1
00:00:02,000 --> 00:00:07,000
Downloaded from
YTS.BZ

2
00:00:08,000 --> 00:00:13,000
Official YIFY movies site:
YTS.BZ

3
00:00:29,196 --> 00:00:31,573
जॉन ट्रवोल्टा द्वारा निर्मित फ़िल्म

4
00:01:39,057 --> 00:01:43,312
प्रोपेलर वन-वे नाइट कोच

5
00:01:53,030 --> 00:01:55,991
जॉन ट्रवोल्टा की किताब पर आधारित

6
00:02:00,245 --> 00:02:03,081
जॉन ट्रवोल्टा द्वारा निर्देशित

7
00:02:06,001 --> 00:02:07,628
28 दिसम्बर, 1962

8
00:02:07,711 --> 00:02:09,463
आइडलवाइल्ड हवाई अड्डा, न्यूयॉर्क

9
00:02:16,094 --> 00:02:17,513
देर रात का समय था,

10
00:02:17,596 --> 00:02:19,181
और टर्मिनल लगभग ख़ाली था।

11
00:02:24,561 --> 00:02:27,898
मेरी माँ ने लिज़ टेलर की एक तस्वीर देखी,
जो उनकी आने वाली फ़िल्म,

12
00:02:27,981 --> 00:02:29,399
"द वी.आई.पीज़" से थी।

13
00:02:29,483 --> 00:02:31,360
उन्हें भी बिल्कुल वैसा ही कोट चाहिए था,

14
00:02:31,443 --> 00:02:33,862
लेकिन उन्होंने अपना कोट
एक चर्च के बेसमेंट में लगी सेल से ख़रीदा था,

15
00:02:33,946 --> 00:02:36,740
जहाँ सारे अमीर लोग अपने इस्तेमाल किए हुए कपड़े बेचते थे।

16
00:02:37,449 --> 00:02:39,451
- बाय, नानी माँ।
- बाय, जान।

17
00:02:39,535 --> 00:02:41,161
- मुआह।
- मुझे आपकी याद आएगी।

18
00:02:41,787 --> 00:02:42,788
बाय, मॉम।

19
00:02:42,871 --> 00:02:43,872
बाय, जान।

20
00:02:44,540 --> 00:02:46,458
ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस की

21
00:02:46,542 --> 00:02:50,963
फ़्लाइट 700 रॉयल एम्बेसडर सुपर जेट सेवा से
लंदन जाने वाले यात्रियों के लिए आख़िरी घोषणा।

22
00:02:51,046 --> 00:02:52,965
अब गेट नम्बर तीन पर बोर्डिंग की जा रही है।

23
00:02:53,048 --> 00:02:54,049
कृपया सभी यात्री सवार हो जाएँ।

24
00:02:54,132 --> 00:02:57,594
पीए सिस्टम से आने वाली आवाज़
बहुत परिष्कृत लग रही थी।

25
00:02:57,678 --> 00:03:00,055
मुझे लगा कि वह किसी बहुत ख़ूबसूरत महिला की होगी,

26
00:03:00,138 --> 00:03:01,932
जो शायद किसी अभिनेत्री जैसी हो।

27
00:03:02,516 --> 00:03:05,269
अगर मैं मैरिलिन मनरो की तरह व्यवहार करूँ,

28
00:03:05,352 --> 00:03:07,688
तो शायद टिकट एजेंट हमें फ़र्स्ट क्लास में भेज दे।

29
00:03:08,397 --> 00:03:10,858
उन्होंने यह भी कहा कि फ़र्स्ट क्लास में यात्रा करो

30
00:03:10,941 --> 00:03:12,526
तो सभी पेय मुफ़्त होते हैं।

31
00:03:12,609 --> 00:03:16,738
ज़ाहिर है मुझे कोई ख़ास फ़र्क़ नहीं पड़ता था,
बस हमें सच में जाने का मौक़ा मिल जाए।

32
00:03:18,073 --> 00:03:20,617
ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस की फ़्लाइट 393

33
00:03:20,701 --> 00:03:23,036
सुपर कॉन्स्टेलेशन सेवा से पिट्सबर्ग,

34
00:03:23,120 --> 00:03:25,539
डेटन, शिकागो, कैनसस सिटी,

35
00:03:25,622 --> 00:03:27,249
डेनवर और लॉस ऐंजेलस के लिए।

36
00:03:27,332 --> 00:03:29,084
अब वेस्ट आर्केड पर बोर्डिंग हो रही है।

37
00:03:29,168 --> 00:03:30,752
कृपया सभी यात्री विमान पर सवार हो जाएँ।

38
00:03:30,836 --> 00:03:32,421
मेरे शरीर में रोमांच की लहर दौड़ गई,

39
00:03:32,504 --> 00:03:34,590
जो मैंने पहले कभी महसूस नहीं की थी।

40
00:03:34,673 --> 00:03:38,385
यह सोचकर जो रोमांच हो रहा था
कि कुछ ही मिनटों में, मैं पहली बार हवा में उड़ने वाला हूँ,

41
00:03:38,468 --> 00:03:39,928
वैसा मुझे पहले कभी महसूस नहीं हुआ,

42
00:03:40,012 --> 00:03:42,556
यहाँ तक कि मोहल्ले के बच्चों के साथ
डॉक्टर-डॉक्टर खेलते समय भी नहीं।

43
00:03:42,639 --> 00:03:44,766
और यह बात
एक आठ साल के बच्चे के लिए बहुत मायने रखती थी।

44
00:03:47,144 --> 00:03:48,979
मुझे उस रात की हर बात याद है।

45
00:03:49,479 --> 00:03:51,523
टर्मिनल की मंद रोशनी,

46
00:03:51,607 --> 00:03:53,358
एयरलाइन के चिह्न के रंग,

47
00:03:53,442 --> 00:03:56,320
और हम तेज़ी से वेस्ट आर्केड के गेट की ओर बढ़ रहे थे।

48
00:03:56,403 --> 00:03:58,322
यहाँ तक कि मेरी माँ भी उत्साहित लग रही थीं,

49
00:03:58,405 --> 00:04:00,616
लेकिन यक़ीनन बिल्कुल अलग वजहों से।

50
00:04:00,699 --> 00:04:03,619
शायद उन्हें मुफ़्त में मिलने वाली ड्रिंक्स के लिए,

51
00:04:03,702 --> 00:04:06,413
या फिर इस उम्मीद में कि विमान में
उन्हें कोई ख़ूबसूरत आदमी मिल जाए।

52
00:04:07,039 --> 00:04:10,834
मेरी माँ की उम्र लगभग 49 वर्ष थी
और वह काफ़ी आकर्षक थीं।

53
00:04:10,918 --> 00:04:12,794
नीली आँखें, ख़ूबसूरत बाल,

54
00:04:12,878 --> 00:04:15,380
और अपनी उम्र के हिसाब से चुस्त शरीर,
उन्होंने ही मुझे बताया था।

55
00:04:16,005 --> 00:04:19,468
अगर उन्होंने मुझे इतनी देर से जन्म ना दिया होता,
तो शायद उनका फ़िगर और भी अच्छा होता।

56
00:04:20,010 --> 00:04:22,804
और बहुत से पुरुषों को
थोड़ा निकला हुए पेट बुरा नहीं लगता था।

57
00:04:22,888 --> 00:04:25,057
उन्हें लगता था कि कुछ लोगों को यह बहुत कामुक लगता है।

58
00:04:25,724 --> 00:04:28,185
शायद उन्हें किसी बेहद मज़ेदार आदमी से प्यार हो जाए,

59
00:04:28,268 --> 00:04:30,437
जैसे कि विमान के कप्तान वग़ैरह से।

60
00:04:31,396 --> 00:04:34,399
आइडलवाइल्ड हवाई अड्डे से
जल्दी-जल्दी गुज़रने में बहुत मज़ा आ रहा था।

61
00:04:34,483 --> 00:04:37,778
मुझे यक़ीन ही नहीं हो रहा था
कि इस बार हम सच में, वास्तव में उड़ान भरने वाले हैं।

62
00:04:39,571 --> 00:04:42,908
हम हवाई अड्डे पर ज़्यादातर तो
लोगों को विदा करने ही आते थे।

63
00:04:42,991 --> 00:04:45,244
एक बार मेरी माँ को अपने काम के लिए
सच में फ़्लाइट लेनी पड़ी थी,

64
00:04:45,327 --> 00:04:47,704
वह किसी समर स्टॉक नाटक में काम कर रही थीं।

65
00:04:47,788 --> 00:04:50,207
लेकिन इस बार मुझे भी जाने का मौक़ा मिलेगा।

66
00:05:04,930 --> 00:05:06,598
वह सब किसी सपने जैसा लग रहा था।

67
00:05:07,099 --> 00:05:08,684
अब मेरा दिल ज़ोर-ज़ोर से धड़क रहा था।

68
00:05:11,144 --> 00:05:13,480
हर चीज़ मानो बहुत धीमी रफ़्तार में चल रही थी।

69
00:05:14,314 --> 00:05:15,941
वह बहुत ख़ूबसूरत था।

70
00:05:16,024 --> 00:05:19,319
चाँदी और सफ़ेद रंग का,
जिस पर दो लाल सजावटी धारियाँ थीं,

71
00:05:19,403 --> 00:05:22,364
और किनारे पर टीडब्ल्यूए लिखा हुआ था।

72
00:05:22,948 --> 00:05:24,116
ओह, क्या शानदार नज़ारा था।

73
00:05:24,741 --> 00:05:29,246
मेरे चेहरे पर ठंडी हवा लग रही थी,
पर वह भी मेरे पहले प्यार में कोई बाधा नहीं डाल सकी।

74
00:05:31,790 --> 00:05:34,877
वह दिखने में बहुत शानदार था
और बहुत मज़बूत और शक्तिशाली लग रहा था।

75
00:05:36,587 --> 00:05:39,089
यहीं से एक ऐसा अनुभव शुरू हुआ जिसे मैं कभी नहीं भूलूँगा।

76
00:05:42,426 --> 00:05:44,928
जब हम विमान में चढ़ने के लिए सीढ़ियाँ चढ़ रहे थे,

77
00:05:45,012 --> 00:05:46,972
मेरा ध्यान एक बहुत अजीब बात पर गया।

78
00:05:47,055 --> 00:05:49,057
हमारे साथ विमान में ज़्यादा लोग नहीं चढ़ रहे थे।

79
00:05:49,141 --> 00:05:50,475
बस कुछ ही लोग थे।

80
00:05:50,559 --> 00:05:54,062
फिर मैंने ऐसा मान लिया
जैसे वह फ़्लाइट सिर्फ़ मेरे और मेरी माँ के लिए थी,

81
00:05:54,146 --> 00:05:55,355
यह काफ़ी अनोखा था ना?

82
00:06:01,403 --> 00:06:03,822
विमान में आपका स्वागत है। यहाँ अंदर काफ़ी गर्माहट है।

83
00:06:03,906 --> 00:06:06,658
सीढ़ियों के ऊपर खड़ी एयर हॉस्टेस लम्बी और दुबली थी

84
00:06:06,742 --> 00:06:08,368
और उसके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान थी।

85
00:06:42,277 --> 00:06:44,363
तो हमारे पास आपके लिए एक आपातकालीन नक़्शा भी है।

86
00:06:44,446 --> 00:06:46,323
उसमें कुछ तो अलग था।

87
00:06:46,406 --> 00:06:47,950
कुछ ऐसा जिसे ठीक-ठीक समझ पाना मुश्किल था।

88
00:06:48,700 --> 00:06:51,161
बाद में मेरी माँ को
उसके बारे में बहुत कुछ जानने का मौक़ा मिला।

89
00:06:51,245 --> 00:06:52,579
मानो वे पक्की दोस्त बन गईं।

90
00:06:52,663 --> 00:06:55,666
मैंने उनसे पूछा था कि लिज़
बाक़ी लोगों से इतनी अलग क्यों लग रही थी,

91
00:06:55,749 --> 00:06:58,502
और मेरी मॉम ने मुझसे कहा कि ऐसा इसलिए,
क्योंकि उसने अपनी ज़िंदगी में बहुत दुःख झेला है,

92
00:06:58,585 --> 00:07:01,463
वह कंसंट्रेशन कैंप में रह चुकी थी और ऐसे कठिन अनुभव
इंसान के व्यक्तित्व में गहराई ले आते हैं।

93
00:07:02,798 --> 00:07:05,342
जब इंजन एक-एक करके चालू हुए,

94
00:07:05,968 --> 00:07:09,346
मैं एक बड़ी, मुलायम
और आरामदायक लगने वाली कुर्सी पर बैठा था।

95
00:07:09,930 --> 00:07:11,431
मुझे उनकी आवाज़ मुश्किल से सुनाई दे रही थी।

96
00:07:11,974 --> 00:07:16,353
बड़े-बड़े प्रोपेलर यानी हवाई जहाज़ के पंखे घूमने लगे,
और पीछे के एग्ज़ॉस्ट से आग की लपटें निकल रही थीं।

97
00:07:17,104 --> 00:07:18,522
मुझे पता था कि जेट का ज़माना आ चुका था,

98
00:07:18,605 --> 00:07:21,191
लेकिन एक ऐसे विमान में सफ़र करने का अलग ही रोमांच था,

99
00:07:21,275 --> 00:07:24,444
जो वहाँ पहुँचने में जेट के मुक़ाबले दोगुना समय लेने वाला था,

100
00:07:24,528 --> 00:07:26,196
ख़ासकर जब यह मेरी पहली उड़ान थी।

101
00:07:28,532 --> 00:07:31,577
मुझे याद है कि मैं अपने सिक्के
एक काले फूलों वाले बटुए में बचाकर रखता था।

102
00:07:32,202 --> 00:07:34,746
तुम्हारी नानी यानी मेरी माँ ने

103
00:07:34,830 --> 00:07:37,207
मुझे यह फूलों वाला बटुआ दिया था
ताकि मैं इसमें पैसे बचाकर रखूँ।

104
00:07:38,041 --> 00:07:40,544
और अब तुम्हें इसमें पैसे बचाकर रखने चाहिए,

105
00:07:40,627 --> 00:07:42,754
और फिर शायद हम साथ में एक छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।

106
00:07:42,838 --> 00:07:46,049
हम फ़िलेडेल्फ़िया जा सकते हैं, हार्टफ़ोर्ड जा सकते हैं।

107
00:07:46,133 --> 00:07:47,759
हम बॉस्टन जा सकते हैं!

108
00:07:47,843 --> 00:07:48,927
हाँ।

109
00:07:49,678 --> 00:07:52,431
जब मेरी माँ किसी बात को लेकर उत्साहित होती थीं,
तो उसकी बात ही कुछ और थी।

110
00:07:52,514 --> 00:07:55,184
ऐसा लगता था मानो पूरी दुनिया
रोशनी और उम्मीद से चमक रही हो।

111
00:08:05,736 --> 00:08:06,737
ठीक है।

112
00:08:06,820 --> 00:08:07,738
ठीक है।

113
00:08:07,821 --> 00:08:09,573
मैं इसे सरप्राइज़ रखने वाली थी,

114
00:08:10,532 --> 00:08:13,285
लेकिन अब बता देती हूँ कि हम लॉस ऐंजेलस जा रहे हैं।

115
00:08:14,661 --> 00:08:15,704
सच… सच में?

116
00:08:19,041 --> 00:08:22,753
एलनटाउन प्लेहाउस से मेरा एक निर्देशक दोस्त है,

117
00:08:23,337 --> 00:08:27,090
जिसने वादा किया है कि अगर हम
फ़रवरी तक किसी तरह पश्चिम पहुँच जाएँ,

118
00:08:28,050 --> 00:08:31,595
तो वह मुझे किसी फ़िल्म में काम दिला देगा।

119
00:08:31,678 --> 00:08:32,679
आप सच कह रही हैं?

120
00:08:33,472 --> 00:08:34,640
मुझे यक़ीन नहीं हो रहा है।

121
00:08:35,890 --> 00:08:37,726
माँ एक एक्स्ट्रा कलाकार के तौर पर

122
00:08:37,808 --> 00:08:39,269
पहले ही काफ़ी काम कर चुकी थीं,

123
00:08:39,352 --> 00:08:41,355
इसलिए वह बात ज़्यादा अविश्वसनीय नहीं लग रही थी।

124
00:08:41,438 --> 00:08:43,357
वह स्कूल में ड्रामा भी पढ़ाती थीं,

125
00:08:43,440 --> 00:08:45,859
और उससे पहले वह मंच पर
पेशेवर तौर पर काम कर चुकी थीं।

126
00:08:46,902 --> 00:08:49,947
और जब वह काम नहीं कर रही होती थीं,
तब मैं ही उनका सबसे ख़ास दर्शक बन जाता था।

127
00:08:50,030 --> 00:08:51,281
मैं अभी आता हूँ।

128
00:08:51,365 --> 00:08:53,450
मुझे तुरंत जाकर अपना शेड्यूल देखना है।

129
00:08:55,702 --> 00:08:57,871
मैं तो जैसे उड़ता हुआ सीधा अपने कमरे में पहुँचा,

130
00:08:57,955 --> 00:08:59,790
जहाँ मेरे एयरलाइन के शेड्यूल रखे थे।

131
00:09:04,878 --> 00:09:07,840
यूनाइटेड, अमेरिकन, टीडब्ल्यूए।

132
00:09:11,093 --> 00:09:14,054
यह रहा। "प्रोपेलर वन-वे नाइट कोच।

133
00:09:14,137 --> 00:09:17,224
वयस्क किराया 95 डॉलर, बच्चों के लिए आधा किराया।"

134
00:09:17,307 --> 00:09:18,308
यही है!

135
00:09:18,392 --> 00:09:20,102
अब वापस उड़ान का समय देखते हैं।

136
00:09:21,353 --> 00:09:23,814
"ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस की फ़्लाइट 393,

137
00:09:23,897 --> 00:09:26,275
आइडलवाइल्ड हवाई अड्डे से रात नौ बजे रवाना होती है।

138
00:09:26,358 --> 00:09:28,443
यह सुपर कॉन्स्टेलेशन विमान सेवा है
जो लॉस ऐंजेलस तक जाती है,

139
00:09:28,527 --> 00:09:30,737
रास्ते में विमान पिट्सबर्ग,

140
00:09:30,821 --> 00:09:34,867
डेटन, शिकागो, कैनसस सिटी
और डेनवर में रुकते हुए लॉस ऐंजेलस तक पहुँचेगा।

141
00:09:34,950 --> 00:09:37,244
विमान अगले दिन दोपहर तीन बजे पहुँचेगा।"

142
00:09:37,911 --> 00:09:39,872
सिर्फ़ ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस ही

143
00:09:39,955 --> 00:09:44,877
अमेरिका के 70 शहरों को
विदेशों में स्थित 15 विश्व केंद्रों से जोड़ती है।

144
00:09:45,419 --> 00:09:46,795
पूरे देश, पूरी दुनिया में

145
00:09:46,879 --> 00:09:47,921
निर्भर है…

146
00:09:48,005 --> 00:09:49,256
टीडब्ल्यूए

147
00:09:50,549 --> 00:09:52,301
टीडब्ल्यूए ही है सबसे बेहतर

148
00:10:01,185 --> 00:10:02,728
जब तक मैं वापस नीचे आया,

149
00:10:02,811 --> 00:10:04,396
बैठक की बत्तियाँ बुझ चुकी थीं।

150
00:10:06,356 --> 00:10:09,860
और स्टीरियो के रेडियो वाले हिस्से से
धीमी आवाज़ में संगीत बज रहा था,

151
00:10:10,527 --> 00:10:12,863
"वाइव्स एंड लवर्स," जिसे जैक जोन्स ने गाया था।

152
00:10:12,946 --> 00:10:16,742
उनकी सिगरेट अँधेरे में जल रही थी
और उनकी बग़ल में व्हाइट वाइन का एक गिलास रखा था।

153
00:10:18,035 --> 00:10:21,205
फिर मुझे फ़िक्र होने लगी
कि उन्होंने लॉस ऐंजेलस जाने के बारे में जो कुछ कहा था,

154
00:10:21,288 --> 00:10:22,372
हो सकता है वह सच ना हो।

155
00:10:23,165 --> 00:10:24,958
हो सकता है वह उनके मन का एक सपना भर हो।

156
00:10:27,211 --> 00:10:28,295
ओह, ख़ैर।

157
00:10:28,378 --> 00:10:30,672
मैंने सोचा कि मैं अभी भी
एक छोटी यात्रा के लिए पैसे बचा सकता हूँ।

158
00:10:30,756 --> 00:10:33,342
शायद मुझे… मुझे अपने शेड्यूल दोबारा देखने पड़ेंगे।

159
00:10:39,139 --> 00:10:42,059
मेरी नानी माँ के पास
1957 की प्लिमथ बेल्वेडीयर कार थी।

160
00:10:42,601 --> 00:10:45,896
तो उसी में हम, 1962 के दिसम्बर में,

161
00:10:45,979 --> 00:10:50,067
आइडलवाइल्ड हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे
और मैं फ़्लाइट 393 के बारे में सोच रहा था।

162
00:10:50,984 --> 00:10:52,528
हम वहाँ कब पहुँचेंगे?

163
00:10:52,611 --> 00:10:55,822
बच्चे, जब ऑडोमीटर 62 पर पहुँच जाएगा,

164
00:10:55,906 --> 00:10:57,282
हम भी वहाँ पहुँच जाएँगे।

165
00:10:58,742 --> 00:11:00,786
अब बड़े-बड़े बिलबोर्ड्स को देखना मज़ेदार लग रहा था,

166
00:11:00,869 --> 00:11:04,414
जिनमें सफ़र के अलग-अलग अवसरों का
प्रचार किया हुआ था, जैसे,

167
00:11:04,498 --> 00:11:06,750
"पैन एम से उड़ान भरिए, सात घंटे में पैरिस।"

168
00:11:06,834 --> 00:11:10,003
या "टीडब्ल्यूए, कैलिफ़ोर्निया जाने का सबसे अच्छा तरीक़ा।"

169
00:11:11,338 --> 00:11:12,965
और अब मैं इस विमान में हूँ,

170
00:11:13,048 --> 00:11:15,551
इस एयरलाइन की
सबसे दूर की यात्राओं में से एक पर जा रहा हूँ।

171
00:11:16,593 --> 00:11:20,222
विमान के इस पहले हिस्से में
कुल मिलाकर लगभग 15 लोग थे।

172
00:11:20,305 --> 00:11:23,058
मैंने एक हंटर्स कैप पहनी हुई थी
जिसे मैं उतारना भूल गया था,

173
00:11:23,141 --> 00:11:25,352
शायद बाहर ठंड से अंदर आने की वजह से ध्यान नहीं रहा।

174
00:11:25,435 --> 00:11:27,980
तो बस, उड़ान भरते समय, मेरा चेहरा कुछ ऐसा था।

175
00:11:29,481 --> 00:11:31,942
मुझे पता चल रहा था कि मेरी माँ मेरे लिए उत्साहित थीं,

176
00:11:32,025 --> 00:11:35,612
लेकिन उस पल वह बस बेसब्री से
विमान के उड़ान भरने का इंतज़ार कर रही थीं,

177
00:11:35,696 --> 00:11:37,823
ताकि वह सिगरेट पी सकें और अपनी ड्रिंक ले सकें।

178
00:11:43,620 --> 00:11:47,124
मुझे इंजनों के पीछे से
आग निकलते हुए देखकर बहुत मज़ा आ रहा था।

179
00:11:47,749 --> 00:11:49,543
फ़्लाइट के दौरान मिलने वाली मैगज़ीन के अनुसार,

180
00:11:49,626 --> 00:11:51,712
वह एक प्रोपेलर इंजन के लिए बहुत सामान्य बात थी।

181
00:11:59,136 --> 00:12:00,888
मेरे साथ उड़ चलो

182
00:12:00,971 --> 00:12:04,558
चलो उड़ें, चलो दूर कहीं उड़ चलें

183
00:12:05,726 --> 00:12:09,021
अगर तुम्हें कुछ विदेशी शराब चाहिए

184
00:12:09,104 --> 00:12:10,731
तो दूर बॉम्बे में एक बार है…

185
00:12:10,814 --> 00:12:14,735
जैसे ही हमने रनवे पर तेज़ी से दौड़ना शुरू किया,
मुझे फिर से वही जादुई सा एहसास होने लगा।

186
00:12:14,818 --> 00:12:17,404
और उसी लम्हे में, विमान हवा में उड़ गया।

187
00:12:22,534 --> 00:12:24,286
मुझे यक़ीन नहीं हो रहा है मैं उड़ रहा हूँ।

188
00:12:25,120 --> 00:12:26,622
मेरी माँ बिल्कुल सामने देखने लगीं,

189
00:12:26,705 --> 00:12:29,124
और फिर वह मेरी तरफ़ मुड़ीं
और मुझे देखकर मुस्कुराने लगीं।

190
00:12:29,208 --> 00:12:31,293
मुझे अपनी माँ का वह चेहरा हमेशा याद रहेगा।

191
00:12:38,717 --> 00:12:42,179
विमान का उड़ान भरना मेरी सोच से कहीं ज़्यादा सहज था।

192
00:12:42,262 --> 00:12:45,224
पता नहीं क्यों,
लेकिन उस रात अब तक जो कुछ भी हुआ था,

193
00:12:45,307 --> 00:12:46,350
सब कुछ बिल्कुल सही लग रहा था।

194
00:12:46,433 --> 00:12:50,312
कई सालों तक, चाहे मुझे कितने भी
नकारात्मक अनुभव क्यों ना हुए हों,

195
00:12:50,395 --> 00:12:52,147
मेरे हवाई अड्डे के लिए निकलने के समय से लेकर,

196
00:12:52,231 --> 00:12:54,691
अपने गंतव्य तक पहुँचने तक,

197
00:12:54,775 --> 00:12:57,319
मुझे ज़िंदगी सुरक्षित लगती थी और मैं ख़ुश रहता था।

198
00:13:02,199 --> 00:13:04,034
मेरी माँ को मैनहैटन कॉकटेल पसंद थी,

199
00:13:04,117 --> 00:13:05,953
लेकिन मुझे कोका कोला अच्छा लगती थी।

200
00:13:10,165 --> 00:13:12,584
लिज़ हमारी सीटों के बग़ल में आकर खड़ी हो गई।

201
00:13:12,668 --> 00:13:14,169
मैं आपके पीने के लिए क्या ला सकती हूँ?

202
00:13:14,253 --> 00:13:16,004
- क्या मुझे एक कोक मिल सकती है?
- ज़रूर।

203
00:13:16,088 --> 00:13:17,673
- मैं एक मैनहैटन लेना चाहूँगी।
- ज़रूर।

204
00:13:17,756 --> 00:13:19,216
और क्या अब मैं सिगरेट पी सकती हूँ?

205
00:13:19,299 --> 00:13:20,300
बेशक, हाँ।

206
00:13:22,344 --> 00:13:24,513
न्यूपोर्ट फ़िल्टर सिगरेट।

207
00:13:24,596 --> 00:13:27,266
वह फ़िरोज़ी रंग का डिब्बा,
जिसके बीच में आधा चाँद छपा था,

208
00:13:27,349 --> 00:13:30,060
हमेशा मुझे सुखद पलों की याद दिलाता था।

209
00:13:32,479 --> 00:13:33,480
जैसे ही वह सिगरेट जलातीं,

210
00:13:33,564 --> 00:13:36,692
धुएँ का वह पहला सुकून भरा कश उनके मुँह से बाहर आता,

211
00:13:37,401 --> 00:13:38,986
और मैं सोचता, "कैसा जश्न जैसा माहौल है।"

212
00:13:39,736 --> 00:13:42,239
मेरी मॉम के थिएटर के सभी दोस्त धूम्रपान करते थे।

213
00:13:42,322 --> 00:13:45,200
सच कहूँ तो मुझे ऐसा कोई वयस्क याद नहीं आता
जो धूम्रपान नहीं करता था।

214
00:13:49,162 --> 00:13:51,331
मुझे रात के आसमान में हर एक तारा दिखाई दे रहा था।

215
00:13:53,458 --> 00:13:56,336
या मुझे ऐसा लग रहा था, जब मैंने खिड़की से बाहर देखा।

216
00:13:57,045 --> 00:14:00,507
"यह कितना ख़ूबसूरत है।
लोग हवाई जहाज़ में ही क्यों नहीं रहने लगते?"

217
00:14:00,591 --> 00:14:03,677
मैं सोचने लगा कि कैसे कभी-कभी घर पर, देर रात को,

218
00:14:03,760 --> 00:14:05,888
मैं बिस्तर पर जागा हुआ लेटा रहता था,

219
00:14:05,971 --> 00:14:08,765
और मेरे घर के ऊपर उड़ रहे
किसी हवाई जहाज़ की गूँजती आवाज़ सुनता रहता था,

220
00:14:10,058 --> 00:14:12,853
जिसने शायद तभी न्यूआर्क
या लागार्डिया हवाई अड्डे से उड़ान भरी होगी।

221
00:14:13,729 --> 00:14:16,857
और मैं सोचता, "इतनी देर रात यह विमान कहाँ जा रहा है?

222
00:14:17,441 --> 00:14:18,859
उस पर कौन सवार है?

223
00:14:18,942 --> 00:14:21,653
और क्या वे लोग सो रहे हैं?
क्या विमान में बिस्तर भी हैं?"

224
00:14:23,113 --> 00:14:24,239
और अब मैं यहाँ हूँ,

225
00:14:24,323 --> 00:14:27,576
शायद उसी विमान पर, जिसके बारे में मैं सोच रहा था।

226
00:14:29,953 --> 00:14:34,541
वह सज्जन जो सीट 3डी पर बैठे हैं,
उन्होंने अपनी तरफ़ से आपको यह ड्रिंक भेजी है।

227
00:14:34,625 --> 00:14:37,252
ओह, यह तो उनकी कितनी अच्छी बात है।

228
00:14:37,336 --> 00:14:39,796
ओह, प्लीज़ मेरी तरफ़ से उन्हें शुक्रिया कहना।

229
00:14:39,880 --> 00:14:41,965
जब मेरी माँ किसी को प्रभावित करना चाहती थीं,

230
00:14:42,049 --> 00:14:44,343
अक्सर उनकी आवाज़ थोड़ी गहरी और मीठी हो जाती थी।

231
00:14:44,426 --> 00:14:46,553
मैं उसे उनकी थिएटर वाली आवाज़ कहता था।

232
00:14:46,637 --> 00:14:48,805
मेरा यह कहना उन्हें पसंद नहीं आता था,
लेकिन फिर भी उन्होंने

233
00:14:48,889 --> 00:14:50,599
उसका इस्तेमाल करना कभी बंद नहीं किया।

234
00:14:51,308 --> 00:14:53,227
थोड़ी ही देर बाद, मानो बिल्कुल तय समय पर,

235
00:14:53,310 --> 00:14:56,021
लगभग 50 साल का एक बहुत ख़ूबसूरत सज्जन

236
00:14:56,104 --> 00:14:58,315
उसी आइल में हमारी सामने वाली सीट पर आकर बैठ गया।

237
00:14:58,398 --> 00:15:00,567
मेरी माँ तुरंत सोचने लगीं कि क्या यह

238
00:15:00,651 --> 00:15:02,611
सच में वही सज्जन है जिसने हमें ड्रिंक भेजी थी।

239
00:15:02,694 --> 00:15:04,571
मैं आपकी बग़ल में बैठ जाऊँ तो आपको ऐतराज़ तो नहीं?

240
00:15:04,655 --> 00:15:07,282
अगर आप नहीं बैठे, तो मैं ख़ुद आपको रोक लूँगी।

241
00:15:09,576 --> 00:15:11,745
मुझे हवाई यात्रा में बहुत घबराहट होती है।

242
00:15:11,828 --> 00:15:13,121
यह सच नहीं है।

243
00:15:13,205 --> 00:15:14,623
मेरी बात मत काटो।

244
00:15:14,706 --> 00:15:16,416
पर आपको घबराहट नहीं होती, मॉम।

245
00:15:16,500 --> 00:15:20,254
बच्चे, क्यों ना तुम कॉकपिट में जाकर
पायलट लोगों से मिल लो?

246
00:15:21,171 --> 00:15:22,840
दरअसल, यह एक अच्छा विचार था,

247
00:15:22,923 --> 00:15:25,008
हालाँकि मुझे लगा कि मैं शायद मुसीबत में हूँ।

248
00:15:25,092 --> 00:15:27,010
इसलिए मैंने अपनी माँ को उनके हाल पर छोड़ दिया।

249
00:15:28,053 --> 00:15:32,391
मैंने कॉकपिट का आधा रास्ता ही तय किया था
कि मैंने एक बहुत ही अजीब नज़ारा देखा।

250
00:15:38,230 --> 00:15:40,858
हैलो। मैं दस-फ़ुटा-आदमी हूँ।

251
00:15:41,358 --> 00:15:42,943
क्या तुम मेरा ऑटोग्राफ़ लेना चाहोगे?

252
00:15:44,069 --> 00:15:45,112
कौन?

253
00:15:45,195 --> 00:15:46,196
दस फ़ुटा आदमी!

254
00:15:46,280 --> 00:15:48,490
मैं बार्नम एंड बेली सर्कस के लिए काम करता हूँ।

255
00:15:48,574 --> 00:15:50,325
मैं दस-फ़ुटा-आदमी हूँ।

256
00:15:51,785 --> 00:15:52,995
ठीक है।

257
00:15:57,624 --> 00:16:00,460
सन् 1960 के दशक की शुरुआत में,
कॉकपिट के दरवाज़े बंद नहीं होते थे,

258
00:16:00,544 --> 00:16:02,546
और कोई भी उनके अंदर जा सकता था,

259
00:16:02,629 --> 00:16:04,882
आम तौर पर एयर हॉस्टेस से अनुमति लेने के बाद।

260
00:16:04,965 --> 00:16:06,091
लिज़ कहीं भी मिल नहीं रही थी,

261
00:16:06,175 --> 00:16:08,510
तो मैंने यूँ ही कॉकपिट का दरवाज़ा खोल दिया।

262
00:16:09,178 --> 00:16:12,181
वहाँ तीन आदमी थे जिनका चेहरा सामने की तरफ़ था,
इसलिए उन्होंने मुझे अंदर आते हुए नहीं देखा।

263
00:16:12,264 --> 00:16:14,641
- मुझे बताओ, वह ख़ूबसूरत नहीं थी?
- मतलब, वह सुंदर तो थी।

264
00:16:14,725 --> 00:16:17,311
मुझे तो बिल्कुल यक़ीन ही नहीं हो रहा है
कि उसने हम सबके साथ ऐसा किया।

265
00:16:17,394 --> 00:16:18,562
- सच में।
- मुझे तो हो रहा है।

266
00:16:18,645 --> 00:16:20,731
मैंने वहाँ सुनाई जा रही कहानी का बस एक ही हिस्सा सुना।

267
00:16:20,814 --> 00:16:23,358
मुझे बाद में एहसास हुआ, जब मैं बड़ा हो गया

268
00:16:23,442 --> 00:16:25,903
कि वे शायद सेक्स वग़ैरह की बातें कर रहे थे।

269
00:16:28,655 --> 00:16:31,742
हे, क्या तुम… क्या तुम आज रात पिट्सबर्ग जा रहे हो?

270
00:16:32,326 --> 00:16:34,369
नहीं, लॉस ऐंजेलस।

271
00:16:35,537 --> 00:16:37,164
तुम बार-बार रुकने वाली फ़्लाइट पर कैसे आ गए?

272
00:16:37,247 --> 00:16:39,333
मैं ज़्यादा से ज़्यादा समय तक विमान पर रहना चाहता था,

273
00:16:39,416 --> 00:16:41,627
लेकिन मेरी मॉम के पास
बिना स्टॉप वाले जेट के लिए पैसे नहीं हैं।

274
00:16:42,419 --> 00:16:45,214
मुझे लगा था कि उन्हें यह जानकर
बहुत ख़ुशी होगी कि मुझे विमान इतने पसंद हैं,

275
00:16:45,714 --> 00:16:48,967
लेकिन उन्होंने शायद उसका असुविधाजनक पहलू ज़्यादा देखा था।

276
00:16:49,051 --> 00:16:51,094
ठीक है, ठीक है। हम तुम्हारे साथ सिर्फ़ शिकागो तक हैं।

277
00:16:51,178 --> 00:16:53,805
तो, मतलब, जब भी तुम ऊबने लगो,
तुम बिना झिझक यहाँ आ सकते हो।

278
00:16:53,889 --> 00:16:56,433
बस अगली बार एयर हॉस्टेस से पूछकर आना, ठीक है?

279
00:16:57,142 --> 00:16:58,143
ज़रूर।

280
00:17:00,812 --> 00:17:01,813
शुक्रिया।

281
00:17:06,026 --> 00:17:07,194
दस-फ़ुटा-आदमी क्या बला है?

282
00:17:07,986 --> 00:17:09,154
यह तुम्हारी नई गर्लफ़्रेंड है।

283
00:17:09,238 --> 00:17:12,907
फिर भी, मैं उड़ रहा था, और वह भी पूरी रात।

284
00:17:12,991 --> 00:17:14,117
क्या ज़िंदगी इससे बेहतर हो सकती है?

285
00:17:14,701 --> 00:17:16,286
जब तक मैं अपनी सीट पर वापस पहुँचा,

286
00:17:16,369 --> 00:17:17,788
मॉम अपनी दूसरी ड्रिंक पी रही थीं

287
00:17:17,871 --> 00:17:20,374
और अपने नए दोस्त हैरी से
कुछ ज़्यादा ही चिपक रही थीं।

288
00:17:20,958 --> 00:17:23,167
यह मेरा प्यारा सा बेटा है, जेफ़।

289
00:17:23,252 --> 00:17:25,127
- हाय, जेफ़।
- हे।

290
00:17:25,212 --> 00:17:26,797
यह हैरी हैं।

291
00:17:26,880 --> 00:17:28,674
हैरी पिट्सबर्ग से हैं, बच्चे।

292
00:17:29,424 --> 00:17:30,801
यह वकील हैं।

293
00:17:30,884 --> 00:17:33,470
और पिट्सबर्ग स्टीलर्स के कुछ खिलाड़ी
इनकी पहचान के हैं।

294
00:17:34,012 --> 00:17:35,097
क्या कमाल की बात है ना?

295
00:17:36,557 --> 00:17:38,809
क्या आप शादीशुदा हैं? क्या आपके कोई बच्चे हैं?

296
00:17:40,519 --> 00:17:42,896
हाँ, मैं शादीशुदा हूँ। मेरा एक बेटा और एक बेटी है।

297
00:17:43,981 --> 00:17:44,982
ओह। यह तो अच्छी बात है।

298
00:17:55,701 --> 00:17:57,119
उम्मीद है तुम्हें चिकन पसंद है।

299
00:17:57,202 --> 00:17:58,745
मुझे फ़्राइड चिकन पसंद है।

300
00:17:58,829 --> 00:18:00,581
यह बिल्कुल वैसा ही है।

301
00:18:00,664 --> 00:18:04,543
इसे चिकन कॉर्डन ब्लू कहते हैं
और यह बहुत स्वादिष्ट होता है।

302
00:18:04,626 --> 00:18:07,087
ठीक है। मैं थोड़ा सा खा लूँगा।

303
00:18:15,596 --> 00:18:17,055
जब मैं अपनी सीट पर वापस आया,

304
00:18:17,139 --> 00:18:19,474
हैरी मेरी माँ के कान में कुछ फुसफुसा रहा था।

305
00:18:20,142 --> 00:18:23,562
मैंने उसकी बात पूरी होने तक का इंतज़ार किया,
ताकि मुझे डाँट ना पड़े।

306
00:18:30,611 --> 00:18:32,946
ओह, कितना अच्छा आदमी है।

307
00:18:33,030 --> 00:18:34,489
कितने सलीके से बात करता है।

308
00:18:34,573 --> 00:18:36,325
मेरी माँ को सलीके से बोलने वाले लोग पसंद थे,

309
00:18:36,408 --> 00:18:38,577
जो शब्दों का सही उच्चारण करते हुए
अपनी बात साफ़ ढंग से कहते थे।

310
00:18:38,660 --> 00:18:40,954
उन्हें लोगों का बहुत ज़्यादा अलग लहजा पसंद नहीं था,

311
00:18:41,038 --> 00:18:43,207
जब तक कि वे उसे किसी
किरदार के लिए इस्तेमाल ना कर रहे हों।

312
00:18:43,290 --> 00:18:46,460
उनका कहना था कि अच्छी भाषा
इस बात को दर्शाती है कोई कितना पढ़ा-लिखा है।

313
00:18:47,085 --> 00:18:49,129
उनकी दोस्त जूलिया एक ख़ूबसूरत महिला थीं,

314
00:18:49,213 --> 00:18:51,632
बहुत अमीर और एक धनी निवेशक की पत्नी,

315
00:18:51,715 --> 00:18:53,342
और ऐसा लगता था जैसे उनके पास सब कुछ है,

316
00:18:53,425 --> 00:18:55,677
लेकिन मेरी माँ इस बात को कभी नज़रअंदाज़ नहीं कर पाईं

317
00:18:55,761 --> 00:18:57,846
कि उनके बोलने में न्यू जर्सी का भारी लहजा आता था।

318
00:18:57,930 --> 00:18:59,681
वह कहतीं, "कितनी अफ़सोस की बात है।

319
00:18:59,765 --> 00:19:02,976
इतनी ख़ूबसूरती और दौलत,
और न्यू जर्सी का वह भयानक लहजा।"

320
00:19:03,685 --> 00:19:05,229
मज़ेदार बात तो यह है कि कभी-कभी,

321
00:19:05,312 --> 00:19:07,856
मॉम के बोलने में भी वैसा ही लहजा आ जाता था।

322
00:19:08,982 --> 00:19:13,403
अगर हम कभी पिट्सबर्ग गए, बच्चे,
तो हैरी हमें डिनर पर ले जाना चाहेंगे।

323
00:19:13,487 --> 00:19:16,323
ओह, अपनी पत्नी और बच्चों के साथ?

324
00:19:17,032 --> 00:19:18,200
ज़्यादा चालाक मत बनो।

325
00:19:21,787 --> 00:19:24,122
जब खिड़की के बाहर रात का अँधेरा

326
00:19:24,206 --> 00:19:25,415
बर्फ़ीले बादलों में बदल रहा था,

327
00:19:25,499 --> 00:19:27,626
मुझे महसूस हुआ कि मेरे सामने कुछ रखा जा रहा था।

328
00:19:27,709 --> 00:19:29,336
यह तुम्हारे लिए है।

329
00:19:29,419 --> 00:19:32,756
और उसकी ख़ुशबू से मुझे समझ आ गया
कि वह चिकन कॉर्डन ब्लू है।

330
00:19:32,840 --> 00:19:36,426
वाह। वह सच में फ़्राइड चिकन जैसा दिख रहा था,
बल्कि उससे भी बेहतर।

331
00:19:37,052 --> 00:19:38,387
मैंने तुरंत उसे खाना शुरू कर दिया।

332
00:19:43,350 --> 00:19:45,894
मुझे चिकन पसंद है, और मुझे चीज़ पसंद है।

333
00:19:45,978 --> 00:19:48,021
लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इन्हें साथ में खा सकता हूँ।

334
00:19:48,522 --> 00:19:50,566
मॉम, मुझे यह ख़ास पसंद नहीं आया।

335
00:19:50,649 --> 00:19:51,733
क्या मुझे एक और कोक मिल सकती है?

336
00:19:51,817 --> 00:19:53,485
ओह, ज़रूर, बच्चे।

337
00:19:57,239 --> 00:19:59,825
जैसे ही हम पिट्सबर्ग इलाक़े में उतरने लगे,

338
00:19:59,908 --> 00:20:01,785
आख़िरकार मैं खिड़की से बाहर देख पा रहा था।

339
00:20:02,536 --> 00:20:04,538
अब हम बादलों की परत के नीचे थे,

340
00:20:04,621 --> 00:20:06,498
और काफ़ी तेज़ी से बर्फ़ गिर रही थी।

341
00:20:07,124 --> 00:20:09,960
नीचे शहर को देखना सचमुच बहुत सुंदर लग रहा था,

342
00:20:10,043 --> 00:20:11,753
जैसे मौसम की धुंध के बीच वह हल्का सा चमक रहा हो।

343
00:20:12,337 --> 00:20:14,464
फिर मेरे मन में ख़याल आया कि शायद

344
00:20:14,548 --> 00:20:17,176
नीचे किसी घर में कहीं कोई बच्चा होगा,

345
00:20:17,259 --> 00:20:19,678
जो ऊपर उड़ रहे विमान के इंजनों की
गूँजती आवाज़ को सुन रहा होगा,

346
00:20:19,761 --> 00:20:22,431
और सोच रहा होगा,
"इतनी देर रात उस विमान में कौन बैठा है?

347
00:20:22,514 --> 00:20:25,142
और वे कहाँ जा रहे हैं? और क्या वे सो रहे हैं या नहीं?"

348
00:20:29,897 --> 00:20:32,441
लैंडिंग इतनी सहज थी कि हमें उसका एहसास भी नहीं हुआ।

349
00:20:32,524 --> 00:20:33,525
पिट्सबर्ग

350
00:20:33,609 --> 00:20:35,694
टैक्सीवे के किनारे लगी नीली बत्तियाँ

351
00:20:35,777 --> 00:20:37,821
बर्फ़ में और भी ज़्यादा उभरकर दिखाई दे रही थीं।

352
00:20:38,447 --> 00:20:39,948
जब विमान ज़मीन पर चलते हुए गेट तक पहुँचा,

353
00:20:40,032 --> 00:20:43,118
तब विमान के पीए सिस्टम पर
एक घोषणा की जा रही थी।

354
00:20:43,702 --> 00:20:45,329
मैं आपका कप्तान बोल रहा हूँ।

355
00:20:45,412 --> 00:20:47,789
अचानक आए बर्फ़ीले तूफ़ान की वजह से,

356
00:20:47,873 --> 00:20:50,209
आप में से जो यात्री डेटन और शिकागो जा रहे हैं,

357
00:20:50,292 --> 00:20:53,003
उनकी उड़ान अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है।

358
00:20:53,086 --> 00:20:56,298
कृपया अधिक जानकारी के लिए
गेट पर मौजूद टिकट एजेंट से सम्पर्क करें।

359
00:20:58,217 --> 00:20:59,218
फ़िक्र मत करिए।

360
00:20:59,301 --> 00:21:02,679
यात्रियों के लिए होटल का इंतज़ाम
टीडब्ल्यूए द्वारा किया जाएगा।

361
00:21:02,763 --> 00:21:04,139
- बिना किसी शुल्क के। ठीक है।
- शुक्रिया।

362
00:21:04,223 --> 00:21:05,557
तो हमें होटल में कमरा मिल जाएगा?

363
00:21:05,641 --> 00:21:07,309
- हाँ। फ़िक्र मत करिए।
- बहुत अच्छे।

364
00:21:08,101 --> 00:21:09,102
ठीक है।

365
00:21:14,608 --> 00:21:17,444
मैंने काउंटर के पीछे खड़े आदमी से पूछा
कि यह होटल कब बनाया गया था।

366
00:21:17,528 --> 00:21:19,112
उसने मुझे बताया यह 1952 में बना था।

367
00:21:19,821 --> 00:21:22,074
अब मैं उन सब लोगों के बारे में सोचने लगा,

368
00:21:22,157 --> 00:21:23,992
जो 1952 से, आधी रात के समय,

369
00:21:24,076 --> 00:21:26,578
ठीक वही कर रहे थे जो हम कर रहे हैं।

370
00:21:32,626 --> 00:21:33,627
ठीक है, बच्चे।

371
00:21:33,710 --> 00:21:36,630
जब फ़्लाइट उड़ने के लिए तैयार होगी,
एयरलाइन वाले हमें फ़ोन कर देंगे,

372
00:21:36,713 --> 00:21:40,217
लेकिन उसमें भी कुछ घंटे तो लग जाएँगे।
तो, थोड़ी देर सोने की कोशिश करो।

373
00:21:40,300 --> 00:21:41,635
- ठीक है?
- ठीक है।

374
00:21:41,718 --> 00:21:43,428
मैं रात की आख़िरी ड्रिंक लेने नीचे लाउंज में जा रही हूँ।

375
00:21:43,512 --> 00:21:44,513
ठीक है।

376
00:21:44,596 --> 00:21:46,557
- ठीक है। तुम ठीक हो?
- हाँ।

377
00:21:46,640 --> 00:21:48,642
- ठीक है। प्यार तुम्हें।
- आपको भी प्यार।

378
00:21:50,894 --> 00:21:53,105
कहीं न कहीं मुझे पता था कि वहाँ हैरी भी होगा,

379
00:21:53,188 --> 00:21:54,773
लेकिन मैंने अपनी ज़बान पर लगाम लगाई।

380
00:22:24,219 --> 00:22:25,220
हैलो?

381
00:22:26,471 --> 00:22:28,223
हाँ, हम पहुँच जाएँगे।

382
00:22:30,434 --> 00:22:32,978
मैं दरवाज़े से बाहर भागा, गलियारे में बहुत तेज़ी से दौड़ा,

383
00:22:33,061 --> 00:22:35,439
और लिफ़्ट का बटन बार-बार दबाने लगा।

384
00:22:36,231 --> 00:22:38,150
नहीं, रहने दो।

385
00:22:40,569 --> 00:22:43,447
मॉम! मॉम, चलिए! हमारी फ़्लाइट छूट जाएगी!

386
00:22:45,991 --> 00:22:48,076
मॉम, चलिए! फ़्लाइट 20 मिनट में उड़ जाएगी!

387
00:22:48,160 --> 00:22:49,161
हमारी फ़्लाइट छूट जाएगी!

388
00:22:49,912 --> 00:22:52,497
मैंने गलियारे में देखा
तो मॉम एक दूसरे कमरे से बाहर निकल रही थीं।

389
00:22:52,581 --> 00:22:53,582
आ रही हूँ।

390
00:22:53,665 --> 00:22:55,876
इससे कोई ख़ास फ़र्क़ नहीं पड़ता था,
भले ही वह हैरी के साथ थीं।

391
00:22:55,959 --> 00:22:58,337
सबसे ज़रूरी बात यह थी
कि अपनी उड़ान जारी रखने के लिए

392
00:22:58,420 --> 00:23:00,672
गेट तक पहुँचने के लिए हमारे पास सिर्फ़ 20 मिनट थे।

393
00:23:01,381 --> 00:23:04,092
सुबह के तीन बजे के हिसाब से,
मेरी माँ कुछ ज़्यादा ही अच्छे मूड में थीं।

394
00:23:04,176 --> 00:23:05,177
पर मूड तो मेरा भी अच्छा था।

395
00:23:05,260 --> 00:23:08,013
मैं तीन घंटे की नींद ले चुका था
और बाक़ी का सफ़र अभी बाक़ी था।

396
00:23:09,640 --> 00:23:12,518
पिट्सबर्ग से डेटन की उड़ान एक घंटे से भी कम की थी,

397
00:23:13,268 --> 00:23:15,479
और पीछे मुड़कर देखने पर,
मुझे वह कहीं ज़्यादा दिलचस्प लगी।

398
00:23:16,271 --> 00:23:19,358
मैंने अपनी माँ को सिर्फ़ 40 मिनटों में
इतने अलग-अलग जज़्बात से गुज़रते हुए देखा,

399
00:23:19,441 --> 00:23:21,109
जैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा था।

400
00:23:22,027 --> 00:23:23,695
वह उन्हें क्या बता रही होगी?

401
00:23:23,779 --> 00:23:26,406
ज़ाहिर है, बाद में,
मुझे लिज़ की पूरी कहानी का पता चल गया।

402
00:23:26,907 --> 00:23:28,367
मुझे ज़्यादा याद नहीं है,

403
00:23:28,450 --> 00:23:30,536
बस यही कि मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा था।

404
00:23:30,619 --> 00:23:34,957
लेकिन मैं सिर्फ़ नौ साल की थी
जब हमने देश छोड़कर भागने की कोशिश की,

405
00:23:35,040 --> 00:23:38,836
और सिर्फ़ मेरा भाई और मैं ही बचकर निकल पाए थे।

406
00:23:38,919 --> 00:23:43,882
और, बदक़िस्मती से, हमें अपनी आँखों के सामने
हमारे माता-पिता को हमसे दूर ले जाते हुए देखना पड़ा।

407
00:23:46,009 --> 00:23:47,594
ओह, जान।

408
00:23:47,678 --> 00:23:51,431
नहीं, मैं ठीक हूँ। मैं ठीक हूँ। मैं इससे उबर चुकी हूँ।

409
00:23:51,515 --> 00:23:54,309
उस समय न्यूयॉर्क इलाक़े में टीवी पर एक शो आता था,

410
00:23:54,393 --> 00:23:55,686
जिसका नाम "रिमेम्बर अस" था।

411
00:23:56,270 --> 00:23:58,564
उसमें नाज़ी घटनाओं के असली दृश्य दिखाए जाते थे।

412
00:23:58,647 --> 00:24:01,817
मेरे डरावने सपनों के लिए
शायद सबसे ज़्यादा ज़िम्मेदार वही शो था।

413
00:24:02,317 --> 00:24:04,528
मुझे बस हमेशा लिज़ के लिए बुरा लगता था।

414
00:24:04,611 --> 00:24:06,572
ख़ैर, मेरी माँ को उसकी बहुत फ़िक्र रहती थी।

415
00:24:07,114 --> 00:24:10,117
लगता था मानो किसी ऐसे इंसान का साथ,
जो उनसे भी ज़्यादा भावनात्मक दर्द से गुज़रा हो,

416
00:24:10,200 --> 00:24:11,493
उन्हें किसी तरह का सुकून देता था।

417
00:24:13,203 --> 00:24:16,623
अचानक मुझे अफ़सोस होने लगा
कि मुझे दस-फ़ुटा-आदमी को जानने का मौक़ा नहीं मिला।

418
00:24:16,707 --> 00:24:18,458
कम से कम मेरे पास बात करने के लिए कोई तो होता।

419
00:24:19,710 --> 00:24:22,629
लेकिन आज रात मैं आसमान के तारों से बात करने वाला था।

420
00:24:23,672 --> 00:24:27,509
शांत तारों की शांत रातें

421
00:24:27,593 --> 00:24:31,096
मेरे गिटार की शांत धुनें

422
00:24:31,180 --> 00:24:34,141
उस ख़ामोशी में तैरती हुई
जो हमारे चारों तरफ़ पसरी है

423
00:24:34,224 --> 00:24:37,436
हमने तय किया
कि डेटन में रुकने के दौरान हम विमान में ही रहेंगे।

424
00:24:37,519 --> 00:24:39,396
मॉम और मैं सचमुच थोड़ी देर के लिए सो गए थे।

425
00:24:39,479 --> 00:24:40,480
डेटन

426
00:24:40,564 --> 00:24:42,858
हमारी नींद खुलने से पहले ही हम फिर से हवा में थे।

427
00:24:43,400 --> 00:24:46,153
लिज़ ने हमें सोने दिया,
बस हमारी सीट बेल्ट बंधी होनी चाहिए थी।

428
00:24:46,236 --> 00:24:48,113
डेटन में कोई भी विमान पर नहीं चढ़ा।

429
00:24:48,197 --> 00:24:50,949
मतलब, कोई ऐसा तो नहीं जो ख़ास दिलचस्प लगे।

430
00:24:51,033 --> 00:24:52,743
सुबह के चार बजे, कोई चढ़ेगा भी क्यों?

431
00:24:52,826 --> 00:24:53,827
शिकागो

432
00:24:53,911 --> 00:24:55,621
तो हम शिकागो पहुँचने तक सोते रहे।

433
00:24:59,458 --> 00:25:02,461
बाहर तब भी अँधेरा था जब हम
अपेक्षाकृत नए ओहेयर टर्मिनल पर पहुँचे।

434
00:25:04,421 --> 00:25:06,131
यह मेरा आख़िरी स्टॉप है।

435
00:25:06,215 --> 00:25:07,341
यही मेरा होम बेस है।

436
00:25:07,841 --> 00:25:11,136
लेकिन मेरे पास आपके लिए कुछ सरप्राइज़ हैं।

437
00:25:12,513 --> 00:25:14,890
मैंने आप दोनों के लिए कैनसस सिटी

438
00:25:14,973 --> 00:25:16,892
और डेनवर की फ़र्स्ट क्लास फ़्लाइट का

439
00:25:16,975 --> 00:25:19,561
इंतज़ाम किया है।

440
00:25:19,645 --> 00:25:23,607
और डेनवर में आपके लिए
एक और सरप्राइज़ इंतज़ार कर रहा होगा।

441
00:25:24,191 --> 00:25:25,192
तो…

442
00:25:30,072 --> 00:25:32,241
तो यह रहा पूरा विवरण।

443
00:25:32,324 --> 00:25:33,992
बस इसे टिकट एजेंट को दे देना।

444
00:25:34,076 --> 00:25:35,244
- ठीक है?
- शुक्रिया।

445
00:25:35,327 --> 00:25:37,663
- ठीक है। बाय।
- शुक्रिया।

446
00:25:40,290 --> 00:25:42,918
मेरे मन में बस यही चल रहा था
कि अगर हमें फ़र्स्ट क्लास का किराया

447
00:25:43,001 --> 00:25:45,045
ख़ुद देना पड़ता तो हमारा कितना ख़र्चा होता।

448
00:25:45,838 --> 00:25:48,131
एक तरफ़ का किराया लगभग 185 डॉलर था।

449
00:25:48,715 --> 00:25:51,426
इतने पैसों में मैं कितने सारे खिलौने
और हॉट डॉग ले सकता था।

450
00:25:51,510 --> 00:25:54,388
और वह भी शायद ऐसी दो या तीन और यात्राओं के साथ।

451
00:25:54,888 --> 00:25:56,265
वह लिज़ भी क्या कमाल की लड़की थी।

452
00:25:57,558 --> 00:25:59,977
अचानक, मेरी माँ के पूरे हाव-भाव बदल गए।

453
00:26:00,561 --> 00:26:02,896
मैं साफ़ देख सकता था कि उनमें कुछ बदलाव आ गया था।

454
00:26:02,980 --> 00:26:07,025
उनकी पीठ सीधी हो गई, ठुड्डी ऊपर उठी हुई,
और उनकी चाल बहुत गरिमापूर्ण हो गई थी।

455
00:26:07,109 --> 00:26:08,527
हम फ़र्स्ट क्लास में उड़ रहे थे।

456
00:26:08,610 --> 00:26:12,322
और वह एक अभिनेत्री थीं जो वेस्ट कोस्ट की ओर
फ़र्स्ट क्लास में उड़ान भर रही थीं।

457
00:26:13,031 --> 00:26:16,118
मुझे पता था कि वह सोच रही होंगी कि काश उन्होंने
वह नक़ली तेंदुए की खाल वाला कोट पहन लिया होता

458
00:26:16,201 --> 00:26:18,745
जिसे पहनने से मैंने उन्हें
घर से निकलने से पहले मना कर दिया था।

459
00:26:27,337 --> 00:26:28,547
हॉलीवुड से बुलावा आया है।

460
00:26:29,965 --> 00:26:32,009
उन्होंने कहा अगली ही फ़्लाइट लेकर आ जाओ।

461
00:26:33,051 --> 00:26:34,136
तो आप अभिनेत्री हैं?

462
00:26:34,219 --> 00:26:36,805
हाँ। आपने कैसे अंदाज़ा लगाया?

463
00:26:36,889 --> 00:26:39,933
मेरी माँ अक्सर ऐसी
अनचाही टिप्पणियाँ कर दिया करती थीं।

464
00:26:40,017 --> 00:26:41,185
हॉलीवुड के लिए गुड लक।

465
00:26:41,852 --> 00:26:43,103
शुक्रिया।

466
00:26:48,150 --> 00:26:50,402
टर्मिनल ख़ूबसूरत बना था। और पता नहीं क्यों,

467
00:26:50,485 --> 00:26:52,779
हॉट डॉग स्टैंड सुबह के चार बजे भी खुला हुआ था।

468
00:26:52,863 --> 00:26:54,323
- हैलो।
- मुझे दो चाहिए थे।

469
00:26:54,406 --> 00:26:55,490
मेरी माँ ने एक ही ऑर्डर किया।

470
00:26:56,116 --> 00:26:57,910
- क्या मैं इसे उठा लूँ?
- हाँ।

471
00:26:58,994 --> 00:27:00,621
क्या मैं एक और हॉट डॉग ले सकता हूँ?

472
00:27:01,288 --> 00:27:04,041
क्या तुम्हें सचमुच, सचमुच एक और हॉट डॉग चाहिए?

473
00:27:04,666 --> 00:27:07,044
हाँ, मुझे सचमुच, सचमुच चाहिए।

474
00:27:07,544 --> 00:27:08,545
ठीक है।

475
00:27:16,220 --> 00:27:18,180
ज़िंदगी के पेड़ से…

476
00:27:18,263 --> 00:27:20,182
प्रोपेलर विमानों में आम तौर पर

477
00:27:20,265 --> 00:27:23,352
फ़र्स्ट क्लास सेक्शन विमान के पिछले हिस्से में होता था
जो कि जेट विमानों से अलग था।

478
00:27:23,894 --> 00:27:26,563
सबसे पहले मेरा ध्यान इस चीज़ पर गया
कि उसकी सीटें काफ़ी ज़्यादा बड़ी थीं।

479
00:27:26,647 --> 00:27:28,398
और दूसरी चीज़ थी दीवार पर बने ख़ूबसूरत चित्र।

480
00:27:31,902 --> 00:27:34,321
फिर भी, यह मानना सही होगा

481
00:27:34,404 --> 00:27:37,282
सबसे अच्छे पल आने अभी बाक़ी हैं

482
00:27:40,202 --> 00:27:42,454
सबसे अच्छे पल आने अभी बाक़ी हैं

483
00:27:42,538 --> 00:27:45,874
और, जान, क्या वह पल शानदार नहीं होगा?

484
00:27:48,210 --> 00:27:52,005
तुम्हें लगता है तुमने सूरज देख लिया है
लेकिन तुमने उसे चमकते हुए नहीं देखा है

485
00:27:52,089 --> 00:27:54,424
जब हमने उड़ान भरी, तो अंदर काफ़ी कम शोर था।

486
00:27:54,508 --> 00:27:57,678
शायद इसी वजह से सीटें पीछे की तरफ़ रखी गई थीं।

487
00:27:57,761 --> 00:27:59,179
जेट विमानों में आगे की तरफ़ शांति होती है।

488
00:28:00,097 --> 00:28:02,933
मेरी माँ सचमुच फ़र्स्ट क्लास में यात्रा करने को लेकर
काफ़ी उत्साहित लग रही थीं।

489
00:28:03,016 --> 00:28:07,187
पता है, अगर कोई फ़िल्म स्टूडियो मुझे यहाँ बुला रहा होता,

490
00:28:07,271 --> 00:28:11,650
तो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड ज़ोर देती
कि स्टूडियो मुझे फ़र्स्ट क्लास की ही यात्रा कराए।

491
00:28:12,609 --> 00:28:14,111
यही नियम हैं।

492
00:28:19,950 --> 00:28:22,327
जैसे-जैसे विमान पश्चिम की तरफ़ आगे बढ़ रहा था,

493
00:28:22,411 --> 00:28:24,872
मैं देख सकता था कि सूर्योदय होने लगा था।

494
00:28:24,955 --> 00:28:26,999
जब विमान ने हल्का सा दाईं ओर मुड़ना शुरू किया,

495
00:28:27,082 --> 00:28:28,709
तो सूरज की रोशनी खिड़की से भीतर आ गई,

496
00:28:28,792 --> 00:28:31,837
और ऐसा लगने लगा जैसे वह
मेरी माँ के चेहरे पर झिलमिला रही हो।

497
00:28:33,422 --> 00:28:37,759
याद है, जान, जब मैं समर स्टॉक के
"लाइट अप द स्काई" में काम कर रही थी?

498
00:28:37,843 --> 00:28:43,765
और उस समीक्षक ने कहा था
कि मैं क्रॉफ़र्ड और स्टैनविक का मिलाजुला रूप हूँ।

499
00:28:44,975 --> 00:28:47,227
कि वह एक ज़बरदस्त प्रदर्शन था।

500
00:28:49,897 --> 00:28:51,565
वह बहुत अद्भुत था ना?

501
00:28:53,567 --> 00:29:00,574
यह एक सुस्त सी दोपहर है…

502
00:29:02,367 --> 00:29:05,704
जब मैंने अपनी दाईं ओर देखा,
तो मुझे सुनहरे, चमकदार पर्दे दिखाई दिए।

503
00:29:05,787 --> 00:29:07,456
और मैंने सोचा कि उनके पीछे क्या होगा।

504
00:29:08,081 --> 00:29:10,626
मैंने एयर हॉस्टेस को ढूँढने के लिए
पूरी आइल में नज़र दौड़ाई।

505
00:29:10,709 --> 00:29:12,503
मुझे गैली के पास एक एयर हॉस्टेस खड़ी हुई दिखाई दी।

506
00:29:13,545 --> 00:29:14,713
मैंने उसकी तरफ़ इशारा किया,

507
00:29:14,796 --> 00:29:17,007
ठीक वैसे, जैसे मैं स्कूल में
अपनी टीचर को बुलाने के लिए करता था।

508
00:29:21,970 --> 00:29:25,307
लम्बी और साँवली और जवान और ख़ूबसूरत

509
00:29:25,390 --> 00:29:28,810
ईपानीमा की वह लड़की टहलती हुई गुज़रती है

510
00:29:28,894 --> 00:29:30,854
और जब वह पास से गुज़रती है

511
00:29:30,938 --> 00:29:34,358
हर कोई उसे देखकर कह उठता है, "आह"

512
00:29:34,441 --> 00:29:35,859
हाँ? मैं तुम्हारी क्या मदद कर सकती हूँ?

513
00:29:36,568 --> 00:29:38,278
मुझे उसकी आवाज़ बहुत जानी-पहचानी लगी।

514
00:29:38,820 --> 00:29:41,949
उसकी आवाज़ बिल्कुल वैसी थी
जैसी मैंने न्यूयॉर्क के टर्मिनल में सुनी थी।

515
00:29:42,991 --> 00:29:45,702
वह बिल्कुल वैसी दिख रही थी
जैसी मैंने उस इंसान की कल्पना की थी।

516
00:29:47,496 --> 00:29:48,580
वह चीज़ किसलिए है?

517
00:29:50,791 --> 00:29:53,544
यह स्लीपर सेवा कैबिन है जो रात भर चलने वाली
लम्बी दूरी की उड़ानों के लिए होता है।

518
00:29:53,627 --> 00:29:55,087
अब हम इसका इस्तेमाल नहीं करते।

519
00:29:55,671 --> 00:29:58,006
आप इसका इस्तेमाल कब करते थे? कौन से साल में?

520
00:29:58,090 --> 00:30:00,467
आपने इसका इस्तेमाल करना बंद क्यों कर दिया?
ऐसे कितने कैबिन हैं?

521
00:30:00,551 --> 00:30:02,386
मैं सवालों के एक-एक करके जवाब दूँ तो कैसा रहेगा?

522
00:30:02,469 --> 00:30:03,762
ठीक है।

523
00:30:03,846 --> 00:30:05,889
उस समय से लेकर, जब यह विमान नया था,

524
00:30:05,973 --> 00:30:08,267
सन् 1959 में जेट विमानों के आने तक,

525
00:30:08,350 --> 00:30:10,936
इसका इस्तेमाल लम्बी दूरी की
बिना रुके उड़ने वाली उड़ानों में किया जाता था।

526
00:30:11,019 --> 00:30:14,106
जब भी विमान, मान लो,
आठ घंटों से ज़्यादा की उड़ान भरता था।

527
00:30:14,189 --> 00:30:16,441
जैसे कि देश के एक छोर से दूर छोर तक जाने वाली,
रात भर की उड़ान।

528
00:30:16,525 --> 00:30:19,278
उनमें यात्रियों के सोने की व्यवस्था होती थी।
यह फ़र्स्ट क्लास के किराए में शामिल होता था।

529
00:30:19,361 --> 00:30:20,529
ओह, बढ़िया।

530
00:30:20,612 --> 00:30:22,447
आपको इतना सब कैसे पता है?

531
00:30:22,531 --> 00:30:24,992
मेरी माँ सालों से एयरलाइन उद्योग में काम कर रही हैं,

532
00:30:25,075 --> 00:30:26,952
उन्होंने 1930 के दशक में
एयर हॉस्टेस के रूप में शुरुआत की थी।

533
00:30:27,035 --> 00:30:28,078
वाह।

534
00:30:28,161 --> 00:30:31,373
और 1939 में वह रिटायर हो गईं, लेकिन उसके बाद से,

535
00:30:31,456 --> 00:30:34,042
वह न्यूयॉर्क हवाई अड्डों पर
उड़ानों की घोषणा कर रही हैं।

536
00:30:34,960 --> 00:30:35,961
मैं अभी आती हूँ।

537
00:30:39,798 --> 00:30:41,216
आप मज़ाक़ कर रही हैं। क्या सच में?

538
00:30:41,300 --> 00:30:44,928
अब उनकी उम्र क्या है?
वह किस तरह के विमानों में काम करती थीं?

539
00:30:45,012 --> 00:30:47,306
हवाई अड्डे पर वह वे घोषणाएँ किस जगह से करती हैं?

540
00:30:47,931 --> 00:30:53,187
उनकी उम्र 58 साल है,
और वह मुख्य रूप से डीसी-3 विमानों में काम करती थीं।

541
00:30:53,687 --> 00:30:57,149
और मुझे लगता है कि वह टीडब्ल्यूए टर्मिनल के पीछे
एक छोटे से कमरे से वे घोषणाएँ करती हैं।

542
00:30:57,232 --> 00:30:59,735
तुम्हारे पास बहुत सारे सवाल हैं।
तुम्हें हवाई जहाज़ का सफ़र बहुत पसंद है, है ना?

543
00:30:59,818 --> 00:31:00,903
क्या यह तुम्हारी पहली बार है?

544
00:31:01,445 --> 00:31:03,906
डोरिस ने मेरे हर सवाल का जवाब दिया,
बल्कि और भी बहुत कुछ बताया।

545
00:31:03,989 --> 00:31:05,490
वह मेरी नई सबसे अच्छी दोस्त थी।

546
00:31:07,326 --> 00:31:08,535
मॉम! मॉम! उठिए!

547
00:31:08,619 --> 00:31:09,953
आपको उठना होगा!

548
00:31:10,787 --> 00:31:13,040
- क्या हुआ?
- आप यक़ीन नहीं करेंगी।

549
00:31:13,123 --> 00:31:15,542
आइडलवाइल्ड हवाई अड्डे पर
घोषणा करने वाली आवाज़ डोरिस की माँ की है।

550
00:31:15,626 --> 00:31:19,171
उनकी उम्र 58 साल है और वह
दुनिया की सबसे पहली एयर हॉस्टेस में से एक थीं।

551
00:31:19,254 --> 00:31:20,631
मॉम, आपको वह बहुत पसंद आएगी।

552
00:31:20,714 --> 00:31:23,300
उसकी आवाज़ में कोई भी लहजा नहीं है
और वह बहुत ख़ूबसूरत है।

553
00:31:23,383 --> 00:31:25,344
- कौन?
- डोरिस!

554
00:31:25,427 --> 00:31:28,847
ओह, यह तो बहुत अच्छी बात है, मेरे प्यारे बेटे।

555
00:31:28,931 --> 00:31:31,266
मॉम, डोरिस के सामने मुझे यह मत कहना, ठीक है?

556
00:31:31,350 --> 00:31:33,685
ठीक है, जान। अब मुझे फिर से सो जाने दो।

557
00:31:40,776 --> 00:31:43,362
उसके बालों का स्टाइल बिल्कुल मेरी पसंद का था।

558
00:31:43,445 --> 00:31:44,613
उसकी आँखें हल्के रंग की थीं।

559
00:31:44,696 --> 00:31:46,406
मैं उस पर से नज़र नहीं हटा पा रहा था।

560
00:31:47,449 --> 00:31:48,575
आपकी उम्र क्या है?

561
00:31:48,659 --> 00:31:49,743
इक्कीस साल।

562
00:31:50,285 --> 00:31:51,662
आपका पसंदीदा हवाई जहाज़ कौन सा है?

563
00:31:52,913 --> 00:31:54,498
बोईंग 707।

564
00:31:54,581 --> 00:31:58,043
- क्यों?
- क्योंकि वह ख़ूबसूरत और बहुत तेज़ है।

565
00:31:58,836 --> 00:31:59,962
यह काफ़ी अच्छी बात है।

566
00:32:00,045 --> 00:32:01,213
क्या आपका कोई बॉयफ़्रेंड है?

567
00:32:02,297 --> 00:32:03,841
पहले था। लेकिन हमारा ब्रेकअप हो गया।

568
00:32:05,175 --> 00:32:06,677
पता है मेरी माँ अभिनेत्री हैं?

569
00:32:06,760 --> 00:32:08,136
सच में?

570
00:32:08,220 --> 00:32:10,889
जब भी मैं किसी को प्रभावित करना चाहता था,
मैं उनसे यही कहता था।

571
00:32:11,390 --> 00:32:12,724
यह तो बहुत दिलचस्प बात है।

572
00:32:12,808 --> 00:32:14,852
हाँ, हम हॉलीवुड जा रहे हैं।

573
00:32:14,935 --> 00:32:16,019
उन्होंने मेरी माँ को बुलाया है।

574
00:32:16,103 --> 00:32:19,273
उन्हें किसी फ़िल्म में काम करना है,
शायद पॉल न्यूमन के साथ।

575
00:32:19,898 --> 00:32:21,066
पॉल न्यूमन, सच में?

576
00:32:21,942 --> 00:32:23,318
ओह, मुझे यक़ीन नहीं हो रहा है।

577
00:32:24,653 --> 00:32:26,363
ख़ैर, अब मुझे जाना होगा।

578
00:32:26,446 --> 00:32:27,614
मेरी माँ को कुछ चाहिए था।

579
00:32:27,698 --> 00:32:28,949
ठीक है।

580
00:32:29,032 --> 00:32:30,617
हे भगवान। मैंने झूठ क्यों बोला?

581
00:32:30,701 --> 00:32:31,910
वह बहुत बड़ी बेवक़ूफ़ी थी।

582
00:32:32,452 --> 00:32:35,080
वह अभिनेत्री वाली बातों से ही प्रभावित हो चुकी थी।

583
00:32:39,918 --> 00:32:42,296
कैनसस सिटी हवाई अड्डा ज़्यादा दिलचस्प नहीं था।

584
00:32:42,379 --> 00:32:43,505
कैनसस सिटी

585
00:32:43,589 --> 00:32:44,840
इस खिलौनों की दुकान के अलावा।

586
00:32:46,008 --> 00:32:47,843
हे भगवान। हे भगवान।

587
00:32:48,844 --> 00:32:53,182
जिस हवाई जहाज़ में हम अभी सफ़र कर रहे हैं, वहाँ लगभग
वैसा ही बैटरी से चलने वाला खिलौने का हवाई जहाज़ था।

588
00:33:00,105 --> 00:33:02,733
वह आज तक का सबसे शानदार खिलौना था, एकदम बेजोड़।

589
00:33:05,611 --> 00:33:08,071
दरवाज़ा खुलता है, यात्री ग़ायब हो जाते हैं,

590
00:33:08,906 --> 00:33:10,699
एयर हॉस्टेस सामने आती है।

591
00:33:10,782 --> 00:33:12,159
हे भगवान।

592
00:33:12,743 --> 00:33:13,952
दरवाज़ा बंद होता है,

593
00:33:14,828 --> 00:33:16,038
यात्री फिर से नज़र आते हैं।

594
00:33:17,289 --> 00:33:19,458
इंजन एक-एक करके चालू होते हैं।

595
00:33:20,083 --> 00:33:22,252
हे भगवान। वह ज़मीन पर चलने लगा है।

596
00:33:25,339 --> 00:33:28,884
इस पल में ज़िंदगी इतनी अच्छी थी
कि उसके असर से बाहर आ पाना बहुत मुश्किल था।

597
00:33:28,967 --> 00:33:30,802
- तो 12 डॉलर 95 सेंट हो गए। टैक्स सहित।
- ठीक है।

598
00:33:30,886 --> 00:33:32,095
ठीक है, मैं इसे लिख लेती हूँ।

599
00:33:32,179 --> 00:33:33,180
ठीक है। बहुत बढ़िया।

600
00:33:34,973 --> 00:33:36,517
पर फिर मुझसे हवाई जहाज़ टूट गया।

601
00:33:39,353 --> 00:33:40,979
मैं एक घंटे तक लगातार रोता रहा,

602
00:33:41,063 --> 00:33:43,607
यहाँ तक कि डेनवर की उड़ान के टेकऑफ़ के दौरान भी।

603
00:33:44,525 --> 00:33:45,943
सामने से चल रही हवाओं के कारण

604
00:33:46,026 --> 00:33:48,570
यह हमारी यात्रा का सबसे लम्बा हिस्सा होगा,
लगभग चार घंटे से थोड़ा कम।

605
00:33:50,447 --> 00:33:51,698
क्या हुआ?

606
00:33:51,782 --> 00:33:53,075
मेरा हवाई जहाज़ टूट गया।

607
00:33:55,994 --> 00:33:57,454
वैसे, पता है, असली हवाई जहाज़ भी टूट जाते हैं?

608
00:33:58,330 --> 00:33:59,498
सच में?

609
00:33:59,581 --> 00:34:00,707
हाँ, बेशक टूट जाते हैं।

610
00:34:02,084 --> 00:34:04,127
मुझे यह नहीं पता था।

611
00:34:04,211 --> 00:34:07,214
डोरिस ने मुझसे जो कहा,
उसने मेरी ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल दी।

612
00:34:07,297 --> 00:34:09,675
पता नहीं क्यों लेकिन मुझे हमेशा से
चीज़ों के पर्फ़ेक्ट ना होने से

613
00:34:09,757 --> 00:34:10,967
परेशानी होती रही है,

614
00:34:11,051 --> 00:34:12,844
ख़ासकर जब वे चीज़ें मशीनी हों।

615
00:34:12,928 --> 00:34:16,681
और अब उसके पास एक ऐसा जवाब था
जिसका इस्तेमाल मैं आज तक करता हूँ।

616
00:34:16,764 --> 00:34:18,433
असली चीज़ें भी टूट जाती हैं।

617
00:34:18,516 --> 00:34:20,853
क्या मैं तुम्हारे लिए बर्थ तैयार कर दूँ
ताकि तुम थोड़ी नींद ले सको?

618
00:34:20,936 --> 00:34:21,937
हाँ!

619
00:34:22,020 --> 00:34:24,481
डोरिस, शुक्रिया, लेकिन इसकी ज़रूरत नहीं है।

620
00:34:24,565 --> 00:34:26,817
- मॉम!
- नहीं, सच में। कोई परेशानी नहीं है।

621
00:34:26,900 --> 00:34:28,150
मैं अभी तैयार कर देती हूँ।

622
00:34:49,464 --> 00:34:51,717
मैं बहुत उत्साहित था कि मैं उस बर्थ में बैठा हूँ

623
00:34:51,800 --> 00:34:53,594
और खिड़की से आसमान देख रहा हूँ।

624
00:34:54,261 --> 00:34:55,929
मुझे बिल्कुल भी नींद नहीं आई।

625
00:34:57,139 --> 00:34:59,391
मैं वहीं रहना चाहता था ताकि थोड़े मज़े कर सकूँ,

626
00:34:59,474 --> 00:35:01,101
शायद यहीं बैठकर खाना भी खा लूँ।

627
00:35:04,062 --> 00:35:06,315
- आपके बेटे ने मुझे बताया कि आप अभिनेत्री हैं।
- हाँ।

628
00:35:06,398 --> 00:35:09,359
और मुझे पॉल न्यूमन के साथ
आपकी फ़िल्म के लिए आपको बधाई देनी होगी।

629
00:35:09,443 --> 00:35:10,694
यह बहुत रोमांचक बात है।

630
00:35:11,904 --> 00:35:13,739
उसे ग़लतफ़हमी हो गई होगी।

631
00:35:13,822 --> 00:35:15,532
अभी किसी फ़िल्म का होना तय नहीं है।

632
00:35:15,616 --> 00:35:18,327
मेरा बस एक दोस्त है
जो मेरी मदद करने की कोशिश करेगा।

633
00:35:18,994 --> 00:35:21,997
उसे पता है कि मुझे अभिनेता के तौर पर
पॉल न्यूमन बहुत पसंद हैं,

634
00:35:22,080 --> 00:35:24,750
तो उसने ज़रूर इन दो बातों को मिला दिया होगा।

635
00:35:25,417 --> 00:35:28,086
मैं बहुत शर्मिंदा था और अब मैं और जीना नहीं चाहता था।

636
00:35:28,795 --> 00:35:31,507
लंच लगभग तैयार है, तो मुझे शायद
देख लेना चाहिए अगर वह थोड़ा खाना चाहे।

637
00:35:31,590 --> 00:35:32,883
- शुक्रिया, डोरिस।
- मैं अभी आती हूँ।

638
00:35:32,966 --> 00:35:33,967
तुम बहुत प्यारी हो।

639
00:35:37,304 --> 00:35:38,430
लंच लगभग तैयार है।

640
00:35:38,514 --> 00:35:39,765
उम्मीद है तुम्हें चिकन पसंद है।

641
00:35:39,848 --> 00:35:41,433
मुझे फ़्राइड चिकन पसंद है।

642
00:35:41,517 --> 00:35:43,644
यह बिल्कुल वैसा ही है। बल्कि उससे भी बेहतर।

643
00:35:43,727 --> 00:35:44,728
ओह, अच्छा?

644
00:35:44,811 --> 00:35:46,396
उसे चिकन कॉर्डन ब्लू कहते हैं।

645
00:35:47,356 --> 00:35:48,815
क्या मुझे एक और कोक मिल सकती है?

646
00:35:48,899 --> 00:35:50,609
बेशक। मैं अभी आती हूँ।

647
00:35:50,692 --> 00:35:51,693
ठीक है।

648
00:36:00,953 --> 00:36:04,081
वह आदमी, जो अंदाज़न 7डी सीट पर बैठा हुआ था,

649
00:36:04,164 --> 00:36:06,834
काफ़ी शराब और पॉल मॉल्स सिगरेट पी रहा था,

650
00:36:06,917 --> 00:36:10,420
बिना फ़िल्टर वाली एक बहुत ही कड़क सिगरेट,
जैसा कि मेरी माँ ने मुझे बताया था।

651
00:36:10,504 --> 00:36:12,297
न्यूपोर्ट्स उसके मुक़ाबले उतनी तेज़ नहीं होती थीं।

652
00:36:12,923 --> 00:36:16,093
ख़ैर, वह बार-बार "द कैनसस सिटी स्टार" अख़बार की

653
00:36:16,176 --> 00:36:18,178
पहले पन्ने की ख़बर पढ़ रहा था।

654
00:36:18,887 --> 00:36:22,516
उसमें लिखा था,
"तबाही : आइडलवाइल्ड में जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त।"

655
00:36:22,599 --> 00:36:24,893
और नीचे एक धुँधली सी ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर थी।

656
00:36:25,853 --> 00:36:29,106
जब मैं छोटा था, हवाई जहाज़ के दुर्घटनाग्रस्त होने की ख़बरें
मुझे दुःखी करने के बजाय रोमांचित ज़्यादा करती थीं।

657
00:36:29,648 --> 00:36:31,567
शायद उस उम्र में यह समझना बहुत मुश्किल था

658
00:36:31,650 --> 00:36:34,736
कि जिस चीज़ से मुझे इतना प्यार है,
वह किसी को चोट भी पहुँचा सकती है,

659
00:36:34,820 --> 00:36:35,988
मारना तो दूर की बात।

660
00:36:36,822 --> 00:36:39,908
तभी मैंने उसे एक दूसरी एयर हॉस्टेस से
बात करते हुए सुना, वह डोरिस नहीं थी।

661
00:36:39,992 --> 00:36:41,493
सर, क्या आप ठीक हैं?

662
00:36:46,331 --> 00:36:47,457
असल में, नहीं।

663
00:36:49,126 --> 00:36:52,045
इसे पढ़ना थोड़ा मुश्किल हो रहा है,
क्योंकि कुछ ही समय पहले,

664
00:36:52,129 --> 00:36:55,799
मैंने बिज़नेस के सिलसिले में
शिकागो से न्यूयॉर्क की एक ट्रिप बुक की थी,

665
00:36:55,883 --> 00:36:59,011
और मैं… मैं अपनी फ़्लाइट में नहीं चढ़ पाया।

666
00:37:00,220 --> 00:37:04,183
मैंने अपनी सीट के लिए काफ़ी बहस की,
पर उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी।

667
00:37:05,684 --> 00:37:10,814
मैं काफ़ी परेशान होकर अपने घर चला गया,
लेकिन जब तक मैं घर पहुँचा,

668
00:37:11,815 --> 00:37:14,943
और मैंने टीवी चालू किया,
मैंने देखा कि मेरा हवाई जहाज़ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

669
00:37:16,111 --> 00:37:17,571
जिस हवाई जहाज़ में मुझे जाना था।

670
00:37:18,822 --> 00:37:22,784
इसलिए, मुझे… मुझे… उड़ने में काफ़ी डर लग रहा है।

671
00:37:23,619 --> 00:37:24,745
मुझे यह सुनकर बहुत अफ़सोस हुआ।

672
00:37:24,828 --> 00:37:28,749
लेकिन मैं आपको यक़ीन दिलाती हूँ
कि कुछ नहीं होगा और हम सुरक्षित हैं।

673
00:37:28,832 --> 00:37:31,043
और अगर आपको मेरी ज़रूरत हो, तो मैं यहीं हूँ।

674
00:37:32,211 --> 00:37:33,378
ठीक है। जानकर अच्छा लगा।

675
00:37:34,546 --> 00:37:36,298
मुझे लगता है उन्हें डरने का पूरा हक़ था।

676
00:37:36,381 --> 00:37:39,051
इसके अलावा, मैं उन्हें
बेहतर महसूस कराने के लिए क्या ही कर सकता था?

677
00:37:39,134 --> 00:37:40,385
मेरा हवाई जहाज़ तो टूट चुका था।

678
00:37:40,469 --> 00:37:42,846
शायद वह उसे देखकर ही डर जाते।

679
00:37:43,847 --> 00:37:45,891
और फिर मुझे एक बहुत अच्छी बात सूझी।

680
00:37:45,974 --> 00:37:47,809
हो सकता है कप्तान इसे ठीक कर दे।

681
00:37:47,893 --> 00:37:49,061
मेरा मतलब मेरे खिलौने को।

682
00:37:52,314 --> 00:37:53,774
क्या आप शादीशुदा हैं?

683
00:37:53,857 --> 00:37:55,526
नहीं, असल में मैं शादीशुदा नहीं हूँ।

684
00:37:56,360 --> 00:37:57,444
मेरा हाल ही में तलाक़ हुआ है।

685
00:37:59,029 --> 00:38:00,739
क्या यह इत्तेफ़ाक़ नहीं है?

686
00:38:01,406 --> 00:38:02,991
मेरी माँ अभिनेत्री हैं।

687
00:38:03,909 --> 00:38:05,994
मुझे नहीं लगता कि मुझे इत्तेफ़ाक़ का मतलब पता था।

688
00:38:06,578 --> 00:38:07,496
उसने वह ठीक कर दिया।

689
00:38:07,996 --> 00:38:09,331
भगवान, वह बहुत अच्छा था।

690
00:38:09,414 --> 00:38:11,041
उसने मेरी माँ से शादी क्यों नहीं कर ली?

691
00:38:13,377 --> 00:38:14,461
शुक्रिया!

692
00:38:14,545 --> 00:38:17,422
पता है, मेरी माँ एक फ़िल्म में काम करने वाली हैं,
जिसमें उनके साथ,

693
00:38:17,506 --> 00:38:21,051
शायद उन्होंने कहा था,
कर्क डगलस और एलिज़ाबेथ टेलर होंगे।

694
00:38:23,762 --> 00:38:24,972
और पॉल न्यूमन भी।

695
00:38:25,722 --> 00:38:27,724
सच में? पॉल न्यूमन?

696
00:38:28,559 --> 00:38:31,353
- क्या बात है।
- अब मुझे जाना होगा।

697
00:38:31,979 --> 00:38:33,188
शुक्रिया।

698
00:38:37,109 --> 00:38:38,360
हाय, जान।

699
00:38:38,443 --> 00:38:40,153
कप्तान ने विमान ठीक कर दिया।

700
00:38:40,237 --> 00:38:42,489
- वह बहुत मज़ेदार इंसान हैं।
- ओह, बढ़िया।

701
00:38:42,573 --> 00:38:44,116
मैं तुम्हारे लिए बहुत ख़ुश हूँ, बच्चे।

702
00:38:44,199 --> 00:38:46,243
वह बहुत ख़ुश लग रही थीं और मुझे पता था क्यों।

703
00:38:46,326 --> 00:38:48,871
उनके सामने ताज़ा धुला हुआ मेज़पोश बिछा दिया गया था,

704
00:38:48,954 --> 00:38:52,165
और बेहद सुंदर प्लेटें
और चाँदी के काँटे-चम्मच रख दिए गए थे।

705
00:38:52,249 --> 00:38:53,792
क्या बात है।

706
00:38:56,920 --> 00:38:57,963
लेनक्स।

707
00:38:59,715 --> 00:39:02,718
लोगों के सामने प्लेट को पलट देना
शिष्टाचार के विरुद्ध माना जाता है।

708
00:39:03,343 --> 00:39:06,180
मेरी माँ को पुरानी एंटीक चीज़ें
और महँगी क्रॉकरी बहुत पसंद थीं।

709
00:39:07,097 --> 00:39:10,517
वह ऊँची आवाज़ में मेन्यू पढ़ने लगीं, यह उनकी आदत थी।

710
00:39:10,601 --> 00:39:13,020
वह उसे एक गहरी, थिएटर वाली आवाज़ में पढ़ती थीं,

711
00:39:13,103 --> 00:39:15,147
जिसकी वजह से मैं रेस्त्राँ में हमेशा शर्मिंदा हो जाता था।

712
00:39:15,230 --> 00:39:18,567
"स्टार्टर के लिए विकल्प : श्रिम्प कॉकटेल

713
00:39:18,650 --> 00:39:20,652
या क्रैब मीट से भरे मशरूम।

714
00:39:21,570 --> 00:39:23,822
मेन कोर्स के लिए, ऑ ज़ू के साथ बीफ़

715
00:39:24,448 --> 00:39:26,700
- या चिकन कॉर्डन ब्लू।"
- चिकन कॉर्डन ब्लू।

716
00:39:33,290 --> 00:39:35,501
मैं फिर से अपने छोटे से ठिकाने में चढ़ गया,

717
00:39:35,584 --> 00:39:36,919
जो कि मेरी अपनी एक अलग दुनिया थी।

718
00:39:37,586 --> 00:39:43,175
कितनी सुखद ज़िंदगी

719
00:39:44,551 --> 00:39:50,349
मस्ती से भरी
मानो यही है आदर्श ज़िंदगी

720
00:39:51,183 --> 00:39:52,184
शुक्रिया।

721
00:39:54,895 --> 00:39:58,357
कितनी सुखद ज़िंदगी

722
00:39:58,440 --> 00:40:04,363
यह तुम्हें छुपाने का मौक़ा देती है
वह सारी उदासी जो तुम महसूस करते हो…

723
00:40:08,867 --> 00:40:10,911
जैसे ही मैंने नीचे देखा जहाँ मेरी माँ बैठी थीं,

724
00:40:11,453 --> 00:40:13,789
मैंने सोचा कि इस साल हम मेरे जन्मदिन पर क्या करेंगे।

725
00:40:14,373 --> 00:40:17,668
मुझे अपने बचपन के
पाँचवें जन्मदिन की याद आते ही हँसी आ गई।

726
00:40:17,751 --> 00:40:21,046
वह इतना सफल रहा कि मैं हर दिन पार्टी करना चाहता था।

727
00:40:21,755 --> 00:40:23,966
मेरी माँ लगभग पाँच दिनों तक मेरी बात मानती रहीं।

728
00:40:24,550 --> 00:40:26,301
और फिर मुझे एक कड़वी सच्चाई का सामना करना पड़ा,

729
00:40:26,385 --> 00:40:29,137
आम तौर पर जन्मदिन सिर्फ़ एक ही दिन होता है।

730
00:40:29,805 --> 00:40:32,641
लेकिन मुझे यह किसी ने नहीं बताया था
कि मैं हर महीने जन्मदिन नहीं मना सकता।

731
00:40:32,724 --> 00:40:34,268
मुझे याद है कि एक बार अप्रैल में,

732
00:40:34,351 --> 00:40:37,688
मेरी माँ की दोस्त
मेरे किसी जन्मदिन पर आईं और बोलीं,

733
00:40:37,771 --> 00:40:39,439
"इसका जन्मदिन फ़रवरी में नहीं होता?"

734
00:40:39,523 --> 00:40:42,025
"हाँ," मेरी माँ ने कहा, "लेकिन इसका मज़ा मत बिगाड़ो।"

735
00:40:42,693 --> 00:40:44,194
इस मामले में मेरी माँ बहुत अच्छी थीं।

736
00:40:45,028 --> 00:40:47,114
- शुक्रिया।
- कोई बात नहीं।

737
00:40:48,365 --> 00:40:50,075
मैं करवट लेकर लेट गया।

738
00:40:50,158 --> 00:40:53,203
इंजनों की गूँजती आवाज़
जैसे मुझे थपकियाँ देकर सुला रही थी।

739
00:40:53,287 --> 00:40:55,706
मुझे पता भी नहीं चला और मुझे नींद आ गई।

740
00:40:55,789 --> 00:40:57,249
आने वाले कई सालों तक,

741
00:40:57,332 --> 00:40:59,168
मैं अपना एयरलाइन शेड्यूल खंगालता रहता

742
00:40:59,251 --> 00:41:02,921
कि कहीं कोई प्रोपेलर विमान मिल जाए,
बशर्ते मेरे पास उसमें यात्रा करने का समय हो,

743
00:41:03,005 --> 00:41:04,965
वह भी सिर्फ़ इसलिए
कि मुझे वैसी ही नींद फिर से मिल सके।

744
00:41:05,048 --> 00:41:09,428
और अगर तुम सोच रहे हो कि क्यों…

745
00:41:09,511 --> 00:41:12,264
देखो, जब तक तुम्हारी सीट बेल्ट बँधी हुई है,
तुम यहाँ रुक सकते हो, ठीक है?

746
00:41:12,347 --> 00:41:13,724
- ठीक है।
- ठीक है।

747
00:41:13,807 --> 00:41:15,726
मैं आपका कप्तान बोल रहा हूँ।

748
00:41:15,809 --> 00:41:18,729
अगले बीस मिनटों तक
थोड़ा टर्बुलेन्स होने की उम्मीद है।

749
00:41:18,812 --> 00:41:21,440
कृपया अपनी सीट पर बैठे रहें
और अपनी सीट बेल्ट बाँध लें।

750
00:41:21,523 --> 00:41:24,276
विमान थोड़ा हिलने और गड़गड़ाने लगा।

751
00:41:24,359 --> 00:41:27,946
जब विमान ने ख़राब मौसम से ऊपर जाना शुरू किया,
तो इंजन की आवाज़ बदल गई।

752
00:41:28,697 --> 00:41:30,908
लेकिन टर्बुलेन्स और बढ़ा गया,

753
00:41:30,991 --> 00:41:33,160
और कुछ यात्री इधर-उधर देखने लगे,

754
00:41:33,243 --> 00:41:36,663
मानो उन्हें कुछ ऐसा दिख जाए
जिससे यह समस्या हल हो जाए।

755
00:41:38,373 --> 00:41:40,292
सीट 12ए पर बैठा हुआ आदमी खड़ा हो गया,

756
00:41:40,375 --> 00:41:42,127
और वह अजीब ढंग से विमान में पीछे की ओर बढ़ने लगा।

757
00:41:42,211 --> 00:41:43,212
आप ठीक हैं?

758
00:41:43,295 --> 00:41:44,588
वह यूँ ही ज़ोर से चिल्ला दिया।

759
00:41:44,671 --> 00:41:46,006
मेरे पीछे मत आओ!

760
00:41:47,424 --> 00:41:48,759
सर? सर, मैं आपकी कोई मदद कर सकती हूँ?

761
00:41:48,842 --> 00:41:51,428
वह एयर हॉस्टेस,
जिसे मैं नहीं जानता था, उसके पीछे भागी।

762
00:41:51,512 --> 00:41:53,805
- सर, आपको कोई मदद चाहिए? सब ठीक है।
- कितना अजीब नज़ारा था।

763
00:41:53,889 --> 00:41:56,475
उस आदमी के हाथ उस युवती के गले पर थे,

764
00:41:56,558 --> 00:41:58,977
और उस युवती ने भी उस आदमी का गला पकड़ा हुआ था।

765
00:41:59,770 --> 00:42:02,105
उन दोनों के बीच वास्तव में
कुछ प्रतिरोध दिखाई दे रहा था।

766
00:42:02,189 --> 00:42:03,232
समझती हूँ। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है।

767
00:42:03,315 --> 00:42:05,776
फिर भी वे बिल्कुल सामान्य ढंग से बातचीत कर रहे थे।

768
00:42:05,859 --> 00:42:07,861
उस व्यक्ति में कुछ ऐसा था जो दिखाई नहीं दे रहा था।

769
00:42:07,945 --> 00:42:09,446
- एक समस्या हो गई है।
- साँस छोड़िए।

770
00:42:09,530 --> 00:42:10,614
शुक्रिया।

771
00:42:10,697 --> 00:42:12,783
जब उसे बाक़ी लोगों से पहले विमान में चढ़ाया गया था,

772
00:42:12,866 --> 00:42:15,369
तो लगता है उसे दवा देकर
बेहोश करके विमान में बिठाया गया था,

773
00:42:15,452 --> 00:42:18,997
ताकि उसे डेनवर के
एक दूसरे मानसिक अस्पताल में स्थानांतरित किया जा सके।

774
00:42:19,081 --> 00:42:20,290
ओह, आपका बहुत शुक्रिया।

775
00:42:20,374 --> 00:42:21,917
- शांत हो जाइए।
- माफ़ करना।

776
00:42:22,000 --> 00:42:23,502
अगर कुछ चाहिए तो मुझे बताना।

777
00:42:23,585 --> 00:42:25,587
वे बहुत शांति से बातें कर रहे थे।

778
00:42:25,671 --> 00:42:27,673
यह यक़ीन करना मुश्किल था कि कुछ भी गड़बड़ है।

779
00:42:28,465 --> 00:42:30,592
और वे लोग साथ मिलकर उसे शांत करने में कामयाब हो गए।

780
00:42:31,218 --> 00:42:33,846
फिर भी जब तक हम विमान से नीचे नहीं उतरे,
सब लोग काफ़ी बेचैन रहे।

781
00:42:33,929 --> 00:42:37,015
- चलो, तुम बैठ जाओ, ठीक है?
- हाँ, मैं ठीक हूँ।

782
00:42:41,228 --> 00:42:44,481
डेनवर

783
00:42:47,234 --> 00:42:49,152
पॉल न्यूमन वाली फ़िल्म के लिए शुभकामनाएँ।

784
00:42:52,406 --> 00:42:53,907
शुक्रिया।

785
00:42:53,991 --> 00:42:54,992
मुझे इसकी ज़रूरत पड़ेगी।

786
00:42:57,327 --> 00:42:58,996
आपको क्या लगता है हमारा विमान ख़राब क्यों हो गया?

787
00:42:59,079 --> 00:43:01,331
पता नहीं, जान,

788
00:43:01,415 --> 00:43:02,624
लेकिन कोई बात नहीं।

789
00:43:02,708 --> 00:43:04,459
अब हम रात में अच्छे से सो पाएँगे।

790
00:43:04,543 --> 00:43:08,338
और कल हमारा हवाई जहाज़ का सफ़र बहुत अच्छा रहेगा।

791
00:43:09,506 --> 00:43:11,800
और क्या कहते हो? साथ में एक नाटक पढ़ा जाए?

792
00:43:12,509 --> 00:43:16,930
मुझे लगता है हमें "द फ़िलेडेल्फ़िया स्टोरी" पढ़ना चाहिए।

793
00:43:17,014 --> 00:43:18,390
- ठीक है।
- ठीक है।

794
00:43:19,641 --> 00:43:21,852
दरअसल, डेनवर में रुकना मज़ेदार रहा।

795
00:43:21,935 --> 00:43:24,855
उस रात, मॉम ने नाटक के दो अंक पढ़े।

796
00:43:24,938 --> 00:43:26,273
जब से मुझे याद है,

797
00:43:26,356 --> 00:43:29,151
मॉम रात में सोने से पहले मुझे परियों की
कहानियों के बजाय नाटक पढ़कर सुनाती रही हैं।

798
00:43:32,571 --> 00:43:34,907
हमने डेनवर टर्मिनल के रेस्त्राँ में जाकर लंच किया।

799
00:43:35,490 --> 00:43:38,535
ग्रिल्ड चीज़ और कोक, और साथ ही मैं
वहाँ बैठकर हवाई जहाज़ों को आते-जाते देखता रहा।

800
00:43:39,786 --> 00:43:41,121
वह बहुत अच्छा अनुभव था।

801
00:43:41,205 --> 00:43:43,832
अब तक जो कुछ भी हुआ है,
उससे भी बढ़कर और क्या हो सकता है?

802
00:43:43,916 --> 00:43:44,958
कुछ नहीं।

803
00:43:45,042 --> 00:43:46,376
मैं चाहता था कि मेरी ज़िंदगी कभी ख़त्म ना हो।

804
00:43:46,919 --> 00:43:49,254
- अपनी फ़्लाइट का आनंद लीजिए।
- शुक्रिया। आपकी उड़ान सुखद रहे।

805
00:43:50,297 --> 00:43:54,134
हाय, इसमें एक नोट है, आप उसे पढ़ लीजिए।

806
00:43:55,511 --> 00:43:57,054
हाँ, लिज़ ने मुझे इस बारे में सब कुछ बता दिया।

807
00:43:57,137 --> 00:43:58,847
रुकिए! हम ग़लत गेट पर हैं!

808
00:43:58,931 --> 00:44:00,474
मॉम, हमारी फ़्लाइट छूट जाएगी!

809
00:44:00,557 --> 00:44:02,059
यह गेट हमारा नहीं है, मॉम। मेरी बात मानिए!

810
00:44:02,142 --> 00:44:04,436
यहाँ से एलए के लिए
बिना रुके उड़ने वाली जेट फ़्लाइट जाती है।

811
00:44:04,520 --> 00:44:05,729
मुझे यह ज़ुबानी याद है।

812
00:44:05,812 --> 00:44:09,233
स्टारस्ट्रीम बोईंग 707 रॉयल एम्बेसडर सेवा।

813
00:44:09,316 --> 00:44:11,527
- शुक्रिया। यह मैं ले लेती हूँ।
- अपनी फ़्लाइट का आनंद लीजिए।

814
00:44:11,610 --> 00:44:12,736
शुक्रिया।

815
00:44:12,819 --> 00:44:14,530
सरप्राइज़, जान।

816
00:44:14,613 --> 00:44:17,407
हम जेट से जा रहे हैं।

817
00:44:18,700 --> 00:44:19,952
क्या?

818
00:44:20,953 --> 00:44:22,204
मुझे यक़ीन नहीं हो रहा है।

819
00:44:22,287 --> 00:44:24,373
हम 707 से एलए जाएँगे।

820
00:44:28,377 --> 00:44:29,795
क्या तुम ख़ुश नहीं हो, बच्चे?

821
00:44:30,546 --> 00:44:32,548
यह लिज़ की तरफ़ से तुम्हारे लिए एक सरप्राइज़ है।

822
00:44:36,218 --> 00:44:37,261
क्या हुआ, बच्चे?

823
00:44:37,344 --> 00:44:39,763
कुछ नहीं, वह बस…

824
00:44:39,847 --> 00:44:43,392
जैसे ही हम जेट पर चढ़ेंगे,
आप दिखावा करना शुरू कर दोगी।

825
00:44:49,481 --> 00:44:52,067
चलो, बस गेट की तरफ़ चलते हैं, ठीक है?

826
00:44:54,027 --> 00:44:55,195
मैं उत्साहित था, सच में।

827
00:44:55,279 --> 00:44:57,865
लेकिन कभी-कभी मुझे बस समझ में नहीं आता
कि मैं अपना उत्साह कैसे व्यक्त करूँ।

828
00:45:00,367 --> 00:45:02,452
जाने क्यों मुझे ऐसा लगा जैसे मैंने कुछ खो दिया है।

829
00:45:04,371 --> 00:45:07,165
शायद ऐसा उस बड़े, ख़ूबसूरत पुराने
कॉनी विमान को अलविदा कहने की वजह से था,

830
00:45:07,666 --> 00:45:09,710
या शायद इसलिए कि मैं
फिर कभी डोरिस को नहीं देख पाऊँगा।

831
00:45:12,171 --> 00:45:14,923
उसने कुछ नहीं कहा और मुझे सचमुच बहुत बुरा लगा था।

832
00:45:21,013 --> 00:45:24,433
मुझे वह जेट दिखा। एक विमान का बिल्कुल अद्भुत नमूना।

833
00:45:25,601 --> 00:45:27,895
वह एक कलाकृति थी।
मेरा यक़ीन कीजिए, वह एक कलाकृति थी।

834
00:45:36,904 --> 00:45:39,990
मैं जेट पर था और वह भी फ़र्स्ट क्लास में।

835
00:45:40,866 --> 00:45:42,075
मुझे बिल्कुल यक़ीन ही नहीं हो रहा था।

836
00:45:43,076 --> 00:45:44,912
मेरी माँ ने कहा कि मैं अकेला बैठ सकता हूँ,

837
00:45:44,995 --> 00:45:47,331
ताकि मैं यह मान सकूँ कि मैं अकेला सफ़र कर रहा था।

838
00:45:47,414 --> 00:45:49,958
उन्होंने बार्बरा नाम की
एक प्यारी सी महिला के साथ बैठने का फ़ैसला किया।

839
00:46:02,846 --> 00:46:05,224
एक ज़ोरदार झटके ने मुझे पीछे सीट पर धकेल दिया।

840
00:46:21,323 --> 00:46:23,450
वाह। शानदार।

841
00:46:23,534 --> 00:46:25,202
और वह एकदम शानदार था।

842
00:46:25,285 --> 00:46:26,662
हम सीधा हवा में ऊपर चले गए।

843
00:46:28,455 --> 00:46:30,791
पलक झपकते ही
हम कॉलोराडो पर्वतों के ऊपर उड़ रहे थे।

844
00:46:31,375 --> 00:46:35,754
दोपहर की रोशनी में चमकते
बर्फ़ से ढके पहाड़ भुलाए नहीं जा सकते थे।

845
00:46:37,464 --> 00:46:40,300
हमारी उड़ान स्थिर हो गई
और कप्तान ने स्पीकर पर घोषणा की।

846
00:46:40,884 --> 00:46:43,595
देवियों और सज्जनों, जेट युग में आपका स्वागत है।

847
00:46:43,679 --> 00:46:48,559
हम लगभग 1,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से
33,000 फ़ीट की ऊँचाई पर उड़ रहे हैं।

848
00:46:48,642 --> 00:46:52,896
लॉस ऐंजेलस तक पहुँचने में
हमें एक घंटा और 52 मिनट लगेंगे।

849
00:46:52,980 --> 00:46:55,232
तो आराम से बैठे और उड़ान का आनंद लीजिए।

850
00:46:55,315 --> 00:46:56,733
शैम्पेन मेरी तरफ़ से है।

851
00:47:02,447 --> 00:47:04,533
बार्बरा उम्र में मेरी माँ से थोड़ी सी बड़ी थीं,

852
00:47:04,616 --> 00:47:07,244
लेकिन बहुत ख़ूबसूरत, और जैसे लोग मेरी माँ को पसंद थे,

853
00:47:07,327 --> 00:47:09,580
परिष्कृत, अमीर और बिना किसी लहजा के बोलने वालीं।

854
00:47:10,330 --> 00:47:11,415
नहीं, नहीं।

855
00:47:11,498 --> 00:47:14,543
बदक़िस्मती से, मेरे पति बहुत सालों पहले गुज़र गए थे।

856
00:47:14,626 --> 00:47:17,629
उनका नाम हेनरी था और…

857
00:47:17,713 --> 00:47:19,047
ओह, मैं तुम्हें वह क़िस्सा सुनाती हूँ।

858
00:47:19,131 --> 00:47:24,052
जब वह क्रॉकर बैंक के अध्यक्ष पद को
स्वीकार करने के लिए पोडियम पर खड़े थे,

859
00:47:24,136 --> 00:47:25,971
- तभी उन्हें ज़ोरदार दिल का दौरा पड़ गया।
- हे भगवान।

860
00:47:26,054 --> 00:47:28,140
- ओह, बार्बरा।
- तैंतालीस साल की उम्र में।

861
00:47:29,057 --> 00:47:31,018
मैंने कैबिन में घूमने का फ़ैसला किया।

862
00:47:33,896 --> 00:47:35,939
मैं बहुत अकड़ भरे अंदाज़ में चल रहा था।

863
00:47:36,523 --> 00:47:38,567
वैसे ही जैसे सिर्फ़ एक आठ साल का बच्चा चल सकता है,

864
00:47:38,650 --> 00:47:40,819
यह सोचकर कि वह कुछ बहुत ही ख़ास काम कर रहा है।

865
00:47:51,538 --> 00:47:53,540
जैसे ही मैंने आइल की तरफ़, बाईं ओर देखा,

866
00:47:53,624 --> 00:47:55,083
मुझे वहाँ एक छोटा बच्चा दिखाई दिया।

867
00:47:55,751 --> 00:47:57,294
वह मुझसे भी छोटा था।

868
00:47:57,377 --> 00:47:58,879
शायद लगभग दो साल छोटा था मुझसे।

869
00:47:59,713 --> 00:48:03,759
वह एक आधिकारिक एयरलाइन गाइड
या ओएजी लेकर बैठा हुआ था,

870
00:48:03,842 --> 00:48:06,512
जो सिर्फ़ बड़ी कम्पनियों के
ट्रैवल एजेंटों के पास होती है।

871
00:48:06,595 --> 00:48:08,555
क्या यह सबसे नई ओएजी है?

872
00:48:09,306 --> 00:48:11,934
मेरे डैड को यह डाक से मिल जाती है,
किसी भी ओर को मिलने से पहले।

873
00:48:12,017 --> 00:48:14,144
बाप रे, तुम बहुत ख़ुशक़िस्मत हो।

874
00:48:14,728 --> 00:48:15,896
मैं अभी आता हूँ।

875
00:48:17,981 --> 00:48:19,191
मॉम, मुझे एक नया सबसे अच्छा दोस्त मिल गया!

876
00:48:19,274 --> 00:48:21,193
- उसके पास ओएजी है। हे भगवान…
- ओह, जेफ़, जान।

877
00:48:21,276 --> 00:48:22,569
जेफ़, यह बार्बरा हैं।

878
00:48:22,653 --> 00:48:26,281
और यक़ीन मानो, इनके पिता एक एयरलाइन के मालिक हैं।

879
00:48:26,365 --> 00:48:28,784
ट्रांस कैरिबियन एयरलाइंस।

880
00:48:28,867 --> 00:48:30,327
- सच में?
- हाँ।

881
00:48:30,410 --> 00:48:33,664
और पता है, मेरे पिता जी ने
एक बिल्कुल नए डीसी-8 जेटलाइनर के

882
00:48:33,747 --> 00:48:37,709
आगे के हिस्से पर मेरा नाम, बार्बरा लिखवा दिया था।

883
00:48:37,793 --> 00:48:39,962
वाह। कितनी मज़ेदार बात है।

884
00:48:40,629 --> 00:48:42,422
एक विमान जिस पर इनका नाम लिखा है।

885
00:48:43,465 --> 00:48:47,886
क्या मैं यहीं रुकूँ या वापस अपने नए
सबसे अच्छे दोस्त, स्किपर के पास चला जाऊँ?

886
00:48:50,806 --> 00:48:51,807
बच्चे भी ना।

887
00:48:52,933 --> 00:48:55,561
अगला एक घंटा ऐसी बातचीत में बीत गया,

888
00:48:55,644 --> 00:48:57,729
जो सिर्फ़ मुझे और स्किपर को दिलचस्प लग सकती थी।

889
00:48:57,813 --> 00:49:01,233
क्या तुम यक़ीन कर सकते हो
कि टीडब्ल्यूए की लंदन से सैन फ़्रैंसिस्को तक

890
00:49:01,316 --> 00:49:06,363
एक नॉन-स्टॉप फ़्लाइट हुआ करती थी
जो 1960 तक लगभग 22 घंटे में पूरी होती थी?

891
00:49:06,446 --> 00:49:07,948
वाह, सच में?

892
00:49:08,782 --> 00:49:10,826
मेरे किसी भी दोस्त को
हवाई जहाज़ों में ख़ास रुचि नहीं है,

893
00:49:10,909 --> 00:49:11,994
लेकिन अब मेरे पास स्किपर है।

894
00:49:12,077 --> 00:49:14,204
- तुम्हारे पिता कहाँ हैं?
- वहाँ पर।

895
00:49:14,288 --> 00:49:15,372
वह क्या करते हैं?

896
00:49:15,455 --> 00:49:17,249
- वह वकील हैं।
- तुम्हारी माँ कहाँ हैं?

897
00:49:17,332 --> 00:49:19,334
ओह, जब मैं तीन साल का था, वह चल बसीं।

898
00:49:19,960 --> 00:49:22,296
ओह, सच में? क्या तुम्हारी कोई नई माँ हैं?

899
00:49:22,379 --> 00:49:25,924
नहीं, मेरी मॉम के मरने के बाद
मेरे डैड ने दो बार शादी की,

900
00:49:26,008 --> 00:49:28,177
और उनकी मौत भी कैंसर से हो गई।

901
00:49:28,260 --> 00:49:30,262
- उन दोनों की।
- तुम मज़ाक़ कर रहे हो।

902
00:49:31,180 --> 00:49:32,264
तुम्हारे पिता का कोई ख़ास लहजा है?

903
00:49:32,347 --> 00:49:33,640
पता नहीं। इससे कोई फ़र्क़ पड़ता है?

904
00:49:33,724 --> 00:49:34,850
पड़ता तो है।

905
00:49:34,933 --> 00:49:36,310
मुझे नहीं लगता उनका कोई ख़ास लहजा है।

906
00:49:36,393 --> 00:49:38,270
ओह, बहुत अच्छे। मेरी मॉम को वह बहुत पसंद आएँगे।

907
00:49:38,353 --> 00:49:40,272
उन्हें बिना लहजे बोलने वाले लोग बहुत पसंद हैं।

908
00:49:40,814 --> 00:49:42,065
हॉलीवुड के नाम।

909
00:49:42,608 --> 00:49:43,650
- हमारे नाम।
- हाँ।

910
00:49:43,734 --> 00:49:44,860
- मुझे अभी भी यक़ीन नहीं होता…
- मॉम!

911
00:49:44,943 --> 00:49:46,028
मैंने एक नया सबसे अच्छा दोस्त बनाया है,

912
00:49:46,111 --> 00:49:48,864
और उसके डैड अमीर हैं और उदास हैं
और बिना किसी लहजे के बात करते हैं।

913
00:49:50,449 --> 00:49:52,451
उन्हें यह बताना मत भूलना कि मैं कहाँ बैठी हूँ।

914
00:49:54,286 --> 00:49:55,287
हाय।

915
00:49:56,330 --> 00:49:57,623
आप यहाँ कैसे आईं?

916
00:49:57,706 --> 00:50:00,584
मैंने अपनी फ़्लाइट बदल ली,
ताकि मैं आप लोगों को एक बार फिर से देख सकूँ।

917
00:50:01,543 --> 00:50:03,504
अब मैं अपना चेहरा फिर कभी नहीं धोऊँगा।

918
00:50:04,254 --> 00:50:05,422
यह तो कमाल है।

919
00:50:05,506 --> 00:50:09,134
मेरी गर्लफ़्रेंड, मेरा दोस्त,
और उम्मीद है मेरी मॉम के नए पति।

920
00:50:09,927 --> 00:50:12,513
और हम सब एक नए जेट विमान में
पश्चिम की ओर जा रहे हैं।

921
00:50:12,596 --> 00:50:15,724
ज़िंदगी का इससे थोड़ा भी बेहतर होना
वैज्ञानिक रूप से नामुमकिन लगता है।

922
00:50:21,313 --> 00:50:24,024
हैलो। क्या तुम थोड़ा शैटोब्रियाँ लेना पसंद करोगे?

923
00:50:25,192 --> 00:50:26,276
- नहीं।
- नहीं।

924
00:50:26,360 --> 00:50:27,611
क्या तुम्हें चिकन पसंद है?

925
00:50:28,195 --> 00:50:29,321
कुछ ख़ास नहीं।

926
00:50:29,404 --> 00:50:30,739
तुम्हें फ़्राइड चिकन पसंद नहीं है?

927
00:50:30,822 --> 00:50:32,199
मुझे फ़्राइड चिकन बहुत पसंद है।

928
00:50:32,699 --> 00:50:34,868
यह बिल्कुल वैसा ही है।

929
00:50:34,952 --> 00:50:36,495
इसे चिकन कॉर्डन ब्लू कहते हैं।

930
00:50:38,539 --> 00:50:42,793
लेकिन हमारी जेट फ़्लाइट में,
हमारे पास बच्चों का भी एक मेन्यू है,

931
00:50:42,876 --> 00:50:45,879
जिसमें तुम्हारी पसंद का हॉट डॉग है, हैमबर्गर है,

932
00:50:45,963 --> 00:50:47,965
और पीनट बटर और जैली सैंडविच है।

933
00:50:48,757 --> 00:50:50,300
मैं मस्टर्ड सॉस के साथ हॉट डॉग लूँगा।

934
00:50:50,384 --> 00:50:53,053
मैं बिना मस्टर्ड सॉस, बिना कैचप के हॉट डॉग लूँगा।

935
00:50:53,136 --> 00:50:54,304
बहुत अच्छे।

936
00:50:54,388 --> 00:50:55,848
मुझे लगा मैं बेहोश हो जाऊँगा।

937
00:50:55,931 --> 00:50:58,642
हॉट डॉग, वह भी 35,000 फ़ीट पर?

938
00:50:58,725 --> 00:51:01,520
मैं इतना उत्साहित था कि मेरे पास शब्द ही नहीं थे।

939
00:51:01,603 --> 00:51:03,981
लेकिन मुझे कुछ तो कहना था,
तो मैंने स्किप से बात करना शुरू कर दिया।

940
00:51:04,064 --> 00:51:06,316
मुझे तुम्हारी आधिकारिक एयरलाइन गाइडबुक पसंद आई।

941
00:51:06,400 --> 00:51:07,442
शुक्रिया।

942
00:51:09,611 --> 00:51:12,865
सूरज चमक रहा था, आसमान गहरे नीले रंग का था,

943
00:51:12,948 --> 00:51:15,742
और मैं लगभग
1,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से उड़ते हुए

944
00:51:15,826 --> 00:51:18,912
अपने नए सबसे अच्छे दोस्त के साथ
हॉट डॉग खा रहा था और कोक पी रहा था।

945
00:51:19,872 --> 00:51:23,208
उस पल के बाद से, मुझे कभी नहीं लगा
कि चीज़ें इससे भी बेहतर हो सकती हैं।

946
00:51:42,936 --> 00:51:45,147
लॉस ऐंजेलस

947
00:51:45,230 --> 00:51:46,607
जब हमारा विमान

948
00:51:46,690 --> 00:51:49,860
धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था, मुझे एलएएक्स का
अंतरिक्ष युग शैली का रेस्त्राँ दिखाई दे रहा था।

949
00:51:50,485 --> 00:51:51,737
वह सच में ख़ूबसूरत था।

950
00:51:51,820 --> 00:51:54,156
मैंने सोचा, किसी दिन मैं वहाँ ज़रूर खाना खाना चाहूँगा।

951
00:51:58,952 --> 00:52:00,579
खिड़की से,

952
00:52:00,662 --> 00:52:04,124
मैं देख सकता था कि जेटवे
धीरे-धीरे हमारे विमान से जुड़ने आ रहा है।

953
00:52:10,756 --> 00:52:12,633
मॉम, बाहर मूवी कैमरे हैं।

954
00:52:13,217 --> 00:52:15,636
- तुम मज़ाक़ कर रहे हो।
- नहीं, वह मज़ाक़ नहीं कर रहा है।

955
00:52:15,719 --> 00:52:17,262
- बाद में पछताने से बेहतर है तैयार रहना।
- हाँ।

956
00:52:17,346 --> 00:52:19,014
तुम कमाल दिख रही हो।

957
00:52:40,452 --> 00:52:42,162
बाहर इतने सारे कैमरे क्यों हैं?

958
00:52:42,246 --> 00:52:43,705
उसकी वजह हमारे जेट के कप्तान थे।

959
00:52:43,789 --> 00:52:46,500
उनकी उम्र 62 साल थी और यह उनकी आख़िरी उड़ान थी।

960
00:52:46,583 --> 00:52:48,043
डोरिस ने मुझे तुम्हारे बारे में सब बताया।

961
00:52:48,126 --> 00:52:49,711
- क्या तुम्हारा नाम जेफ़ है?
- हाँ।

962
00:52:49,795 --> 00:52:52,589
तुम जेटवे में मेरे साथ चलना चाहोगे?

963
00:52:52,673 --> 00:52:55,592
और "लाइफ़ मैगज़ीन"
उन पर एक ख़ास टीवी शो बना रही थी।

964
00:53:02,182 --> 00:53:04,351
ठीक है, मुझे एक आख़िरी सवाल पूछना है।

965
00:53:05,102 --> 00:53:07,104
अब जबकि आप रिटायर हो गए हैं, अब आप क्या करेंगे?

966
00:53:08,355 --> 00:53:11,567
मैं आधिकारिक तौर पर तब तक रिटायर नहीं हुआ हूँ,
जब तक मैं औपचारिक प्रक्रिया पूरी नहीं करता,

967
00:53:11,650 --> 00:53:15,612
लेकिन अगर तुम चाहते हो
कि मैं तुम्हारे कैमरों के सामने रिटायर हो जाऊँ…

968
00:53:17,155 --> 00:53:18,574
मुझे लगता है कि…

969
00:53:19,449 --> 00:53:21,535
मुझे लगता है

970
00:53:22,202 --> 00:53:23,704
कि मैं अपने पायलट विंग्स

971
00:53:24,955 --> 00:53:26,081
इस युवक को देना चाहूँगा

972
00:53:26,999 --> 00:53:28,292
क्योंकि मुझे लगता है…

973
00:53:31,044 --> 00:53:32,629
कि उड़ने का शौक़ इसके ख़ून में है।

974
00:53:40,971 --> 00:53:43,557
मैंने अपनी ज़िंदगी के उस पल को
इतनी गम्भीरता से लिया,

975
00:53:44,141 --> 00:53:46,185
कि आज मैं ख़ुद एक कप्तान हूँ।

976
00:53:46,268 --> 00:53:49,813
और मैंने डोरिस से शादी भी कर ली,
हालाँकि मुझे थोड़ा इंतज़ार करना पड़ा।

977
00:53:50,314 --> 00:53:52,065
पूरे 13 साल।

978
00:53:52,149 --> 00:53:54,318
लेकिन फिर भी,
हम एक ख़ुशहाल शादीशुदा ज़िंदगी जी रहे हैं।

979
00:53:54,401 --> 00:53:56,320
हम सचमुच उड़ानों की दुनिया से जुड़े एक आदर्श दम्पति हैं।

980
00:53:56,820 --> 00:53:59,781
असल में, मुझे उसे देखने का
लगभग हर दिन मौक़ा मिल जाता है।

981
00:54:00,616 --> 00:54:04,620
वह अब जेएफ़के हवाई अड्डे की नई आवाज़ है,
और मैं न्यूयॉर्क से एलए के रूट पर उड़ान भरता हूँ।

982
00:54:04,703 --> 00:54:06,079
काफ़ी सुविधाजनक है।

983
00:54:06,163 --> 00:54:07,164
ओह, हाँ।

984
00:54:07,247 --> 00:54:10,667
अगर आप मेरी माँ के बारे में सोच रहे हैं,
तो उन्होंने स्किपर के पिता से शादी नहीं की,

985
00:54:10,751 --> 00:54:12,753
लेकिन कुछ समय तक उन्होंने उन्हें डेट ज़रूर किया था।

986
00:54:12,836 --> 00:54:14,546
हम सबने यही मान लिया था कि शायद सब ठीक हो जाएगा।

987
00:54:14,630 --> 00:54:15,714
फिर भी वह बहुत ख़ुश हैं।

988
00:54:16,298 --> 00:54:19,259
वह कैलिफ़ोर्निया के
पैसाडीना प्लेहाउस में अभिनय सिखाती हैं।

989
00:54:19,801 --> 00:54:22,846
अब उनकी उम्र 80 साल है और उन्हें
जवान लोगों के साथ काम करने में बहुत मज़ा आता है।

990
00:54:23,555 --> 00:54:27,351
और लिज़ उनकी पसंदीदा विद्यार्थी है, लगभग 20 साल से।

991
00:54:28,185 --> 00:54:29,561
यह ज़िंदगी बहुत शानदार रही है।

992
00:54:33,440 --> 00:54:35,150
यह फ़िल्म समर्पित है

993
00:54:35,234 --> 00:54:36,568
कैली

994
00:54:36,652 --> 00:54:37,945
जेट्

995
00:54:38,028 --> 00:54:39,363
बेन

996
00:54:39,446 --> 00:54:40,739
और एला को

997
00:54:40,822 --> 00:54:42,449
मेरे माता और पिता को

998
00:54:42,533 --> 00:54:44,326
मेरे भाइयों और बहनों को

999
00:54:44,409 --> 00:54:48,413
ये सभी लोग मेरी ज़िंदगी की प्रेरणा हैं!

1000
00:55:18,068 --> 00:55:21,071
जॉन ट्रवोल्टा द्वारा वर्णित

1001
00:59:53,093 --> 00:59:54,928
यह एक काल्पनिक रचना है।

1002
00:59:55,012 --> 00:59:57,264
किन्हीं भी जीवित या मृत,

1003
00:59:57,347 --> 00:59:59,683
वास्तविक व्यक्तियों या वास्तविक घटनाओं से

1004
00:59:59,766 --> 01:00:01,810
कोई भी समानता संयोग मात्र है।

1005
01:00:09,318 --> 01:00:11,236
उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम



