
00:26:52,946 --> 00:26:54,364
तुम लोग कैंपस खोल दो।

385
00:26:55,824 --> 00:26:58,952
छात्रों ने एक ट्रस्टी का
प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया जिसमें

386
00:26:59,036 --> 00:27:02,247
गैल्यूडेट को खोल देने पर,
ट्रस्टी छात्रों से बात करते।

387
00:27:02,331 --> 00:27:04,166
कई इमारतें खाली थीं।

388
00:27:04,249 --> 00:27:07,127
एक क्लास का चॉकबोर्ड
पूरी कहानी बयान कर रहा था।

389
00:27:07,211 --> 00:27:09,046
उस पर लिखा था, "आज क्लास नहीं होगी,"

390
00:27:09,129 --> 00:27:11,798
और जो भी क्लास में आता, वह गद्दार कहलाता।

391
00:27:14,134 --> 00:27:15,427
लेकिन उस सोमवार,

392
00:27:16,345 --> 00:27:19,014
बहुत से छात्र इससे बच रहे थे।

393
00:27:20,182 --> 00:27:22,184
वे मुसीबत में नहीं पड़ना चाहते थे।

394
00:27:24,478 --> 00:27:27,814
उन्हें डर था कि उनके ग्रेड पर असर पड़ेगा।

395
00:27:28,398 --> 00:27:32,694
और कुछ छात्रों को लगा
कि बधिर व्यक्ति यह नहीं कर पाएगा।

396
00:27:32,778 --> 00:27:36,990
मैंने उनको समझाया,
"हमें उन्हें यकीन दिलाना होगा।"

397
00:27:37,074 --> 00:27:42,371
और उन्होंने कहा, "नहीं, मुझे नहीं लगता
कि हमें बधिर अध्यक्ष मिलेगा।

398
00:27:42,454 --> 00:27:44,122
हम वह नहीं कर सकते।"

399
00:27:45,791 --> 00:27:49,127
मेरे दिमाग में यही चल रहा था।

400
00:27:50,337 --> 00:27:51,672
मैं बहुत घबरा गया।

401
00:27:52,631 --> 00:27:55,425
मैंने ज़ाहिर नहीं किया,
पर अंदर ही अंदर महसूस किया।

402
00:27:56,301 --> 00:27:57,970
आप डर गए थे?

403
00:28:00,305 --> 00:28:01,139
नहीं।

404
00:28:04,893 --> 00:28:07,729
चाबियाँ किसके पास हैं?

405
00:28:09,857 --> 00:28:12,484
अगर छात्रों का कोई नुमाइंदा है,

406
00:28:12,568 --> 00:28:14,194
तो वे उसे ध्यान से सुनेंगे।

407
00:28:14,278 --> 00:28:16,488
कौन… नुमाइंदा कौन है?

408
00:28:18,657 --> 00:28:21,326
और तब हमने तय किया

409
00:28:21,410 --> 00:28:22,995
कि हम एक नेता चुनेंगे।

410
00:28:23,579 --> 00:28:29,293
अच्छा। अब वक्त आ गया है
कि हम एक बधिर अध्यक्ष को चुनें…

411
00:28:29,376 --> 00:28:30,836
टिम के बारे में बताइए।

412
00:28:31,795 --> 00:28:34,131
बहुत ही उत्साह भरा, जोश भरा।

413
00:28:34,965 --> 00:28:38,343
हम चाहते हैं कि स्पिलमन को
बोर्ड के चेयरमैन पद से हटा दिया जाए।

414
00:28:38,427 --> 00:28:40,345
वहाँ सिर्फ़ मर्द थे।

415
00:28:40,762 --> 00:28:43,682
और मैं ज़बरदस्ती घुसने की कोशिश करती रही
क्योंकि वह करना था।

416
00:28:45,684 --> 00:28:48,187
स्पिलमन के पास शायद पैसा होगा…

417
00:28:48,770 --> 00:28:50,230
ब्रिजेटा के बारे में क्या कहेंगे?

418
00:28:50,314 --> 00:28:52,900
…पर बधिर लोगों के लिए जज़्बात नहीं है।

419
00:28:54,193 --> 00:28:55,027
हिम्मतवाली।

420
00:28:58,155 --> 00:29:00,073
महिलाओं की आज़ादी की समर्थक।

421
00:29:00,782 --> 00:29:04,703
ब्रिजेटा हमेशा अपने "महिलाओं के मुद्दों"
की बातें किया करती थी।

422
00:29:06,205 --> 00:29:08,457
जेरी और क्लास के बाकी लोग कहते थे,

423
00:29:08,540 --> 00:29:11,168
"ओह, ब्रिजेटा हमेशा महिलाओं के
अधिकारों की बात करती है।"

424
00:29:11,585 --> 00:29:15,088
मैं महिलाओं का समर्थन करती हूँ,
मैं महिलावादी हूँ।

425
00:29:15,672 --> 00:29:20,636
किसी ने कहा, "अगर एक कश्ती हो
जिसमें सिर्फ़ बधिर मर्द हों,

426
00:29:20,719 --> 00:29:23,388
या एक कश्ती हो जिसमें सिर्फ़
श्रवण शक्ति वाली महिलाएँ हों,

427
00:29:23,472 --> 00:29:25,974
तो तुम किसमें कूदोगी?"

428
00:29:26,058 --> 00:29:28,852
मैं महिला अध्यक्ष का समर्थन करती हूँ

429
00:29:28,936 --> 00:29:30,562
लेकिन बधिर लोग पहले आते हैं।

430
00:29:30,979 --> 00:29:32,981
जेरी के बारे में बताइए।

431
00:29:37,486 --> 00:29:40,030
यही समय है। बहुत हुआ दमन!

432
00:29:40,906 --> 00:29:44,117
वह बहुत ही भावुक था।
बड़ी जल्दी गुस्सा आ जाता है।

433
00:29:44,826 --> 00:29:47,120
दरवाज़ा खोलने के लिए चाबी ढूँढ़ने की बजाय,

434
00:29:47,204 --> 00:29:49,665
दीवार पर मुक्के मारना।

435
00:29:49,748 --> 00:29:51,708
दूसरी तरफ़, ग्रेग…

436
00:29:53,585 --> 00:29:55,629
उसका बिल्कुल ही उल्टा था।

437
00:29:55,712 --> 00:29:57,631
वह ज़्यादा बुद्धि संपन्न था।

438
00:29:59,091 --> 00:30:00,884
ग्रेग कैसे इंसान हैं?

439
00:30:01,802 --> 00:30:03,804
तुम सच में यह बात करना चाहते हो?

440
00:30:04,555 --> 00:30:06,056
हाँ।

441
00:30:08,392 --> 00:30:10,727
ग्रेग काफ़ी चुपचाप सा इंसान है।

442
00:30:11,353 --> 00:30:13,063
वह बस हल्के इशारे देता है।

443
00:30:14,064 --> 00:30:16,692
बिल्कुल भी
जज़्बातों को ज़ाहिर नहीं करता।

444
00:30:18,443 --> 00:30:21,446
वह मेरी तरह ज़्यादा बातचीत नहीं करता।

445
00:30:22,197 --> 00:30:25,576
मेरा जोश मेरे हाथों से
दूसरे लोगों तक जा पहुँचता है।

446
00:30:28,203 --> 00:30:30,956
मैं दर्शकों में
जोश पैदा कर सकता हूँ।

447
00:30:35,210 --> 00:30:37,004
और फिर हम सब ने तय किया

448
00:30:37,629 --> 00:30:40,215
कि ग्रेग लाइबॉक हमारा नेता होगा।

449
00:30:41,008 --> 00:30:44,178
हम सब सहमत थे। बिना किसी शक के।

450
00:30:46,722 --> 00:30:51,143
मुझे लगा कि वह सही इंसान नहीं था।

451
00:30:52,394 --> 00:30:55,022
ग्रेग लाइबॉक गैल्यूडेट युनिवर्सिटी में

452
00:30:55,105 --> 00:30:56,857
एक मामूली इंजीनियरिंग छात्र था।

453
00:30:56,940 --> 00:30:59,860
उसे हाथ पर बाँधने वाला वह फ़ीता मिला
जो उनके आंदोलन की पहचान है।

454
00:30:59,943 --> 00:31:01,945
वह एक आंदोलन का नेता है।

455
00:31:03,864 --> 00:31:06,200
…इसके साथ जियो जब तक हमें…

456
00:31:07,159 --> 00:31:08,493
जब तक हमें हासिल नहीं होता।

457
00:31:10,120 --> 00:31:14,416
मुझे ऐसा लगा कि वह उस इंसान को दिया गया

458
00:31:14,499 --> 00:31:17,419
जो किसी काम का नहीं था।

459
00:31:25,552 --> 00:31:29,598
लेकिन हमें पता था
कि बिना प्लान के, हमारी बात नहीं बनेगी।

460
00:31:30,307 --> 00:31:31,975
मैं फ़ैसले नहीं लूँगा,

461
00:31:32,059 --> 00:31:34,436
मैं बस बैठक को संभालूँगा, और कुछ नहीं।

462
00:31:34,520 --> 00:31:36,939
मतलब, मैं तय करूँगा कि कौन बात करेगा।

463
00:31:37,397 --> 00:31:41,818
तो हम कई टीचरों से मिले,
स्टाफ़ से, पुराने छात्रों से,

464
00:31:42,444 --> 00:31:45,864
जो सालों तक
बधिर अध्यक्ष पाने की कोशिश करते रहे।

465
00:31:47,032 --> 00:31:49,952
तो छात्रों को सलाह देने के लिए, वे लोग थे।

466
00:31:50,410 --> 00:31:52,287
तो, आगे क्या करना है?

467
00:31:52,371 --> 00:31:54,373
छात्र क्या करना चाहते हैं?

468
00:31:54,748 --> 00:31:57,417
तो हमने चार माँगें रखीं। चार।

469
00:31:57,501 --> 00:31:59,962
नंबर एक… एक बधिर अध्यक्ष।

470
00:32:00,045 --> 00:32:02,840
जब तक हमें बधिर अध्यक्ष नहीं मिलता,
हम कुछ नहीं करेंगे।

471
00:32:03,966 --> 00:32:07,177
दो… स्पिलमन बोर्ड से इस्तीफ़ा देंगी।

472
00:32:08,011 --> 00:32:11,265
तीन… बोर्ड के 51 फ़ीसदी सदस्य
बधिर होने चाहिए।

473
00:32:12,516 --> 00:32:16,019
और उन्होंने
चौथी माँग रखने पर पूरा ज़ोर दिया:

474
00:32:16,103 --> 00:32:18,021
किसी तरह का प्रतिशोध नहीं होगा।

475
00:32:19,690 --> 00:32:22,484
ताकि निडर होकर छात्र हिस्सा ले सकें।

476
00:32:22,943 --> 00:32:26,196
जब तक हमारी माँगें पूरी नहीं होतीं,

477
00:32:26,280 --> 00:32:28,282
हम चुप नहीं बैठेंगे।

478
00:32:28,365 --> 00:32:30,784
छात्र यही चाहते हैं, है न?

479
00:32:31,743 --> 00:32:34,788
पर सबसे बड़ी बात,
हम अलग होकर नहीं रह सकते।

480
00:32:34,872 --> 00:32:38,667
हमें साथ रहना होगा, एक-दूसरे का
साथ देना होगा, हिम्मत रखनी होगी।

481
00:32:38,750 --> 00:32:42,004
यहाँ इस दरवाज़े को खोलो।
कोई दिक्कत नहीं होगी।

482
00:32:42,087 --> 00:32:44,089
यह दरवाज़ा खोल दो।
हम चाहते हैं कि यह खुल जाए।

483
00:32:44,715 --> 00:32:46,717
क्यों खोलें?

484
00:32:48,927 --> 00:32:53,348
पर फिर उन्होंने कैंपस में घुसने का
एक और रास्ता ढूँढ़ने की कोशिश की।

485
00:32:58,395 --> 00:33:00,731
उन्होंने चोरी से बाड़ा काट दिया…

486
00:33:02,858 --> 00:33:04,443
और अंदर घुस आए।

487
00:33:05,110 --> 00:33:08,197
और मुझे लगता है कि उन्होंने कहा,
"अरे, हम घुस आए।"

488
00:33:08,864 --> 00:33:09,907
फिर उन्हें अहसास हुआ

489
00:33:11,033 --> 00:33:13,577
कि हमने उन दफ़्तरों पर भी ताले लगा दिए थे।

490
00:33:16,580 --> 00:33:18,332
प्लीज़ यह बंद कर सकते हो?

491
00:33:18,415 --> 00:33:19,833
नहीं। रिकॉर्ड करते रहो।

492
00:33:19,917 --> 00:33:22,252
मैं समझौता कर रहा हूँ।
एक सेकंड के लिए बात कर सकते हैं?

493
00:33:23,253 --> 00:33:24,963
पर फिर हमें बताया गया

494
00:33:25,714 --> 00:33:27,341
कि स्पिलमन और बोर्ड

495
00:33:28,425 --> 00:33:30,511
हमसे बात करने के लिए राज़ी हैं।

496
00:33:47,486 --> 00:33:49,196
तब मैसेज नहीं भेजे जाते थे।

497
00:33:53,033 --> 00:33:55,410
तो सभी छात्रों को इकट्ठा कैसे करें…

498
00:33:57,246 --> 00:33:58,872
हम फ़ायर अलार्म चालू करेंगे।

499
00:34:00,958 --> 00:34:02,417
और सब को पता चल जाएगा

500
00:34:03,377 --> 00:34:04,837
कि बाहर निकलना है।

501
00:34:14,137 --> 00:34:16,431
मुझे याद है,
मैंने खिड़की से बाहर देखा,

502
00:34:16,514 --> 00:34:20,060
और मुझे चारों तरफ़
बस लोग ही लोग दिखाई दिए।

503
00:34:23,938 --> 00:34:27,900
मैदान भरकर सैंकड़ों लोग,

504
00:34:27,985 --> 00:34:29,987
जो स्पिलमन का इंतज़ार कर रहे थे।

505
00:34:37,995 --> 00:34:42,206
उस पल में,
गैल्यूडेट आपके लिए क्या मायने रखती थी?

506
00:34:53,927 --> 00:34:56,179
यह काफ़ी दिलचस्प सवाल है।

507
00:34:58,974 --> 00:35:00,809
मेरा रोने का मन करता है।

508
00:35:12,946 --> 00:35:15,240
यहाँ पर सोचिए।

509
00:35:17,326 --> 00:35:18,785
मैं इस दुनिया का नहीं हूँ।

510
00:35:20,621 --> 00:35:22,789
आप सब श्रवण शक्ति वाले हैं।

511
00:35:30,589 --> 00:35:32,799
लेकिन जब मैं गैल्यूडेट गया…

512
00:35:37,804 --> 00:35:41,892
वह मेरा घर है। वह मेरी दुनिया है।

513
00:35:51,401 --> 00:35:53,862
जब मैं गैल्यूडेट में
प्रथम वर्षीय छात्र के नाते गया,

514
00:35:54,738 --> 00:35:56,073
वह मेरे लिए स्वर्ग समान था।

515
00:35:58,075 --> 00:36:02,162
तरह-तरह के छात्र गैल्यूडेट आते हैं,

516
00:36:02,246 --> 00:36:04,665
और एक-दूसरे से मिलते हैं।

517
00:36:09,169 --> 00:36:13,715
दुनिया भर से अंतरराष्ट्रीय
छात्र, यहाँ आने के लिए आते हैं।

518
00:36:14,591 --> 00:36:18,011
क्योंकि दुनिया में यह ऐसी इकलौती जगह है।

519
00:36:20,222 --> 00:36:22,975
जहाँ बधिर लोग बधिर होकर रह सकते हैं।

520
00:36:27,312 --> 00:36:31,441
जब मैं वहाँ पहुँचा,
उस जगह ने मेरा दिल जीत लिया।

521
00:36:34,444 --> 00:36:36,572
किसी दूसरे देश में जाने जैसा है,

522
00:36:38,907 --> 00:36:41,493
और हर कोई एक अलग ही भाषा बोलता है।

523
00:36:44,997 --> 00:36:47,916
जब आप आराम से रहते हैं,
हिफ़ाज़त से रहते हैं,

524
00:36:48,834 --> 00:36:50,502
मानो अपने परिवार के साथ हों,

525
00:36:51,295 --> 00:36:53,630
तो उस चीज़ को कैसे समझाएँगे?

526
00:37:04,016 --> 00:37:06,435
गैल्यूडेट ही बधिर समुदाय की…

527
00:37:08,061 --> 00:37:09,313
रोशनी है।

528
00:37:10,397 --> 00:37:14,401
स्पिलमन को जाना होगा!

529
00:37:14,484 --> 00:37:16,695
इसलिए हमें ऐसा नेता मंज़ूर नहीं था

530
00:37:17,821 --> 00:37:20,157
जो हमारी दुनिया को नहीं समझता था।

531
00:37:30,000 --> 00:37:33,128
हम स्पिलमन के
कमरे में आने का इंतज़ार कर रहे थे…

532
00:37:36,131 --> 00:37:38,467
यह देखने कि वह क्या कहेंगी।

533
00:37:39,718 --> 00:37:41,595
जब वह पहली पंक्ति कहेंगी,
तो तुम लोग सुनना।

534
00:37:47,184 --> 00:37:49,895
अगर वह अपना फ़ैसला न बदलें,

535
00:37:50,437 --> 00:37:52,272
तो हम बाहर निकल जाएँगे।

536
00:38:21,176 --> 00:38:23,470
आप सभी को नमस्ते।

537
00:38:25,514 --> 00:38:28,767
कल गैल्यूडेट के बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ ने

538
00:38:28,851 --> 00:38:30,894
एक नई अध्यक्ष को चुना।

539
00:38:31,937 --> 00:38:35,983
बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ के बहुमत की राय में,

540
00:38:36,692 --> 00:38:41,613
डॉ. एलीसाबेथ ज़िंसर
इस मानदंड पर खरी उतरीं

541
00:38:41,697 --> 00:38:42,906
बस एक अपवाद है,

542
00:38:42,990 --> 00:38:45,868
और मैं मानती हूँ कि यह एक अहम अपवाद है,

543
00:38:45,951 --> 00:38:47,411
पर इस अपवाद के साथ

544
00:38:47,494 --> 00:38:52,833
कि उन्हें बधिरता की समझ
या फिर इसका बारीकी में ज्ञान नहीं है,

545
00:38:52,916 --> 00:38:55,627
वह इस मानदंड पर खरी उतरीं।

546
00:38:55,711 --> 00:38:57,254
लेकिन…

547
00:38:59,089 --> 00:39:04,011
यह महिला इस संस्थान का हिस्सा बनने के लिए
पूरी तरह से समर्पित हैं।

548
00:39:04,094 --> 00:39:07,514
एक बेहतरीन, सफल अध्यक्ष के नाते,
वह आपकी सेवा के लिए

549
00:39:07,598 --> 00:39:11,393
पूरी तरह से समपर्ति हैं।

550
00:39:12,853 --> 00:39:15,439
स्पिलमन जो कर रही थीं,
उसे इशारों में कैसे समझाएँगे?

551
00:39:15,522 --> 00:39:18,525
यह हाथ कमज़ोर खिलाड़ी है।

552
00:39:19,651 --> 00:39:22,404
और यह ताकत है।

553
00:39:23,572 --> 00:39:28,702
वह आप लोगों के साथ
काम करने के लिए और हर जगह

554
00:39:28,785 --> 00:39:33,916
बधिरों का ठोस समर्थन करने के लिए
पूरी तरह से समर्पित हैं।

555
00:39:35,584 --> 00:39:37,586
मेरी अभी-अभी बोर्ड के साथ बैठक हुई है।

556
00:39:38,378 --> 00:39:42,049
वे हमारी माँगें पूरी करने को
राज़ी नहीं हैं।

557
00:39:48,972 --> 00:39:53,018
श्रवण शक्ति वाले लोग
खुद को ऊँचा समझते हैं।

558
00:40:00,817 --> 00:40:03,737
इसके लिए हमारा एक शब्द है:

559
00:40:03,820 --> 00:40:05,322
पक्षपाती।

560
00:40:10,285 --> 00:40:14,331
कभी-कभी उन्हें पता नहीं होता
कि वे पक्षपात कर रहे हैं,

561
00:40:15,707 --> 00:40:18,085
पर कभी-कभी उन्हें यह पता होता है।

562
00:40:29,471 --> 00:40:32,140
और फिर, किसी ने फ़ायर अलार्म चालू कर दिए।

563
00:40:56,832 --> 00:41:02,671
इतने शोर में बात करना बहुत ही मुश्किल है।

564
00:41:14,308 --> 00:41:16,018
एक-सौ चौबीस साल।

565
00:41:16,476 --> 00:41:17,561
बहुत हुआ!

566
00:41:27,154 --> 00:41:29,031
यही वक्त है।

567
00:41:29,406 --> 00:41:31,158
और बकवास नहीं।

568
00:41:42,294 --> 00:41:44,296
बधिर अध्यक्ष अभी

569
00:41:46,340 --> 00:41:48,717
वैश्विक एकता के लिए
एकजुट हों

570
00:41:50,135 --> 00:41:53,388
मेरे लिए नहीं। मेरे लिए कोई शोर नहीं था।

571
00:41:55,557 --> 00:41:59,811
अगर वह इशारे दे पातीं,
तो उन्हें कोई दिक्कत न होती।

572
00:42:02,356 --> 00:42:04,733
सायलेंट नाइट

573
00:42:04,816 --> 00:42:07,528
होली नाइट

574
00:42:08,278 --> 00:42:11,198
ऑल इज़ काम

575
00:42:11,281 --> 00:42:15,077
ऑल इज़ ब्राइट…

576
00:42:15,160 --> 00:42:18,372
तो मेरी परवरिश
एक बधिर माहौल में हुई थी।

577
00:42:18,455 --> 00:42:20,749
ऐसा माहौल
जिसमें किसी तरह की रुकावट नहीं थी।

578
00:42:20,832 --> 00:42:25,754
होली इन्फ़ेंट सो टेंडल एन्ड माइल्ड…

579
00:42:26,171 --> 00:42:29,132
उस समय,
टीवी में कैप्शन नहीं हुआ करते थे।

580
00:42:29,216 --> 00:42:31,343
इसलिए मेरी ज़िंदगी का एक बेहतरीन पल

581
00:42:31,426 --> 00:42:35,848
रसोई के टेबल पर बैठकर,
आपस में इशारे देना होता था।

582
00:42:35,931 --> 00:42:36,932
लगातार कई घंटों तक।

583
00:42:38,100 --> 00:42:39,852
हम टेबल पर ज़ोर-ज़ोर से मारते थे।

584
00:42:40,519 --> 00:42:42,604
उस टेबल पर सामान गिराया गया,

585
00:42:42,688 --> 00:42:45,065
क्योंकि जब आप इशारे देते हैं
तो हाथ चीज़ों पर जाकर लगते हैं

586
00:42:45,148 --> 00:42:46,525
और टेबल पर चीज़ें गिरती हैं।

587
00:42:48,777 --> 00:42:51,029
पर मेरे बचपन में, मेरे माँ-बाप ने देखा

588
00:42:51,113 --> 00:42:53,365
कि मुझे ज़रा सा सुनाई देता था।

589
00:42:54,157 --> 00:42:56,743
इसलिए मैंने हियरिंग एड इस्तेमाल किए,

590
00:42:56,827 --> 00:42:59,371
और उनसे मैं थोड़ा बेहतर बोल पाता था।

591
00:42:59,872 --> 00:43:03,542
मैं फ़ोन पर बात कर पाता था, पर सच कहूँ
तो बस अपनी नानी को ही फ़ोन करता था।

592
00:43:06,837 --> 00:43:09,673
और किसी ने कहा, "हैलो?"

593
00:43:10,716 --> 00:43:12,885
"हैलो?" "ओह, समझा।"

594
00:43:12,968 --> 00:43:14,553
"कैसे हो?" "अच्छा हूँ।"

595
00:43:14,636 --> 00:43:17,181
"दिन कैसा था? मौसम कैसा है?"

596
00:43:17,931 --> 00:43:20,225
मुझे लगा, "ओह!"

597
00:43:20,309 --> 00:43:24,146
आपका हौसला बढ़ता है, है न?
"मैं यह कर सकता हूँ।"

598
00:43:25,355 --> 00:43:28,817
इसलिए मेरे पिता ने कहा,
"तुम सरकारी स्कूल में पढ़ाई करोगे।"

599
00:43:29,443 --> 00:43:31,945
उन्होंने बधिरों के स्कूल को कम समझा।

600
00:43:32,029 --> 00:43:35,991
अनुवादक के बिना ही,
उन्होंने इंजीनियरिंग पास की थी।

601
00:43:36,074 --> 00:43:38,535
उन्होंने खुद से सब कुछ पढ़ा था।

602
00:43:39,453 --> 00:43:42,039
उन्हें लगा,
"अगर आप बधिर हों तो फ़र्क नहीं पड़ता।"

603
00:43:42,122 --> 00:43:44,291
ऐसा था, "बात करने की कोशिश करो…

604
00:43:45,042 --> 00:43:46,627
होंठों से समझने की कोशिश करो…

605
00:43:47,586 --> 00:43:48,587
अपनी पूरी कोशिश करो।"

606
00:44:03,644 --> 00:44:07,439
क्लास में, टीचर बोला करती थीं।

607
00:44:12,486 --> 00:44:17,741
मैं झूठ-मूठ का सिर हिलाया करता था,
दिखावा करता कि मुझे सब समझ में आ रहा था।

608
00:44:28,335 --> 00:44:31,880
मुझे थोड़े-बहुत शब्द समझ में आते थे।

609
00:44:31,964 --> 00:44:34,466
रॉकेट।

610
00:44:34,550 --> 00:44:37,177
पर फिर अगर टीचर घूम जाती थीं,

611
00:44:37,261 --> 00:44:39,930
ब्लैकबोर्ड की तरफ़ मुड़कर बोलती थीं,

612
00:44:40,013 --> 00:44:41,723
तो मुझे कुछ समझ नहीं आता था।

613
00:44:42,182 --> 00:44:45,352
इसलिए मुझे आगे आकर बैठने के लिए कहा गया।

614
00:44:48,522 --> 00:44:50,065
बच्चे कहा करते थे…

615
00:44:52,526 --> 00:44:54,903
"तुम्हारे कान खराब हैं।"

616
00:44:58,824 --> 00:45:02,077
इसलिए, मेरी दुनिया में अंधेरा छा गया।

617
00:45:06,957 --> 00:45:08,792
यह श्रवण शक्ति वालों की दुनिया थी…

618
00:45:14,423 --> 00:45:16,425
और मेरे लिए इसमें जगह नहीं थी।

619
00:45:23,265 --> 00:45:25,017
आज दोपहर दो बजे के बाद,

620
00:45:25,100 --> 00:45:28,395
अफ़वाह फैली
कि अध्यक्ष ज़िंसर कैंपस में आएँगी।

621
00:45:29,771 --> 00:45:32,357
मंगलवार

622
00:45:32,441 --> 00:45:34,401
तो तीसरे दिन…

623
00:45:35,652 --> 00:45:39,072
ज़िंसर ने कहा कि कैंपस में आएँगी।

624
00:45:41,992 --> 00:45:44,161
यह सुनकर आपने क्या किया?

625
00:45:47,831 --> 00:45:51,126
सामने के दरवाज़े पर
सैंकड़ों छात्र संदेश लिए जमा हुए।

626
00:45:51,210 --> 00:45:52,586
वापस लौट जाओ
ज़िंसर!

627
00:45:52,669 --> 00:45:54,254
आप उन छात्रों से क्या कहेंगी

628
00:45:54,338 --> 00:45:56,590
जो कहते हैं,
"हम आपका सम्मान नहीं कर पाएँगे"

629
00:45:56,673 --> 00:45:58,675
क्योंकि आप उनके जैसी नहीं हैं?

630
00:45:58,759 --> 00:46:00,969
मेरा मानना है
कि जब हमारी जान-पहचान होगी,

631
00:46:01,053 --> 00:46:03,597
तो वह एक बहुत ही मधुर रिश्ता होगा

632
00:46:03,680 --> 00:46:05,891
और बहुत ही लाभकर रिश्ता होगा।

633
00:46:07,726 --> 00:46:09,603
श्रवण शक्ति वाली शिक्षक को
गैल्यूडेट यू. की अध्यक्ष चुना गया

634
00:46:10,771 --> 00:46:13,440
एलीसाबेथ ज़िंसर ने
नर्सिंग में अंडरग्रैजुएट

635
00:46:13,524 --> 00:46:15,025
और मास्टर्स डिग्री हासिल की है।

636
00:46:15,526 --> 00:46:17,861
पर बधिरों के साथ कोई तजुर्बा नहीं है।

637
00:46:17,945 --> 00:46:19,738
ज़िंसर कौन?
भीगी हुई नर्स!

638
00:46:19,821 --> 00:46:21,615
डॉ. ज़िंसर, एक बात समझना चाहूँगा,

639
00:46:21,698 --> 00:46:24,034
आप एक प्रशिक्षित नर्स हैं
और आपके पास पीएचडी है।

640
00:46:24,618 --> 00:46:26,787
हमारे हिसाब से, वह काबिल नहीं थीं।

641
00:46:26,870 --> 00:46:31,083
काबिलियत का मतलब है कि आप
बधिर सभ्यता को समझते हैं और आप बधिर हैं।

642
00:46:31,959 --> 00:46:34,670
उन्हें बुलाया नहीं गया है।
युनिवर्सिटी में स्वागत नहीं है।

643
00:46:34,753 --> 00:46:36,171
यह युनिवर्सिटी उनकी नहीं है।

644
00:46:41,218 --> 00:46:46,473
पुलिस यह दरवाज़ा खोलना चाहती है।

645
00:46:46,807 --> 00:46:49,101
अच्छा, अब हमें और संभलकर रहना होगा।

646
00:46:49,184 --> 00:46:51,603
वह क्या सोच रही हैं,
कैंपस में कैसे घुसेंगी?

647
00:46:52,437 --> 00:46:53,689
टैक्सी अंदर आ सकती है?

648
00:46:54,439 --> 00:46:57,442
अच्छा, हमें देखना होगा
कि टैक्सी में कौन लोग हैं,

649
00:46:57,526 --> 00:47:01,655
क्योंकि ऐसा है, हम नहीं चाहते
कि जेन बैसेट स्पिलमन और ज़िंसर अंदर आएँ।

650
00:47:01,738 --> 00:47:02,865
न्यूज़ फ़ोर

651
00:47:02,948 --> 00:47:06,493
तो यह नौबत आ गई है,
छात्र पुलिस की गाड़ियों में झाँक रहे हैं,

652
00:47:06,577 --> 00:47:10,414
यह देखने कि क्या नई अध्यक्ष
चोरी से कैंपस में तो नहीं घुस रहीं।

653
00:47:11,248 --> 00:47:12,875
रुको।

654
00:47:12,958 --> 00:47:14,626
डिक्की खोलो।

655
00:47:15,294 --> 00:47:18,088
"ज़िंसर नहीं है। ठीक है।
आप कैंपस में घुस सकते हैं।"

656
00:47:18,172 --> 00:47:20,215
और वे चोर-पुलिस नहीं खेल रहे थे।

657
00:47:20,299 --> 00:47:22,176
बल्कि ऐसा था, "चोर मिले तो उसे पकड़ लेना।"

658
00:47:23,093 --> 00:47:25,470
हम किसी खुफ़िया फ़ौजी दल की तरह थे,

659
00:47:25,554 --> 00:47:29,391
जहाँ हाथ में शीशा लिए,
सभी लोग गाड़ियों के नीचे तलाशी ले रहे थे।

660
00:47:30,475 --> 00:47:34,021
कुछ ही गाड़ियों को छात्रों की
मोर्चाबंदी पार करके जाने दिया गया है।

661
00:47:35,522 --> 00:47:36,523
रुको।

662
00:47:39,985 --> 00:47:41,195
"ज़िंसर नहीं है।"

663
00:47:41,945 --> 00:47:44,031
दिन भर कैंपस में अफ़वाहें फैली रहीं।

664
00:47:44,615 --> 00:47:46,575
ज़िंसर को हेलिकॉप्टर में लाया जाना था,

665
00:47:46,658 --> 00:47:48,076
और कैंपस में कहीं उतारना था।

666
00:47:49,077 --> 00:47:53,123
तो मैंने छात्रों से कहा
कि हेलिकॉप्टर पर नज़र रखें।

667
00:47:53,665 --> 00:47:57,002
अगर वे उसे उतरा देखें,
तो वे ज़मीन पर लेट जाएँगे।

668
00:47:58,670 --> 00:48:02,925
जब तक हम वहाँ बधिर अध्यक्ष को नहीं देखते,

669
00:48:03,008 --> 00:48:06,386
हम ज़िंसर को आने नहीं देंगे, बात खत्म।

670
00:48:06,470 --> 00:48:09,765
हम उस इंसान का दिल से स्वागत करेंगे।

671
00:48:09,848 --> 00:48:12,726
यह बात तय है, और कोई नहीं।

672
00:48:18,357 --> 00:48:22,110
गैल्यूडेट में
आर्ट्स एन्ड साइंस के डीन, किंग जॉर्डन

673
00:48:22,194 --> 00:48:24,613
और अध्यक्षता के लिए
ठुकराए गए एक उम्मीदवार,

674
00:48:24,696 --> 00:48:27,741
विरोधकर्ताओं का समर्थन करने के लिए,
उनके साथ आकर जुड़े।

675
00:48:27,824 --> 00:48:29,159
मैंने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन दिया था।

676
00:48:29,243 --> 00:48:30,661
डॉ. किंग जॉर्डन
बोर्ड सदस्य

677
00:48:30,744 --> 00:48:33,330
मैं एक बधिर आदमी हूँ। शायद यह बात साफ़ है

678
00:48:33,413 --> 00:48:36,375
कि मैं चाहूँगा कि गैल्यूडेट युनिवर्सिटी को
एक बधिर अध्यक्ष मिले।

679
00:48:39,878 --> 00:48:42,130
एकदम ईमानदारी से बताइए,

680
00:48:42,214 --> 00:48:44,424
जब आप कैंपस में पहुँचे,

681
00:48:44,508 --> 00:48:47,010
क्या आपको यकीन था कि छात्रों की जीत होगी?

682
00:48:49,847 --> 00:48:50,764
नहीं।

683
00:48:52,224 --> 00:48:53,600
अच्छा।

684
00:48:57,312 --> 00:49:00,941
हैलो, मैं आई. किंग जॉर्डन हूँ।

685
00:49:02,067 --> 00:49:05,863
शायद बहुतों को इस बात का यकीन नहीं था
कि छात्रों की जीत होगी।

686
00:49:05,946 --> 00:49:09,491
पिछले आठ महीनों में जो भी काम हो रहा है,

687
00:49:09,575 --> 00:49:12,411
मैं उससे बहुत खुश हूँ। पर मैं तैयार हूँ…

688
00:49:15,497 --> 00:49:18,000
आई. किंग जॉर्डन किस तरह के आदमी थे?

689
00:49:18,876 --> 00:49:21,712
वह बहुत ही अच्छे, बहुत ही विनम्र नज़र आए।

690
00:49:23,213 --> 00:49:25,215
उनकी वह मुस्कान और गर्मजोशी।

691
00:49:26,133 --> 00:49:28,510
मैं हमेशा
वही संदेश देने की कोशिश करता हूँ।

692
00:49:29,469 --> 00:49:33,223
अयोग्यता में "अ" पर ध्यान देना बंद कीजिए।

693
00:49:33,849 --> 00:49:36,351
जो कोई भी उनकी क्लास में जाता था,

694
00:49:37,436 --> 00:49:39,730
वह कहता कि वह कमाल के प्रोफ़ेसर थे।

695
00:49:41,940 --> 00:49:46,737
तो तुम्हें करना यह है
कि तुम्हें फ़ॉर्मूला लगाना है

696
00:49:46,820 --> 00:49:49,907
ज़ी वाई प्राइम माइनस…

697
00:49:49,990 --> 00:49:52,117
- वाई।
- वाई प्राइम, शाबाश।

698
00:49:52,576 --> 00:49:54,328
वह बधिर थे…

699
00:49:56,079 --> 00:49:58,540
पर पूरी तरह से बधिर नहीं थे।

700
00:49:59,416 --> 00:50:01,126
अब मुझे कुछ सुनाई नहीं देता।

701
00:50:01,210 --> 00:50:06,048
मतलब, बिल्कुल भी नहीं।

702
00:50:06,131 --> 00:50:10,469
अगर जेट प्लेन ठीक यहाँ पर हो,
तो भी मुझे कुछ सुनाई नहीं देगा।

703
00:50:10,552 --> 00:50:12,179
- कुछ नहीं।
- एकदम नहीं।

704
00:50:12,262 --> 00:50:14,515
एकदम नहीं।

705
00:50:18,393 --> 00:50:20,646
ज़िंदगी भर, मैं श्रवण शक्ति वाला इंसान था,

706
00:50:22,022 --> 00:50:23,607
पर मैंने एक मोटरसाइकिल खरीदी।

707
00:50:23,690 --> 00:50:26,235
और एक रात जब मैं उस पर घर लौट रहा था,

708
00:50:26,318 --> 00:50:28,862
मैं एक गाड़ी से जा टकराया।

709
00:50:30,113 --> 00:50:34,034
जब मुझे होश आया,
तो कोई आवाज़ सुनाई नहीं दी।

710
00:50:38,372 --> 00:50:42,876
मुझसे कहा गया कि गैल्यूडेट जाऊँ
और उससे मुझे फ़ायदा होगा।

711
00:50:44,002 --> 00:50:47,047
पहले दिन,
मैं इशारे देने की कोशिश कर रहा था,

712
00:50:47,130 --> 00:50:50,509
और आसपास के कुछ लड़के
मेरा मज़ाक उड़ाने लगे।

713
00:50:52,386 --> 00:50:57,516
मेरी पहली क्लास में,
मैं बैठा और मैंने प्रोफ़ेसर को देखा…

714
00:50:59,643 --> 00:51:02,646
और उन्होंने अपने होंठ तक नहीं हिलाए।

715
00:51:02,729 --> 00:51:04,189
वह बस ऐसे करते रहे…

716
00:51:06,275 --> 00:51:08,819
हे भगवान, मैं यह कैसे करूँगा?

717
00:51:14,283 --> 00:51:17,828
मैं सच में सबसे अनोखा था।

718
00:51:19,663 --> 00:51:24,501
हम एक बड़ा सा परिवार हैं।
एक ताकतवर परिवार। और मैं चाहता हूँ…

719
00:51:24,585 --> 00:51:29,214
मुझे अध्यक्ष बनाने के लिए,
छात्रों का काफ़ी समर्थन था।

720
00:51:30,048 --> 00:51:35,554
लेकिन बधिर समुदाय में ऐसे लोग हैं

721
00:51:35,637 --> 00:51:38,432
जो कहते हैं कि मैं दरअसल बधिर नहीं हूँ।

722
00:51:38,515 --> 00:51:42,936
अगर तुम लोग
मेरे साथ काम करने के लिए तैयार हो,

723
00:51:43,020 --> 00:51:49,818
तो हम दुनिया के आगे साबित कर सकते हैं
कि बधिर लोग कुछ भी कर सकते हैं।

724
00:51:50,485 --> 00:51:51,486
शुक्रिया।

725
00:51:53,322 --> 00:51:56,700
और श्रवण शक्ति वाले समुदाय में ऐसे लोग हैं

726
00:51:56,783 --> 00:52:01,163
जो इस बात को नहीं समझते
कि मेरे लिए बधिर होना कैसा है।

727
00:52:01,246 --> 00:52:06,126
इसलिए मैं शायद एक साथ
दोनों दुनियाओं से जुड़ा नहीं हूँ।

728
00:52:06,210 --> 00:52:09,171
मैं… मैं लड़खड़ा रहा हूँ।

729
00:52:11,632 --> 00:52:15,344
हमें अभी इंसाफ़ चाहिए

730
00:52:15,427 --> 00:52:17,095
हरगिज़ नहीं
श्रवण शक्ति वाला अध्यक्ष नहीं चाहिए

731
00:52:17,179 --> 00:52:19,681
आज वह दिन है जब मैं छात्रों के साथ

732
00:52:19,765 --> 00:52:23,185
वह संपर्क पैदा करने की कोशिश करूँगी
जिसे पैदा करना ज़रूरी है

733
00:52:23,268 --> 00:52:26,230
और उनसे कहूँगी कि मुझे उनसे

734
00:52:26,313 --> 00:52:28,607
व्यक्तिगत तौर पर बातचीत करने का मौका दें।

735
00:52:29,650 --> 00:52:33,028
मंगलवार दोपहर को,
मुझसे ऊपर जो निरीक्षक थे,

736
00:52:33,111 --> 00:52:35,489
उन्होंने मुझसे दरख्वास्त की

737
00:52:35,572 --> 00:52:39,868
कि मैं ज़िंसर को छात्रों के नेताओं से
मिलवाने में मदद करूँ।

738
00:52:42,454 --> 00:52:45,791
तो मैं छात्रों के पास गया

739
00:52:46,583 --> 00:52:49,044
और मैंने उन्हें उस फ़ोन के बारे में बताया।

740
00:52:49,837 --> 00:52:53,590
वे हमसे कैंपस पर मिलना चाहते थे
और हमने कहा, "नहीं।"

741
00:52:54,883 --> 00:52:56,844
फिर उन्होंने पूछा,
"तुम लोग क्या करना चाहते हो?"

742
00:52:56,927 --> 00:52:59,513
मैंने कहा, "हम मिलेंगे,
पर किसी मध्यस्थ जगह पर।"

743
00:53:00,347 --> 00:53:03,058
अब, मेरे पीछे,
छात्रों को खबर मिल रही है

744
00:53:03,141 --> 00:53:05,394
कि छात्रों के नेताओं की और डॉ. ज़िंसर की

745
00:53:05,477 --> 00:53:07,062
एक बैठक होने वाली है।

746
00:53:07,396 --> 00:53:11,567
छात्रों ने कहा, "हिम्मत रखना।
ज़िद पर अड़े रहना। मुकाबला करना!"

747
00:53:15,487 --> 00:53:16,947
डेज़ इन

748
00:53:17,614 --> 00:53:21,577
किसी सस्ती सी सराय के बारे में सोचिए।

749
00:53:22,995 --> 00:53:24,955
ज़िंसर अंदर आईं।

750
00:53:25,539 --> 00:53:29,459
उन्होंने एक दमदार सा सूट पहना था।
सफल लोगों की तरह तैयार थीं।

751
00:53:29,543 --> 00:53:33,130
एकदम रौब जमाने वाली। उनका वैसा अंदाज़ था।

752
00:53:33,213 --> 00:53:37,634
और वह बस
अपनी ताकत दिखाना चाहती थीं।

753
00:53:38,468 --> 00:53:40,220
"सब कुछ मेरे बस में है।"

754
00:53:40,304 --> 00:53:42,723
पर फिर उन्होंने बात करना शुरू किया।

755
00:54:04,828 --> 00:54:09,291
और वह कहती रहीं, "तुम लोगों
के लिए बहुत से अच्छे काम करूँगी।

756
00:54:10,584 --> 00:54:11,919
घबराओ मत।

757
00:54:12,419 --> 00:54:14,338
मैं तुम्हारी मदद करने आई हूँ।"

758
00:54:22,763 --> 00:54:25,390
वह मेडिकल जगत से हैं

759
00:54:25,474 --> 00:54:28,060
इसलिए बधिरता को लेकर

760
00:54:28,852 --> 00:54:30,604
उनकी सोच कुछ ऐसी है…

761
00:54:31,897 --> 00:54:34,066
कि इसमें कुछ ठीक करना है।

762
00:54:40,489 --> 00:54:44,368
और साल दर साल, बार-बार…

763
00:54:45,244 --> 00:54:46,787
वही पुरानी बातें।

764
00:54:48,205 --> 00:54:50,165
"मुझे तुम्हारी मदद करनी है।

765
00:54:51,208 --> 00:54:53,252
तुम्हारे लिए यह करना है।"

766
00:54:54,461 --> 00:54:57,047
"तुम्हारे खराब कानों को
ठीक करते हैं।"

767
00:54:59,800 --> 00:55:02,135
एक सोच है…

768
00:55:04,596 --> 00:55:07,224
ताकि बधिर बोल पाएँ।

769
00:55:07,933 --> 00:55:09,810
टेलीफ़ोन का जन्म हुआ
दो जून, 1875 को

770
00:55:09,893 --> 00:55:13,272
इस सब की शुरुआत
ऐलेक्सैंडर ग्रैहम बेल से हुई।

771
00:55:16,191 --> 00:55:19,903
मुझे लगा
कि वह अमेरिका के कोई हीरो थे?

772
00:55:22,823 --> 00:55:25,409
जब आपको
उनकी असलियत का दूसरा पहलू मालूम हो,

773
00:55:25,492 --> 00:55:27,870
तो उनके बारे में आपकी राय बदल जाएगी।

774
00:55:29,329 --> 00:55:34,251
उनकी पत्नी बधिर थीं।
उनकी माँ बधिर थीं।

775
00:55:34,334 --> 00:55:38,881
और उन्हें सबसे ज़्यादा दिक्कत यह थी कि
कैसे समाज उन्हें नीची नज़रों से देखता था।

776
00:55:40,007 --> 00:55:43,677
उन्होंने उन्हें किसी चीज़ जैसा समझा
जिसे ठीक करने की ज़रूरत थी।

777
00:55:45,345 --> 00:55:49,808
इसलिए उन्होंने बधिर शिक्षा में
बदलाव लाने की कोशिश की।

778
00:55:50,517 --> 00:55:53,145
इस दुनिया में सन्नाटा छाया हुआ है।

779
00:55:53,228 --> 00:55:54,730
स्कूल ऑफ़
वोकल फ़िज़ियोलॉजी

780
00:55:54,813 --> 00:55:57,191
आवाज़ नामक कोई चीज़ नहीं है।

781
00:55:57,274 --> 00:55:58,984
उन्हें तो यह भी नहीं पता
कि शब्द क्या होता है।

782
00:55:59,067 --> 00:56:02,112
शब्दों के बिना, विचार नहीं हो सकते,

783
00:56:02,196 --> 00:56:05,449
बस जज़्बात हो सकते हैं,
पर उन्हें जोड़ने के लिए कुछ नहीं है।

784
00:56:05,866 --> 00:56:07,409
जब मैं स्कूल गया,

785
00:56:07,492 --> 00:56:11,580
तो हर रोज़ स्पीच क्लास करनी होती थी।

786
00:56:12,664 --> 00:56:15,584
मैं क्लास में होता था,
और वे मुझे बाहर निकालकर

787
00:56:16,376 --> 00:56:17,586
स्पीच क्लास में भेजते थे।

788
00:56:18,378 --> 00:56:22,049
उसे अकेले में स्पीच ट्रेनिंग के
3,000 घंटे पूरे करने होंगे,

789
00:56:22,132 --> 00:56:25,260
जो शब्द उसे सुनाई नहीं देते,
उनकी मुँह की हरकतें सीखनी होंगी।

790
00:56:26,428 --> 00:56:29,181
मुझे टीचर की नाक पर हाथ रखना पड़ता था।

791
00:56:29,264 --> 00:56:31,517
वह अलग-अलग आवाज़ों से निकलने वाली

792
00:56:31,600 --> 00:56:36,063
साँसों को सीखने की कोशिश कर रहा है,
और शीशे में होंठों की हरकतें सीख रहा है।

793
00:56:36,688 --> 00:56:38,440
बहुत बढ़िया। अब कसकर।

794
00:56:39,441 --> 00:56:42,444
स्पीच थेरपी मंथ के लिए,
मैं पोस्टर पर नज़र आई थी।

795
00:56:42,903 --> 00:56:44,279
ब्रिजेटा को सुनाई नहीं देता…
पर वह सीख रही है

796
00:56:44,363 --> 00:56:45,531
उन्होंने विज्ञापन दिया:

797
00:56:46,198 --> 00:56:49,701
"यही वह लड़की है
जो बोलना और सुनना सीखेगी।"

798
00:56:50,369 --> 00:56:53,288
बेल टेलीफ़ोन लैब्स द्वारा
बनाए गए कई उपकरणों की मदद से,

799
00:56:53,372 --> 00:56:56,083
बच्चों को परखा जाता है
ताकि उनके सुनने की अक्षमता का

800
00:56:56,166 --> 00:56:57,376
सही-सही पता चल सके।

801
00:56:57,459 --> 00:57:00,045
विशेष तरीके से तैयार टीचर
उनके साथ काम करते हैं।

802
00:57:01,421 --> 00:57:04,758
मैं अपना हेडसेट उठाती थी
जिसमें मेरा ट्रांसमीटर होता था

803
00:57:04,842 --> 00:57:07,094
जिसे अपने सीने पर लगाती थी।

804
00:57:08,262 --> 00:57:10,180
माइक का लिंक जो टीचर से सीधा

805
00:57:10,264 --> 00:57:11,640
बच्चों के हियरिंग एड तक जाता है,

806
00:57:11,723 --> 00:57:13,600
वह उनके लिए आवाज़ को और बढ़ाता है।

807
00:57:18,272 --> 00:57:21,400
हमें इशारों में बात करने की
इजाज़त नहीं थी,

808
00:57:21,483 --> 00:57:26,071
पर जब टीचर अपना मुँह फेरतीं,
तो हम एक-दूसरे को हल्के-हल्के इशारे करते,

809
00:57:26,154 --> 00:57:27,823
जब तक टीचर दोबारा नहीं देखतीं।

810
00:57:27,906 --> 00:57:30,576
अगर हम किसी बच्चे को
इशारों वाले माहौल में डालें,

811
00:57:30,659 --> 00:57:32,286
तो वह इशारे देना सीखेगा।

812
00:57:32,369 --> 00:57:37,332
अगर बच्चे को बोलने वाले माहौल में डालें,
तो उसे बोलना होगा।

813
00:57:37,749 --> 00:57:40,043
और ऐसा करना कोई गलत बात नहीं है।

814
00:57:40,627 --> 00:57:44,173
अगर आप इशारे देते,
तो आपके हाथों पर लाठी से मारते थे।

815
00:57:46,133 --> 00:57:48,510
मुझे सीएच वाली आवाज़ समझ में आ गई थी।

816
00:57:49,761 --> 00:57:51,138
टीचर बहुत खुश थे।

817
00:57:51,221 --> 00:57:53,390
"ओह, तुमने 'च' बोलना सीख लिया।"

818
00:57:53,473 --> 00:57:55,267
फिर टीचर क्लास को रोकतीं

819
00:57:55,350 --> 00:57:57,436
और दूसरी क्लास की
बाकी टीचरों को बुलाकर लातीं

820
00:57:57,519 --> 00:57:59,104
ताकि वे हॉल में आएँ

821
00:57:59,188 --> 00:58:03,066
और वे कहतीं, "दोबारा कहो।
तुम दोबारा 'च' कह सकते हो?"

822
00:58:03,984 --> 00:58:06,361
और सब ने कहा, "वाह!"

823
00:58:06,445 --> 00:58:08,822
उस चीज़ के बाद, मेरे अंदर एक हौसला बना।

824
00:58:09,031 --> 00:58:12,451
आर.आई.पी. स्क्रूज

825
00:58:12,534 --> 00:58:15,120
और पाँचवीं क्लास में,
मैंने एक नाटक में हिस्सा लिया।

826
00:58:15,204 --> 00:58:16,663
"अ क्रिसमस कैरल।"

827
00:58:17,414 --> 00:58:20,167
और उसमें इशारे नहीं देने थे।

828
00:58:21,460 --> 00:58:23,462
बस बोलना था…

829
00:58:25,839 --> 00:58:27,466
और श्रवण शक्ति वाले कुछ लोग आए,

830
00:58:28,383 --> 00:58:30,636
और वे हमारे लिए तालियाँ बजा रहे थे,

831
00:58:30,719 --> 00:58:33,055
मानो हमने बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन दिया।

832
00:58:33,138 --> 00:58:34,306
मुझे बहुत अच्छा लगा।

833
00:58:36,725 --> 00:58:38,393
तो नाटक के आखिर में,

834
00:58:39,686 --> 00:58:42,397
हमने पूछा, "आपको कुछ भी समझ में आया?"

835
00:58:42,481 --> 00:58:44,274
और श्रवण शक्ति वाले लोगों ने कहा…

836
00:58:53,325 --> 00:58:55,911
"हमें कुछ भी समझ नहीं आया।"

837
00:59:08,715 --> 00:59:13,595
उन्होंने हमें श्रवण शक्ति वालों की जगह रखा
और उन्हीं की तरह सोचने पर मजबूर किया।

838
00:59:13,971 --> 00:59:18,517
मैंने एक किसमस काद बनाया।

839
00:59:19,476 --> 00:59:20,727
चाहती हूँ कि तुम रुको।

840
00:59:20,811 --> 00:59:23,188
मैंने…

841
00:59:23,272 --> 00:59:25,524
टीचरों ने मेरे माँ-बाप से कहा,

842
00:59:25,607 --> 00:59:27,943
"आपकी बेटी ठीक से सीख नहीं पा रही है।"

843
00:59:29,111 --> 00:59:32,781
ऐसा था मानो, "तुम सुन या बोल नहीं पाती?

844
00:59:32,865 --> 00:59:34,283
तुम बेवकूफ़ हो।"

845
00:59:34,366 --> 00:59:39,454
क्रिस्ट न ने थं दा पा…

846
00:59:39,538 --> 00:59:41,290
हाँ, पर तुमने बीच का हिस्सा नहीं पढ़ा।

847
00:59:45,377 --> 00:59:48,422
इशारों की भाषा एक अलग ही भाषा है।

848
00:59:50,007 --> 00:59:52,509
मेरे लिए इशारे देना बहुत ज़रूरी है।

849
00:59:54,845 --> 00:59:56,471
वही हमारी पहचान है।

850
00:59:58,390 --> 01:00:01,643
वे बधिर लोगों को बुरा समझते हैं।

851
01:00:02,436 --> 01:00:04,062
मानो कोई खामी हो,

852
01:00:04,730 --> 01:00:06,190
कोई गलती हो।

853
01:00:06,857 --> 01:00:08,984
जो बहरे हों।

854
01:00:09,526 --> 01:00:12,696
हम बहरे नहीं हैं।

855
01:00:23,874 --> 01:00:25,959
ज़िंसर ने कहा,

856
01:00:26,043 --> 01:00:29,129
"मैं किसी टीचर से इशारों की भाषा सीखूँगी,

857
01:00:29,213 --> 01:00:30,672
मैं इशारे देना सीखूँगी।

858
01:00:30,756 --> 01:00:33,133
कुछ ही महीनों में
तुम लोगों से बातें कर पाऊँगी।"

859
01:00:36,011 --> 01:00:37,846
आप समझ नहीं रहीं।

860
01:00:37,930 --> 01:00:41,058
इशारों की भाषा सीखने में सालों लगते हैं।

861
01:00:42,142 --> 01:00:48,023
आपको बधिर लोगों के साथ रहना होगा,
सोना होगा, खाना होगा और साँस लेना होगा

862
01:00:48,941 --> 01:00:51,693
ताकि उनकी नाराज़गी और दमन को समझ सकें।

863
01:00:52,444 --> 01:00:56,073
उन्होंने जो भी कहा, वे बोले, "नहीं।

864
01:00:56,156 --> 01:00:57,866
मंज़ूर नहीं, नामुमकिन।

865
01:00:57,950 --> 01:01:01,870
आप कभी गैल्यूडेट की
अध्यक्ष नहीं बन सकतीं।"

866
01:01:04,665 --> 01:01:06,625
मैं सच में हैरान रह गया।

867
01:01:09,753 --> 01:01:11,755
इसलिए हम वहाँ से चले गए।

868
01:01:11,839 --> 01:01:15,050
उनकी कोशिश नाकाम रही।

869
01:01:22,599 --> 01:01:25,060
तो हम कैंपस में लौटे।

870
01:01:29,231 --> 01:01:30,899
और उसी पल में,

871
01:01:32,484 --> 01:01:36,572
हमने एक बहुत ही गहरा रिश्ता महसूस किया।

872
01:01:38,323 --> 01:01:41,827
एक ताकत सी महसूस हुई।

873
01:01:45,247 --> 01:01:47,374
हमें खुद पर यकीन होने लगा।

874
01:01:48,333 --> 01:01:50,878
जैसे, हम जीतने वाले थे।

875
01:01:51,879 --> 01:01:55,048
टीम के नेता,
ये हमारी टीम के नेता हैं।

876
01:02:00,262 --> 01:02:02,139
हमें उम्मीद नज़र आई।

877
01:02:03,056 --> 01:02:06,143
मुझे बताया गया है
कि डॉ. ज़िंसर प्रेस क्लब के…

878
01:02:07,728 --> 01:02:10,314
रास्ते में हैं।

879
01:02:13,108 --> 01:02:15,736
और जल्द ही पहुँचने वाली हैं,

880
01:02:15,819 --> 01:02:18,655
पर हम आपको
और इंतज़ार नहीं करवाना चाहते थे,

881
01:02:18,739 --> 01:02:22,993
और काम शुरू करने के लिए
मिसेज़ स्पिलमन मौजूद हैं।

882
01:02:26,371 --> 01:02:30,000
ज़िंसर सामने की सीट पर थीं,
मैं पिछली सीट पर था।

883
01:02:30,083 --> 01:02:35,130
मुझे उनके हाथ में फ़ोन दिखाई दे रहा था
और वह बात कर रही थीं।

884
01:02:38,550 --> 01:02:41,595
और मेरे पास अनुवादक नहीं था।

885
01:02:50,604 --> 01:02:52,648
नमस्ते, देवियो और सज्जनो।

886
01:02:54,399 --> 01:02:56,109
यह विवरण इस उद्देश्य से दिया जा रहा है

887
01:02:56,985 --> 01:03:01,698
ताकि गैल्यूडेट युनिवर्सिटी के
बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़

888
01:03:01,782 --> 01:03:03,367
अपना बयान दें।

889
01:03:04,910 --> 01:03:08,038
और मैंने कहा,
"आप मुझे गैल्यूडेट छोड़ दीजिए।"

890
01:03:09,498 --> 01:03:11,542
और उन्होंने कहा, "नहीं।

891
01:03:12,668 --> 01:03:15,462
हम नैश्नल प्रेस क्लब जा रहे हैं।"

892
01:03:16,964 --> 01:03:18,715
मैं गाड़ी में बंद था।

893
01:03:20,092 --> 01:03:21,718
हम एकजुट हैं।

894
01:03:25,931 --> 01:03:27,307
हैलो, डॉ. ज़िंसर।

895
01:03:27,933 --> 01:03:31,687
मैं हैरान रह गया,
मुझसे ऊपर जो निरीक्षक थे,

896
01:03:31,770 --> 01:03:35,315
उन्होंने मुझे बुलाया और कहा,
"अच्छा, तुम्हें ऊपर जाकर

897
01:03:35,399 --> 01:03:37,568
बोर्ड का समर्थन करना होगा।"

898
01:03:38,777 --> 01:03:41,446
और अब मैं आपके आगे पेश करती हूँ…

899
01:03:42,322 --> 01:03:44,241
डॉ. किंग जॉर्डन।

900
01:03:46,076 --> 01:03:49,288
और, किंग, शायद आप इन लोगों से

901
01:03:49,371 --> 01:03:51,415
कुछ बातें करना चाहेंगे।

902
01:03:54,960 --> 01:03:59,673
मैं आप लोगों को बताना चाहता हूँ
कि मुझे वही करना होगा

903
01:03:59,756 --> 01:04:01,675
जो गैल्यूडेट युनिवर्सिटी के हित में हो।

904
01:04:02,217 --> 01:04:04,928
इसलिए, डीन के नाते, यह मेरी ज़िम्मेदारी है

905
01:04:05,012 --> 01:04:08,182
कि इनकी इस कोशिश में,
मैं इनका पूरी तरह से समर्थन करूँ।

906
01:04:16,773 --> 01:04:20,027
क्या आप छात्रों से
यह कहना चाहते हैं कि वे विरोध छोड़ दें?

907
01:04:21,195 --> 01:04:23,947
यह… मैं बताना चाहूँगा कि मेरे लिए,

908
01:04:24,031 --> 01:04:26,241
यह बहुत ही मुश्किल स्थिति है।

909
01:04:26,325 --> 01:04:30,495
मुझे इस बात का बेहद अफ़सोस है
कि सभी का ध्यान मुझ पर है।

910
01:04:31,622 --> 01:04:33,665
मेरे लिए वह बहुत ही मुश्किल था।

911
01:04:34,291 --> 01:04:39,338
याद कीजिए, मैं डीन था,
इसलिए मुझे किसी भी पल निकाला जा सकता था।

912
01:04:39,421 --> 01:04:43,217
क्या आपको लगता है
कि विरोध रोकने का समय आ गया है?

913
01:04:46,345 --> 01:04:48,764
हाँ, मुझे लगता है।

914
01:04:58,232 --> 01:05:02,945
मुझे लगता है
कि गैल्यूडेट की नई सातवीं अध्यक्ष के साथ

915
01:05:03,028 --> 01:05:05,614
विचारपूर्ण तरीके से
बात करने का समय आ गया है।

916
01:05:07,115 --> 01:05:08,116
शुक्रिया।

917
01:05:11,537 --> 01:05:13,372
मुझे एक सदमा सा पहुँचा।

918
01:05:14,790 --> 01:05:17,292
हम उनके लिए
बहुत कुछ करने की कोशिश कर रहे थे,

919
01:05:17,793 --> 01:05:20,462
और फिर इस पल में
आप वह बेहूदा हरकत करते हैं

920
01:05:21,213 --> 01:05:22,548
और दल बदल लेते हैं?

921
01:05:24,216 --> 01:05:26,510
मैं बताना चाहूँगा कि मेरे लिए,

922
01:05:26,593 --> 01:05:28,220
यह बहुत ही मुश्किल स्थिति है।

923
01:05:29,972 --> 01:05:34,184
आप कमज़ोर हैं,
बहुत ही कमज़ोर हैं, इसे देखिए!

924
01:05:35,978 --> 01:05:37,688
हम यहाँ आपका समर्थन करने आए हैं।

925
01:05:38,021 --> 01:05:41,400
डीन के नाते, यह मेरी ज़िम्मेदारी है
कि इनकी इस कोशिश में, मैं इनका

926
01:05:41,483 --> 01:05:42,818
पूरी तरह से समर्थन करूँ।

927
01:05:42,901 --> 01:05:44,528
ऐसा लगा जैसे मेरे साथ धोखा हुआ।

928
01:05:46,405 --> 01:05:47,573
मुझे लगा,

929
01:05:48,532 --> 01:05:50,993
"वह सच में बधिर नहीं हैं।"

930
01:05:52,160 --> 01:05:55,622
उनकी परवरिश के दौरान,
उन्हें जो मान्यताएँ सिखाई गईं,

931
01:05:55,706 --> 01:05:59,459
वह श्रवण शक्ति वाली दुनिया के आधार पर थीं,
और वही उनसे जुड़ी रहीं।

932
01:05:59,543 --> 01:06:03,046
अगर वह जन्म से ही बधिर होते,
तो शायद वह गद्दारी न करते।

933
01:06:03,547 --> 01:06:06,508
मैं इस ओहदे के लिए, महज़ एक उम्मीदवार था,

934
01:06:06,592 --> 01:06:08,260
और मैं बधिर हूँ,

935
01:06:08,343 --> 01:06:13,015
इसलिए सभी का मुझ पर इतना ध्यान है
जो नहीं होना चाहिए था।

936
01:06:15,893 --> 01:06:17,853
न्यूज़ कॉनफ़रेंस में जो बातें हो रही थीं,

937
01:06:17,936 --> 01:06:19,855
कैंपस में छात्रों को सब बताया जा रहा था।

938
01:06:22,524 --> 01:06:25,027
हमारे लिए बहुत ही मायूसी वाला पल था।

939
01:06:25,569 --> 01:06:28,947
मैं उम्मीद करती हूँ
कि छात्र मुझे बधिरता के बारे में

940
01:06:29,031 --> 01:06:33,368
और इशारों के बारे में सिखाएँगे,
जो मैं अभी शुरू करने वाली हूँ।

941
01:06:35,954 --> 01:06:37,706
हमेशा उन्हीं की जीत होती है।

942
01:06:40,501 --> 01:06:46,006
इससे छात्रों का गुस्सा और बढ़ गया।

943
01:06:48,634 --> 01:06:50,802
जैसा कि आपको पता है, इस मोड़ पर,

944
01:06:50,886 --> 01:06:51,929
हालात नियंत्रण के बाहर हैं।

945
01:06:53,305 --> 01:06:56,433
कैंपस पर किसी तरह का अनुशासन नहीं है।

946
01:06:58,644 --> 01:06:59,728
डॉ. एलीसाबेथ ज़िंसर

947
01:06:59,811 --> 01:07:01,188
जेन बी.

948
01:07:02,856 --> 01:07:04,900
अगर हालात और नियंत्रण से बाहर गए,

949
01:07:04,983 --> 01:07:07,653
तो उन्हें नियंत्रण में लाने के लिए
मुझे कुछ करना पड़ेगा।

950
01:07:10,155 --> 01:07:13,033
आज शाम की बड़ी खबर,
बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ के

951
01:07:13,116 --> 01:07:14,910
सदस्य दिन भर इसी सोच में लगे रहे

952
01:07:14,993 --> 01:07:18,539
कि गैल्यूडेट कैंपस में चीज़ों को
नियंत्रण में लाने के लिए क्या किया जाए।

953
01:07:19,331 --> 01:07:23,627
हम कहते रहे,
"हिंसा नहीं होगी, नुकसान नहीं होगा।

954
01:07:23,710 --> 01:07:26,630
हिंसा नहीं होगी, नुकसान नहीं होगा।"

955
01:07:27,381 --> 01:07:30,133
लगता है कि हमें
कुछ लोगों को गिरफ़्तार करना पड़ेगा।

956
01:07:33,262 --> 01:07:34,263
हम हार नहीं मानेंगे!!!

957
01:07:37,099 --> 01:07:39,393
यह घिसी-पिटी बात तो पहले से ही थी,

958
01:07:39,476 --> 01:07:41,812
"अगर वे बोल न पाएँ, तो वे बेवकूफ़ हैं।"

959
01:07:42,604 --> 01:07:46,733
तो अब क्या हम हिंसा भड़काना चाहते हैं?

960
01:07:47,818 --> 01:07:49,653
बगल से हटिए, सर।

961
01:07:53,031 --> 01:07:55,742
मीडिया कैमरे लेकर वहाँ मौजूद थी।

962
01:07:56,410 --> 01:08:00,414
अगर हम दंगे करते,
तो कोई हमारा समर्थन नहीं करेगा।

963
01:08:01,290 --> 01:08:04,168
हमें बाहर से समर्थन चाहिए,
खासकर मीडिया से।

964
01:08:04,251 --> 01:08:06,461
बहुत से कैमरे हमारी तरफ़ हैं।

965
01:08:08,547 --> 01:08:12,342
धमकियाँ, डराना, जुलूस, हंगामा…

966
01:08:12,426 --> 01:08:15,012
इतना ही जानना है
कि इससे पहले कि आप कुछ करें,

967
01:08:15,095 --> 01:08:16,430
क्या होने वाला है।

968
01:08:16,513 --> 01:08:21,310
यह एक लेख है।
"छात्र इस बात को समझ नहीं रहे

969
01:08:21,393 --> 01:08:25,856
कि उनके द्वारा इस बहिष्कार की वजह से

970
01:08:25,939 --> 01:08:27,941
कॉलेज कितना बदनाम हो सकता है।"

971
01:08:29,276 --> 01:08:32,988
इसलिए पुलिस ने एक छात्र के चेहरे पर मारा।

972
01:08:33,488 --> 01:08:34,573
यह जिसने भी लिखा…

973
01:08:36,408 --> 01:08:37,783
भाड़ में जाओ।

974
01:08:40,245 --> 01:08:42,247
मैं समझता हूँ कि इस कॉलेज का

975
01:08:42,872 --> 01:08:45,584
पचहत्तर फ़ीसदी खर्चा
अमरीकी करदाता उठाते हैं।

976
01:08:46,126 --> 01:08:49,087
क्या होगा अगर कॉन्ग्रेस ऐसा कहे,
"जब तक तुम लोग क्लास में

977
01:08:49,171 --> 01:08:51,548
नहीं लौटोगे,
सरकार की तरफ़ से पैसा नहीं मिलेगा?"

978
01:08:53,634 --> 01:08:55,886
अगर सब कुछ इस हद तक पहुँच जाए…

979
01:09:00,474 --> 01:09:03,519
कि कॉन्ग्रेस पैसा देना बंद कर दे?

980
01:09:06,438 --> 01:09:08,232
गैल्यूडेट बंद हो जाएगी।

981
01:09:12,653 --> 01:09:16,323
बुधवार

982
01:09:21,828 --> 01:09:23,412
बुधवार तक,

983
01:09:23,497 --> 01:09:26,124
हम तीन रातें नहीं सोए थे।

984
01:09:28,126 --> 01:09:29,127
बधिर अध्यक्ष
अभी!

985
01:09:29,211 --> 01:09:31,129
हमने खास कुछ नहीं खाया था।

986
01:09:32,965 --> 01:09:36,510
इसलिए, लोग एकदम थक चुके थे।

987
01:09:38,595 --> 01:09:40,930
आप लोग ज़रूर एकदम थका हुआ महसूस कर रहे हैं

988
01:09:41,014 --> 01:09:43,015
इसलिए मैं इस बैठक को छोटा ही रखूँगा…

989
01:09:45,477 --> 01:09:49,106
किसी ने हमें बताया कि उस शाम,

990
01:09:49,189 --> 01:09:51,649
हमें नैश्नल टीवी पर
इंटरव्यू देने के लिए कहा गया।

991
01:09:53,193 --> 01:09:55,696
शायद एक मिलियन दर्शक होते।

992
01:09:56,864 --> 01:10:01,201
इसलिए उन्होंने मुझे टीवी पर
आने के लिए कहा, ज़िंसर के साथ

993
01:10:01,285 --> 01:10:02,828
सीधा प्रसारण करने के लिए।

994
01:10:05,747 --> 01:10:07,666
आपको लगा कि काश आप जाते?

995
01:10:23,724 --> 01:10:25,809
लिमो में, मैं बहुत घबराया हुआ था।

996
01:10:26,935 --> 01:10:29,521
मेरे लिए बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी थी।

997
01:10:30,063 --> 01:10:33,942
यह हमारे लिए कुछ कहने का आखिरी मौका था।

998
01:10:37,487 --> 01:10:39,531
तो मैंने अपना हियरिंग एड लगाया।

999
01:10:50,375 --> 01:10:55,005
मैं सुनना चाहता हूँ क्योंकि मुझे यह जानकर
अच्छा लगता है कि आसपास क्या हो रहा है।

1000
01:10:58,342 --> 01:11:00,552
अच्छा, हम एक मिनट में प्रसारण करेंगे।

1001
01:11:06,767 --> 01:11:09,311
- जब तैयार होगे तो बताओगे?
- तैयार हैं।

1002
01:11:29,206 --> 01:11:32,793
बधिरों के लिए गैल्यूडेट
युनिवर्सिटी के छात्रों का आरोप है

1003
01:11:32,876 --> 01:11:37,130
कि उनका कॉलेज प्रशासन
उनकी बातें नहीं सुनता,

1004
01:11:37,214 --> 01:11:40,008
इसलिए छात्रों ने कॉलेज बंद कर दिया है।

1005
01:11:40,425 --> 01:11:43,512
मैं अपने दोस्तों के साथ
छात्रावास में थी।

1006
01:11:43,595 --> 01:11:47,140
कई छात्र कई कमरों में एक साथ थे।

1007
01:11:47,558 --> 01:11:50,310
हमारे मेहमानों में,
वह शामिल होंगी, और साथ ही

1008
01:11:50,394 --> 01:11:54,147
गैल्यूडेट के छात्र संगठन के अध्यक्ष,
ग्रेग लाइबॉक।

1009
01:11:54,523 --> 01:11:57,818
नौ, आठ, सात, छह…

1010
01:11:57,901 --> 01:12:02,656
…पाँच, चार, तीन, दो, एक।

1011
01:12:04,533 --> 01:12:05,450
और शुरू।

1012
01:12:08,370 --> 01:12:11,331
यह "एबीसी न्यूज़ नाइटलाइन" है,

1013
01:12:11,415 --> 01:12:14,626
वॉशिंग्टन से, टेड कॉपल।

1014
01:12:16,003 --> 01:12:18,547
आपको यह ध्यान भंग करने वाला लगता होगा,

1015
01:12:18,630 --> 01:12:20,507
लेकिन अगर कभी भी कोई कार्यक्रम

1016
01:12:20,591 --> 01:12:23,760
देश के बधिरों तक पहुँचाया जाना चाहिए,

1017
01:12:23,844 --> 01:12:25,679
तो वह आज रात का यह कार्यक्रम है।

1018
01:12:25,762 --> 01:12:28,015
बहुत से बधिर लोग
या जिन्हें सुनाई नहीं देता,

1019
01:12:28,098 --> 01:12:33,103
उनके पास क्लोज़्ड कैप्शन सेट नहीं होगा,
इसलिए आज रात आप सब साथ में पढ़ सकते हैं।

1020
01:12:33,187 --> 01:12:35,564
जैसे-जैसे आप
उस कहानी को सुनेंगे और देखेंगे

1021
01:12:35,647 --> 01:12:38,525
जो उन लोगों के लिए बहुत मायने रखती है
जिन्हें सुनाई नहीं देता।

1022
01:12:39,067 --> 01:12:40,819
हम 90 सेकंड में सीधा प्रसारण करेंगे।

1023
01:12:41,570 --> 01:12:44,531
सोचने के लिए इतना कुछ था,

1024
01:12:44,615 --> 01:12:47,159
मेरे दिमाग में सब कुछ घूम रहा था।

1025
01:12:48,118 --> 01:12:51,079
और फिर मीडिया रिलेशन्ज़
मुझे फ़ीडबैक दे रहा था,

1026
01:12:51,413 --> 01:12:54,041
मेकअप था, सब मुझे थपथपा रहे थे।

1027
01:12:56,251 --> 01:12:59,838
और मैं कह रहा था,
"नहीं, यह बहुत ज़्यादा है।

1028
01:13:01,465 --> 01:13:02,799
मुझे बस ध्यान लगाना है।"

1029
01:13:06,845 --> 01:13:08,639
फिर मैंने खुद से कहा…

1030
01:13:11,391 --> 01:13:13,143
"मैं बधिर हूँ।

1031
01:13:14,645 --> 01:13:16,063
मैं वही हूँ।

1032
01:13:16,897 --> 01:13:18,524
मुझे बस…

1033
01:13:20,359 --> 01:13:21,527
…स्वाभाविक बनकर रहना है।"

1034
01:13:21,610 --> 01:13:25,447
चार, तीन, दो, एक।

1035
01:13:55,978 --> 01:13:57,271
डॉ. ज़िंसर…

1036
01:13:57,354 --> 01:13:59,606
क्या ऐसा मोड़ नहीं आएगा जहाँ आप कहेंगी

1037
01:13:59,690 --> 01:14:02,109
युनिवर्सिटी को अपना काम करना होगा,

1038
01:14:02,192 --> 01:14:05,529
और अगर वह मेरे साथ नहीं कर सकती,
तो किसी और के साथ करना होगा?

1039
01:14:05,612 --> 01:14:07,322
मेरा मानना है कि इस समय

1040
01:14:07,406 --> 01:14:10,450
मुझे बहुत ही ठोस तरीके से बताया जा रहा है

1041
01:14:10,534 --> 01:14:13,287
कि मैं अपने इस पद को छोड़ दूँ

1042
01:14:13,370 --> 01:14:17,332
पर इस समय मुझे नहीं लगता
कि सब यही चाहते हैं।

1043
01:14:17,416 --> 01:14:20,377
मैंने कई बार समर्थन महसूस किया…

1044
01:14:20,460 --> 01:14:22,129
ज़िंसर कैसी थीं?

1045
01:14:23,714 --> 01:14:25,424
वह बहुत ही पेशेवर थीं।

1046
01:14:25,507 --> 01:14:28,635
मैंने किंग जॉर्डन से समर्थन महसूस किया।

1047
01:14:28,719 --> 01:14:29,970
बहुत ही शांत थीं।

1048
01:14:30,053 --> 01:14:31,972
अब, ग्रेग, मैं आपसे यह पूछना चाहूँगा।

1049
01:14:32,055 --> 01:14:33,432
क्या आप ऐसा कोई उपाय

1050
01:14:33,515 --> 01:14:36,143
निकालने के लिए तैयार होंगे
जिससे सभी को फ़ायदा होगा?

1051
01:14:36,226 --> 01:14:37,686
इस समय किसी का फ़ायदा नहीं हो रहा।

1052
01:14:38,478 --> 01:14:39,938
अच्छा, टेड…

1053
01:14:41,815 --> 01:14:43,901
मैं जो कह रहा हूँ, वह डॉ. ज़िंसर के लिए है

1054
01:14:43,984 --> 01:14:47,321
क्योंकि मुझे वाकई में लगता है
कि उनकी बात का जवाब देना ज़रूरी है।

1055
01:14:47,404 --> 01:14:50,115
मैं कहना चाहूँगा
कि मैंने आपसे जो सवाल पूछा है,

1056
01:14:50,199 --> 01:14:52,117
आप उसी का सीधा-सीधा जवाब दें, और वह है,

1057
01:14:52,201 --> 01:14:54,286
जहाँ दोनों पक्षों की
बातचीत की बातें हो रही हैं,

1058
01:14:54,369 --> 01:14:57,539
क्या यह आपके लिए मुमकिन होगा कि कल…

1059
01:14:57,623 --> 01:14:59,124
ग्रेग कैसे थे?

1060
01:15:00,459 --> 01:15:01,543
ऐसा था,

1061
01:15:01,627 --> 01:15:05,297
"आप मेरे बारे में बात कर रहे हैं,
और मैं टीवी पर हूँ…"

1062
01:15:05,964 --> 01:15:07,341
वह घबराया हुआ था।

1063
01:15:08,300 --> 01:15:10,594
…कि बैठकर
कोई हल निकालने की कोशिश करें।

1064
01:15:10,677 --> 01:15:12,804
कॉलेज का साल पूरा होने को है,

1065
01:15:12,888 --> 01:15:15,516
ज़रूर बहुतों की ज़िंदगियों में
उथल-पुथल मच रही होगी।

1066
01:15:15,599 --> 01:15:18,644
इस मोड़ पर आकर भी,
बातचीत से कोई हल नहीं निकल सकता?

1067
01:15:19,895 --> 01:15:23,482
मैं वहाँ बैठा सोच रहा था,
"यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है।"

1068
01:15:24,525 --> 01:15:26,109
शायद मैं डरा हुआ था।

1069
01:15:26,193 --> 01:15:28,820
तो मैं वो ज़िम्मेदारियाँ
लेने के लिए समर्पित हूँ

1070
01:15:28,904 --> 01:15:31,573
जो पिछली रविवार रात को
लेने के लिए राज़ी हुई थी,

1071
01:15:31,657 --> 01:15:37,120
जब तक बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़
मुझे अपना पद छोड़ने के लिए नहीं कहते…

1072
01:15:38,080 --> 01:15:39,623
उसने बस मान लिया।

1073
01:15:40,040 --> 01:15:44,002
…मैंने यह ओहदा इसलिए लिया है
क्योंकि मुझे अध्यक्ष पद के लिए आमंत्रित…

1074
01:15:44,086 --> 01:15:48,257
उसकी वही सोच थी
जो अधिकांश बधिर लोगों की होती है।

1075
01:15:50,092 --> 01:15:51,468
ठीक मेरे पिता की तरह।

1076
01:15:53,345 --> 01:15:56,390
"आप मुझे बेसमेंट में भेजेंगे? ठीक है।"

1077
01:15:58,725 --> 01:16:00,352
उसने बस मान लिया।

1078
01:16:03,647 --> 01:16:05,148
आदत की बात है।

1079
01:16:06,233 --> 01:16:08,944
वे इसे इतनी देर तक मानते रहे हैं,

1080
01:16:09,027 --> 01:16:11,488
और उनका यह दृढ़ विश्वास है

1081
01:16:11,572 --> 01:16:14,741
कि बधिर लोग कुछ भी करने के लायक नहीं हैं।

1082
01:16:15,534 --> 01:16:17,494
वही करो जो कहा जाए।

1083
01:16:17,578 --> 01:16:18,912
जहाँ हो, वहीं रहो।

1084
01:16:18,996 --> 01:16:22,291
वे ज़िंदगी भर इस बात को अपने ज़हन में
बसा लेते हैं कि उनसे नहीं होगा।

1085
01:16:22,374 --> 01:16:24,793
और तभी वह शब्द "नहीं होगा"…

1086
01:16:26,420 --> 01:16:28,839
वह उनके दिमाग में बैठ जाता है।

1087
01:16:32,259 --> 01:16:34,970
मैं एक और सवाल पूछना चाहूँगा,
फिर यह बातचीत खत्म करेंगे।

1088
01:16:35,053 --> 01:16:35,971
डॉ. ज़िंसर,

1089
01:16:36,054 --> 01:16:39,183
मुझे पता है कि आप समझ सकती हैं
क्योंकि आप समानुभूति रखती हैं।

1090
01:16:39,266 --> 01:16:41,059
क्या आप इस हद तक समझती हैं

1091
01:16:41,143 --> 01:16:42,519
कि आप ऐसा कहेंगी,

1092
01:16:42,603 --> 01:16:44,021
"अगर इन सब लोगों के लिए यह इतना

1093
01:16:44,104 --> 01:16:45,689
ज़रूरी है, तो मैं यह पद छोड़ दूँगी"?

1094
01:16:45,772 --> 01:16:48,901
बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ को
यह तय करने का अधिकार है

1095
01:16:48,984 --> 01:16:52,279
कि अगला अध्यक्ष कौन होना चाहिए।
मैं वह नहीं कर सकती।

1096
01:16:52,362 --> 01:16:53,864
अब 30 सेकंड बचे हैं।

1097
01:16:53,947 --> 01:16:55,616
शुक्रिया, टेड। मैं यह मानती हूँ

1098
01:16:55,699 --> 01:16:57,701
कि बधिर लोगों में कमाल की क्षमता है…

1099
01:16:57,784 --> 01:16:58,994
तो साबित कीजिए!

1100
01:17:01,997 --> 01:17:04,208
मैं अपनी बात…
मैं अपनी बात खत्म कर सकती हूँ?

1101
01:17:07,878 --> 01:17:11,673
मैं वाकई में मानती हूँ…
मेरा यह दृढ़ विश्वास है

1102
01:17:11,757 --> 01:17:13,300
कि एक बधिर व्यक्ति किसी दिन…

1103
01:17:13,383 --> 01:17:16,136
नहीं, यह पुरानी बातें हैं।
मैं यह सुन-सुनकर तंग आ चुका हूँ।

1104
01:17:16,220 --> 01:17:18,597
हर बार "किसी दिन।"
"किसी दिन, एक बधिर व्यक्ति…"

1105
01:17:18,680 --> 01:17:20,015
यह सिलसिला खत्म करना होगा।

1106
01:17:21,266 --> 01:17:23,685
हम 124 सालों से यही सुनते आए हैं।

1107
01:17:23,769 --> 01:17:25,562
बार-बार इसी बात को सुनकर
तंग आ रहे हैं।

1108
01:17:26,188 --> 01:17:28,023
और फिर आखिरकार उसने बोलना शुरू किया।

1109
01:17:28,106 --> 01:17:29,233
हर बार यही होता है।

1110
01:17:29,316 --> 01:17:32,152
जब भी कोई नया अध्यक्ष आता है,
वे कहते हैं, "खैर, किसी दिन।"

1111
01:17:32,236 --> 01:17:34,404
पिछले अध्यक्षों ने हमेशा यही कहा।
"किसी दिन…"

1112
01:17:34,488 --> 01:17:36,823
मैं बताता हूँ, हाँ, हम बात करेंगे।

1113
01:17:36,907 --> 01:17:39,368
डॉ. ज़िंसर को
जवाब देने का मौका मिलना चाहिए।

1114
01:17:39,451 --> 01:17:42,996
शुक्रिया, टेड।
मैं यह बताना चाहती हूँ कि युनिवर्सिटी को

1115
01:17:43,080 --> 01:17:46,208
आगे भी मज़बूती से चलते जाना होगा,

1116
01:17:46,291 --> 01:17:48,085
- चाहे…
- माफ़ कीजिए।

1117
01:17:49,086 --> 01:17:53,173
क्या आप यह कह रही हैं
कि एक बधिर व्यक्ति आगे वह नहीं कर सकता?

1118
01:17:53,257 --> 01:17:55,008
बिल्कुल नहीं।

1119
01:17:55,968 --> 01:17:59,763
ग्रेग, मैं माफ़ी चाहती हूँ कि मैंने ऐसी
बात कही जिससे तुम्हें नाराज़गी हुई।

1120
01:18:00,430 --> 01:18:03,350
वह काफ़ी भावुक होकर इशारे देने लगा।

1121
01:18:04,726 --> 01:18:06,979
तो इससे पता चलता है कि अगर अभी तक

1122
01:18:07,062 --> 01:18:10,232
बधिर नेता नहीं आए,
तो पिछले अध्यक्ष नाकाम रहे।

1123
01:18:10,315 --> 01:18:11,775
उसने खुद को ज़ाहिर किया।

1124
01:18:11,859 --> 01:18:14,111
याद रखिए,
बोर्ड में 17 श्रवण शक्ति वाले लोग हैं।

1125
01:18:14,528 --> 01:18:16,655
लगभग सभी बिल्कुल भी इशारे नहीं दे पाते।

1126
01:18:16,738 --> 01:18:18,782
सभी को बधिर लोगों की कोई समझ नहीं है।

1127
01:18:18,866 --> 01:18:22,703
साल में तीन बार, वे आते हैं और मिलते हैं,
अपने वोट देते हैं और चले जाते हैं।

1128
01:18:22,786 --> 01:18:25,122
मैं पूरी तरह से बधिर होना चाहता हूँ।

1129
01:18:25,205 --> 01:18:27,040
उन्हें बधिरता की कोई समझ नहीं है, इसलिए

1130
01:18:27,124 --> 01:18:29,543
डॉ. ज़िंसर को बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ के
मुताबिक नहीं चलना चाहिए।

1131
01:18:29,626 --> 01:18:33,463
उन्हें हमारी माँगें और हमारी इच्छाएँ
समझनी चाहिए क्योंकि हमें पता है।

1132
01:18:33,547 --> 01:18:35,424
अच्छा, दोस्तो, अफ़सोस,

1133
01:18:35,507 --> 01:18:37,467
हमें इस बातचीत को अभी खत्म करना होगा।

1134
01:18:37,551 --> 01:18:39,469
आज रात की यही रिपोर्ट है, मैं टेड कॉप…

1135
01:18:56,361 --> 01:19:00,407
गुरुवार

1136
01:19:21,386 --> 01:19:23,388
बधिर अध्यक्ष अभी के लिए हॉर्न बजाएँ

1137
01:19:40,864 --> 01:19:44,159
छात्रों के आंदोलन के
समर्थन में गाड़ियों के हॉर्न बजते हैं

1138
01:19:44,243 --> 01:19:45,911
और छात्र सशक्त होते हैं।

1139
01:19:45,994 --> 01:19:48,247
बधिर ताकत
अमेरिका हमें देखे/सुने!

1140
01:19:48,330 --> 01:19:51,083
लोग खिड़कियों में से हाथ हिला रहे थे।

1141
01:19:52,042 --> 01:19:52,918
हॉर्न बजाएँ

1142
01:19:56,713 --> 01:19:59,800
ऐसा था… माफ़ कीजिए।

1143
01:19:59,883 --> 01:20:00,717
माफ़ कीजिए।

1144
01:20:03,178 --> 01:20:05,430
पता है, श्रवण शक्ति वालों के लिए है।

1145
01:20:07,516 --> 01:20:09,935
मैंने अखबार खोला, सामने का पन्ना।

1146
01:20:10,811 --> 01:20:12,729
राष्ट्रीय दल
गैल्यूडेट विरोध से जुड़े

1147
01:20:14,731 --> 01:20:16,316
मेरे रोंगटे खड़े हो गए।

1148
01:20:16,400 --> 01:20:17,776
बधिरों के लिए देश के इकलौते

1149
01:20:17,860 --> 01:20:20,904
लिबरल आर्ट्स कॉलेज में
जो चीज़ बतौर विरोध शुरू हुई थी,

1150
01:20:20,988 --> 01:20:22,823
आज रात पूरे देश का उसी पर ध्यान है।

1151
01:20:22,906 --> 01:20:24,616
मुझे छात्रों से सहानुभूति है।

1152
01:20:24,700 --> 01:20:25,659
यह लाज़मी है।

1153
01:20:25,742 --> 01:20:27,369
मुझे लगता है कि यह अच्छी बात है।

1154
01:20:28,078 --> 01:20:30,539
वह हर तरफ़ फैल गया और उसने तेज़ी पकड़ ली।

1155
01:20:32,666 --> 01:20:34,877
और देश भर से समर्थन के

1156
01:20:34,960 --> 01:20:36,920
और आर्थिक योगदान के और फ़ोन आए।

1157
01:20:37,588 --> 01:20:39,339
बधिर अध्यक्ष अभी अभियान के

1158
01:20:39,423 --> 01:20:43,719
नैश्नल असोसिएशन ऑफ़ द डेफ़ में
आर्थिक योगदान भेजा जा सकता है।

1159
01:20:44,970 --> 01:20:47,055
दरअसल, छात्रों का दावा है

1160
01:20:47,139 --> 01:20:50,267
कि उन्होंने आंदोलन के लिए
27,000 डॉलर से अधिक इकट्ठा कर लिए हैं।

1161
01:20:50,350 --> 01:20:52,644
हम और सशक्त हो रहे हैं

1162
01:20:52,728 --> 01:20:54,980
और हमारा दल और बड़ा होता जा रहा है।

1163
01:20:56,148 --> 01:20:59,276
लोग लगातार
मुझसे इंटरव्यू देने को कह रहे थे।

1164
01:20:59,359 --> 01:21:00,360
ग्रेग "ले-बॉक।"

1165
01:21:00,444 --> 01:21:01,695
ग्रेग लाइबॉक।

1166
01:21:01,778 --> 01:21:03,322
यह ग्रेग "हिल-बॉक" है।

1167
01:21:03,822 --> 01:21:05,824
किसी ने आकर मुझे माइक पकड़ाया

1168
01:21:05,908 --> 01:21:09,077
और मैंने कहा, "नहीं, मुझे यह नहीं चाहिए।
नहीं चाहिए। शुक्रिया।"

1169
01:21:09,703 --> 01:21:11,747
आपको नहीं लगता कि वे

1170
01:21:11,830 --> 01:21:13,081
युनिवर्सिटी का भला चाहते हैं?

1171
01:21:13,582 --> 01:21:14,458
नहीं।

1172
01:21:16,668 --> 01:21:17,669
हम समझते हैं

1173
01:21:17,753 --> 01:21:21,089
कि देश भर से, बसों में भर-भरकर लोग

1174
01:21:21,173 --> 01:21:23,550
यहाँ हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं।

1175
01:21:24,927 --> 01:21:27,137
हमें सिर्फ़ देश भर से नहीं,

1176
01:21:27,221 --> 01:21:29,014
बल्कि दुनिया भर से रिपोर्टें आ रही हैं।

1177
01:21:29,097 --> 01:21:30,682
स्वीडन, जर्मनी, अफ़्रीका।

1178
01:21:31,683 --> 01:21:33,477
हमें चीन से एक फ़ैक्स आया।

1179
01:21:33,936 --> 01:21:36,605
मुझे चीनी भाषा नहीं आती थी,

1180
01:21:36,688 --> 01:21:39,399
पर उसमें उत्साह दिखाते
एक आदमी की तस्वीर थी।

1181
01:21:44,571 --> 01:21:46,865
यह हमारे
नागरिक आधिकार आंदोलन की शुरुआत है।

1182
01:21:48,659 --> 01:21:50,285
आपका यह कहना

1183
01:21:50,369 --> 01:21:52,538
कि गैल्यूडेट के छात्रों का दमन हुआ,
इसका क्या मतलब है?

1184
01:21:52,621 --> 01:21:55,916
युनिवर्सिटी में क्या गोरे लोग
अश्वेत लोगों के हक में बोलते हैं?

1185
01:21:57,125 --> 01:21:59,086
सड़कों पर बहुत से अफ़्रीकी अमरीकी लोग

1186
01:21:59,169 --> 01:22:00,587
हमारा उत्साह बढ़ा रहे थे।

1187
01:22:01,797 --> 01:22:02,881
वे समझते थे।

1188
01:22:02,965 --> 01:22:04,550
…तैयार नहीं
जिसमें श्रवण शक्ति वाले लोग हों!

1189
01:22:04,633 --> 01:22:08,428
कई सालों तक,
बधिर दबे हुए अल्पसंख्यक थे।

1190
01:22:10,722 --> 01:22:12,683
इस सप्ताह, वे उभरकर माँगें कर रहे हैं।

1191
01:22:16,436 --> 01:22:20,274
श्रवण शक्ति वाले लोग हमसे
कहते हैं कि वे हमारे लिए क्या कर सकते हैं।

1192
01:22:20,357 --> 01:22:22,568
वे अकसर कहते हैं,
"हम तुम्हारी मदद करेंगे,"

1193
01:22:22,651 --> 01:22:25,404
पर हम यह कह रहे हैं…

1194
01:22:25,487 --> 01:22:27,489
- कि खुद से करना चाहते हैं?
- हाँ।

1195
01:22:29,783 --> 01:22:31,702
हम ट्रस्टीज़ के काम से

1196
01:22:31,785 --> 01:22:34,830
निराश हैं। गैल्यूडेट के छात्र सही हैं।

1197
01:22:34,913 --> 01:22:38,458
वक्त आ गया है कि ट्रस्टीज़
इस बात को मानें कि उन्होंने गलती की।

1198
01:22:39,042 --> 01:22:40,169
हम नहीं रुकेंगे।

1199
01:22:40,252 --> 01:22:41,628
हम लड़ाई जारी रखेंगे।

1200
01:22:41,712 --> 01:22:43,630
पहले, हम अंधेरे में थे…

1201
01:22:45,424 --> 01:22:47,759
तो अब दुनिया हमें देख सकती थी।

1202
01:22:47,843 --> 01:22:49,887
हम और ताकतवर हो रहे हैं

1203
01:22:49,970 --> 01:22:52,014
और अब हम काफ़ी ताकतवर हैं।

1204
01:22:56,185 --> 01:23:00,522
उस मोड़ तक, मुझे लगा
कि यह छात्रों का एक मामूली विरोध है।

1205
01:23:01,148 --> 01:23:03,066
और मुझे यह समझने में

1206
01:23:03,150 --> 01:23:07,196
थोड़ा समय लगा
कि यह सिर्फ़ एक विरोध नहीं है।

1207
01:23:07,279 --> 01:23:09,239
यह एक क्रांति है।

1208
01:23:15,120 --> 01:23:17,122
और मैं सोचने लगा।

1209
01:23:17,623 --> 01:23:19,583
"मैंने यह क्या कर दिया?

1210
01:23:19,666 --> 01:23:21,543
मैं अब डीन हूँ…

1211
01:23:22,544 --> 01:23:25,339
लेकिन मैं हमेशा बधिर रहूँगा।"

1212
01:23:26,715 --> 01:23:28,133
कल,

1213
01:23:28,217 --> 01:23:33,805
मैंने गैल्यूडेट युनिवर्सिटी के अध्यक्ष का
नाम घोषित करने के लिए

1214
01:23:33,889 --> 01:23:36,725
बोर्ड के कानूनी अधिकार को मान्यता देते हुए
एक बयान दिया।

1215
01:23:37,643 --> 01:23:42,356
दरअसल, बोर्ड के इस फ़ैसले के प्रति
मेरी जो प्रतिक्रिया है,

1216
01:23:42,439 --> 01:23:44,900
वह पहले भी और अभी भी मेरी नाराज़गी है।

1217
01:23:45,651 --> 01:23:50,155
गैल्यूडेट समुदाय ने
जो विचार व्यक्त किए हैं,

1218
01:23:50,239 --> 01:23:54,368
मुझे अभी सरेआम उनका समर्थन करना होगा।

1219
01:23:55,202 --> 01:23:59,331
फिर किंग ने कहा, "मैंने गलती की,"

1220
01:23:59,831 --> 01:24:02,417
और हमने कहा, "अरे।"

1221
01:24:02,835 --> 01:24:05,712
हम अकसर कहते हैं कि सबसे अच्छा गुरु

1222
01:24:05,796 --> 01:24:07,589
वही होता है जो एक अच्छा शिष्य हो।

1223
01:24:07,673 --> 01:24:11,635
गैल्यूडेट युनिवर्सिटी ने
अपने छात्रों से बहुत कुछ सीखा है।

1224
01:24:12,261 --> 01:24:15,931
वे हमारे गुरु बन गए हैं।

1225
01:24:16,014 --> 01:24:21,019
सभी बधिरों को
गैल्यूडेट के छात्रों का आभार मानना चाहिए

1226
01:24:21,103 --> 01:24:25,065
कि उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया
कि यही हमारा वक्त है।

1227
01:24:28,151 --> 01:24:30,362
यहाँ गैल्यूडेट में, मेरे साथ जुड़ेंगी

1228
01:24:30,445 --> 01:24:32,406
यहाँ की एक छात्र नेता, ब्रिजेट बोर्न।

1229
01:24:32,489 --> 01:24:34,783
डॉ. जॉर्डन ने जो अपना मन बदला,
उस पर छात्रों की

1230
01:24:34,867 --> 01:24:37,286
प्रतिक्रिया के बारे में कुछ बता सकती हैं?

1231
01:24:38,328 --> 01:24:40,372
वह जाग उठे।

1232
01:24:41,081 --> 01:24:43,083
ऐसा था, "मैं समझता हूँ।"

1233
01:24:45,127 --> 01:24:48,589
वह एक बेहतर, नए बधिर इंसान बन गए हैं।

1234
01:24:49,381 --> 01:24:52,426
उन्हें अहसास हुआ कि बजाय इसके कि,
"ओह, मैं हार गया…"

1235
01:24:53,260 --> 01:24:54,303
नहीं।

1236
01:24:56,221 --> 01:24:58,015
बधिर होने में कोई हर्ज़ नहीं है।

1237
01:25:01,894 --> 01:25:04,605
कल आपने अध्यक्ष ज़िंसर का समर्थन किया था।

1238
01:25:04,688 --> 01:25:06,356
आज रात, अगर वे देख रही होंगी

1239
01:25:06,440 --> 01:25:08,984
या अगर आप उन्हें कोई संदेश देना चाहेंगे,
तो क्या कहेंगे?

1240
01:25:11,820 --> 01:25:14,239
डॉ. ज़िंसर से कहूँगा
कि हमारे दिल में झाँककर देखें…

1241
01:25:16,700 --> 01:25:19,453
देखें कि देश भर में क्या हो रहा है,

1242
01:25:19,536 --> 01:25:21,747
और गंभीरता से सोचें

1243
01:25:21,830 --> 01:25:24,041
कि बधिर जगत के लिए इसका क्या मतलब है।

1244
01:25:36,803 --> 01:25:39,515
ग्रेग वहाँ है चलिए

1245
01:25:45,521 --> 01:25:48,023
मैं गैल्यूडेट युनिवर्सिटी में आई

1246
01:25:49,274 --> 01:25:51,527
तो मैंने वहाँ एक बढ़ता हुआ संकट देखा।

1247
01:25:58,742 --> 01:25:59,952
मैं उठा…

1248
01:26:01,745 --> 01:26:05,123
पता चला कि पिछली रात, जब सब सो रहे थे,

1249
01:26:06,416 --> 01:26:08,669
एक प्रेस कॉनफ़रेंस हुई थी।

1250
01:26:10,629 --> 01:26:14,383
इस पद का प्रतीक इतना महत्वपूर्ण है

1251
01:26:14,466 --> 01:26:17,928
कि हमें
उस बड़े मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए।

1252
01:26:18,929 --> 01:26:20,764
इसलिए मैंने निर्णय किया है

1253
01:26:20,848 --> 01:26:23,350
कि शांति कायम करने का सबसे सही उपाय यही है

1254
01:26:23,433 --> 01:26:24,852
कि मैं अपना इस्तीफ़ा दे दूँ।

1255
01:26:27,354 --> 01:26:29,857
बाप रे,
उन्होंने वाकई में इस्तीफ़ा दे दिया!

1256
01:26:38,532 --> 01:26:41,326
और सब ने कहा,
"टीटीवाई, तुम्हारे लिए है।"

1257
01:26:45,706 --> 01:26:48,166
इसलिए मुझे कैंपस के दूसरी तरफ़ जाना पड़ा।

1258
01:26:53,463 --> 01:26:57,718
रविवार

1259
01:27:03,473 --> 01:27:07,060
और जैसे ही मैं गाड़ी में बैठा,
उन्होंने रफ़्तार बढ़ाई।

1260
01:27:07,644 --> 01:27:10,439
मुझे दरवाज़ा बंद करने का
मौका तक नहीं मिला।

1261
01:27:17,654 --> 01:27:21,283
टीटीवाई काँच के कमरे में था।

1262
01:27:22,743 --> 01:27:26,705
छोटे से अक्वेरियम की तरह,
और सब मेरी तरफ़ देख रहे थे।

1263
01:27:28,874 --> 01:27:30,959
मैं ग्रेग हूँ चलिए

1264
01:27:33,670 --> 01:27:35,589
मैं ग्रेग के ठीक बगल में था।

1265
01:27:36,173 --> 01:27:40,677
मैं, टिम, ब्रिजेटा, हम चारों।

1266
01:27:42,304 --> 01:27:43,931
हम एकदम पास-पास थे।

1267
01:27:50,354 --> 01:27:52,731
और लिखा था,
"तुम्हारे भाई-बहन कौन हैं?"

1268
01:27:53,649 --> 01:27:56,693
यह पक्का करने के लिए
कि कीबोर्ड पर बैठा कोई बहुरूपिया नहीं हूँ।

1269
01:27:59,112 --> 01:28:00,489
ब्रूस स्टीवन नैंसी

1270
01:28:02,574 --> 01:28:04,618
…जेन बैसेट स्पिलमन।

1271
01:28:05,285 --> 01:28:08,247
वह आपको एक बयान देना चाहती है।

1272
01:28:08,330 --> 01:28:09,581
मिसेज़ स्पिलमन?

1273
01:28:11,500 --> 01:28:12,876
नमस्ते।

1274
01:28:14,628 --> 01:28:17,881
जैसा कि हमें इस सप्ताह मालूम हुआ,

1275
01:28:17,965 --> 01:28:20,801
हमारे सामने जो समस्याएँ थीं,

1276
01:28:20,884 --> 01:28:24,346
हमने उनकी जटिलता को ठीक से नहीं समझा।

1277
01:28:24,429 --> 01:28:28,058
कुछ लोगों की नज़रों में,
मैं युनिवर्सिटी के भविष्य में

1278
01:28:28,141 --> 01:28:30,310
एक बाधा बनकर रह गई हूँ।

1279
01:28:33,230 --> 01:28:35,858
मैं आपको बताना चाहूँगी…

1280
01:28:36,859 --> 01:28:40,612
और मैं वाकई में
गैल्यूडेट के भविष्य की परवाह करती हूँ,

1281
01:28:41,113 --> 01:28:43,323
इसलिए मैं उस बाधा को हटा रही हूँ।

1282
01:28:44,449 --> 01:28:46,410
आज, मैं अपना इस्तीफ़ा देती हूँ।

1283
01:28:49,454 --> 01:28:52,457
स्पिलमन ने इस्तीफ़ा दे दिया है

1284
01:28:53,584 --> 01:28:56,170
वह कमरा काँप रहा था।

1285
01:28:56,253 --> 01:29:00,549
टीटीवाई पर ऊटपटाँग अक्षर नज़र आने लगे।

1286
01:29:07,347 --> 01:29:09,057
बोर्ड को सिर्फ़

1287
01:29:09,141 --> 01:29:12,144
अध्यक्ष चुनने के लिए नहीं बुलाया गया था,

1288
01:29:12,227 --> 01:29:15,272
बल्कि एक सपना पूरा करने के लिए
बुलाया गया था।

1289
01:29:16,190 --> 01:29:18,442
बधिरों और सुनाई न देने वालों के लिए,

1290
01:29:18,525 --> 01:29:20,068
दुनिया के सबसे बड़े

1291
01:29:20,152 --> 01:29:22,946
शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष पद पर

1292
01:29:23,030 --> 01:29:25,407
एक बधिर व्यक्ति की

1293
01:29:25,490 --> 01:29:26,491
पदोन्नति।

1294
01:29:28,452 --> 01:29:30,329
आई किंग अध्यक्ष हैं

1295
01:29:34,875 --> 01:29:36,793
छात्र और उनके नेता:

1296
01:29:37,377 --> 01:29:38,504
टिम,

1297
01:29:39,296 --> 01:29:40,422
ब्रिजेटा,

1298
01:29:40,506 --> 01:29:41,632
ग्रेग,

1299
01:29:41,715 --> 01:29:43,091
जेरी।

1300
01:29:43,175 --> 01:29:45,093
आप लोग एक हुए,

1301
01:29:45,177 --> 01:29:47,763
मज़बूती जुटाई और संकल्प किया,

1302
01:29:47,846 --> 01:29:49,389
हिम्मत दिखाई,

1303
01:29:49,473 --> 01:29:51,099
और ताकत हासिल की

1304
01:29:51,183 --> 01:29:53,602
ताकि अपना भविष्य बदल पाएँ।

1305
01:30:00,359 --> 01:30:02,361
आज रात गैल्यूडेट युनिवर्सिटी के छात्र

1306
01:30:02,444 --> 01:30:05,697
आज एक हिम्मत भरे युग की
शुरुआत को सलाम करते हैं।

1307
01:30:09,076 --> 01:30:11,495
विरोध करने के लिए, छात्रों के खिलाफ़

1308
01:30:11,578 --> 01:30:12,955
कोई प्रतिशोध नहीं होगा,

1309
01:30:13,038 --> 01:30:16,291
और बोर्ड में बधिरों का बहुमत होगा।

1310
01:30:17,417 --> 01:30:20,587
किंग! किंग!

1311
01:30:22,840 --> 01:30:25,384
हम यह वाकई में कह सकते हैं,

1312
01:30:25,467 --> 01:30:28,679
कि एक साथ और एकजुट होकर, इस सप्ताह

1313
01:30:28,762 --> 01:30:32,683
हम अपने खुद के अधिकारों के लिए
खड़े होने के असमंजस से उभरकर आए।

1314
01:30:48,991 --> 01:30:49,908
बधिर ताकत!

1315
01:30:49,992 --> 01:30:51,785
बधिर ताकत!

1316
01:30:51,869 --> 01:30:55,163
बधिर ताकत!

1317
01:31:06,925 --> 01:31:09,219
मुझे कैसा लग रहा है?

1318
01:31:11,805 --> 01:31:14,766
मेरे पैर ज़मीन पर नहीं हैं।

1319
01:31:14,850 --> 01:31:17,477
मैं समझा नहीं सकता।

1320
01:31:18,020 --> 01:31:20,022
मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ।

1321
01:31:21,023 --> 01:31:22,774
मुझे बधिर होने का कभी उतना गर्व

1322
01:31:23,400 --> 01:31:24,651
महसूस नहीं हुआ था।

1323
01:31:29,489 --> 01:31:31,617
हम एक हैं!

1324
01:31:33,327 --> 01:31:34,328
उस सप्ताह

1325
01:31:34,411 --> 01:31:37,039
हमारे बीच जो कुछ हुआ, हम वह सब भूल गए।

1326
01:31:39,833 --> 01:31:42,920
हम हमेशा यही सुनते हैं, "तुमसे नहीं होगा।"

1327
01:31:43,003 --> 01:31:45,464
हमने कहा, "नहीं, इस बार नहीं।

1328
01:31:45,547 --> 01:31:46,840
बधिर कर सकते हैं।"

1329
01:31:48,008 --> 01:31:50,093
मैं चारों देख रही थी और सोच रही थी,

1330
01:31:50,677 --> 01:31:55,641
श्रवण शक्ति वाली दुनिया में अगर आप
बधिर हों, तो आपको रुकना नहीं चाहिए।

1331
01:31:59,770 --> 01:32:03,398
तुम इसे हमेशा याद रखोगे!

1332
01:32:03,982 --> 01:32:05,984
मैंने अपने नानाजी से बात की।

1333
01:32:06,735 --> 01:32:09,571
उन्होंने कहा, "तुमने ठीक कहा था।"

1334
01:32:13,534 --> 01:32:16,370
मेरा दिल भर आया।

1335
01:32:18,747 --> 01:32:21,834
अपने नानाजी से वह बात सुनकर।

1336
01:32:22,709 --> 01:32:24,753
मैंने कुछ तो ठीक किया होगा।

1337
01:32:39,643 --> 01:32:41,937
दुनिया सोचती है कि हम कुछ नहीं हैं!

1338
01:32:42,312 --> 01:32:43,814
क्या हम कुछ नहीं हैं?

1339
01:32:43,897 --> 01:32:45,899
नहीं!

1340
01:32:46,525 --> 01:32:49,403
- क्या हम कुछ नहीं हैं?
- नहीं!

1341
01:32:51,071 --> 01:32:54,950
हमारी बात सुननी होगी!

1342
01:33:20,475 --> 01:33:24,229
गैल्यूडेट की जीत
विकलांग लोगों के अधिकारों के

1343
01:33:24,313 --> 01:33:27,983
एक बड़े आंदोलन का हिस्सा बनी

1344
01:33:30,736 --> 01:33:34,198
दो साल बाद कॉन्ग्रेस ने

1345
01:33:34,281 --> 01:33:37,951
एमेरिकन्स विथ डिसएबिलिटीज़ ऐक्ट पास किया

1346
01:33:40,370 --> 01:33:45,876
आई. किंग जॉर्डन 18 सालों तक
गैल्यूडेट युनिवर्सिटी के अध्यक्ष रहे

1347
01:33:45,959 --> 01:33:51,298
और उसके बाद से
हमेशा एक बधिर ही अध्यक्ष बनता आया है

1348
01:33:54,301 --> 01:34:01,266
डेफ़ प्रेज़िडेंट नाउ!

1349
01:39:22,546 --> 01:39:24,548
संवाद अनुवादक : परवीन कौर शोम



